करियर राशिफल मई 2026: मंगल करेंगे मेष राशि में एंट्री, सूर्य गोचर से आपको मिलेगा जॉब में प्रमोशन
मई 2026 का मासिक करियर राशिफल मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के जातकों के लिए ग्रहों की चाल के आधार पर महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत दे रहा है। ...और पढ़ें

Career Horoscope May 2026: बुध का गोचर खोलेगा बंद किस्मत के ताले (AI Generated Image)
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। ग्रहों की चाल से मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। मासिक राशिफल के अनुसार, जातकों को करियर के मामले में सुधार का संकेत मिलेंगे।
मेष राशि में मंगल गोचर के दौरान कार्यस्थल पर गुप्त तनाव हो सकता है। टीमवर्क और नेटवर्किंग से लाभ होगा। साथ ही करियर में सफलता के मार्ग खुलेंगे। आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि मेष से कर्क राशि के लिए करियर (May Career horoscope 2026) के हिसाब से कैसा रहने वाला है यह महीना?
मेष मासिक करियर राशिफल (Aries Monthly Career Horoscope)
करियर के मामले में यह महीना लगातार सुधार का संकेत दे रहा है। शुरुआत में मीन राशि में मंगलदेव के होने से भ्रम या लो मोटिवेशन महसूस हो सकता है। हालांकि, 11 मई के बाद जैसे ही मंगलदेव आपकी राशि में आएंगे, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप निर्णायक कदम उठाएंगे।
15 मई तक उच्च के सूर्यदेव आपको कार्यस्थल पर पहचान और नेतृत्व के मौके दिलाएंगे। इसके बाद वृषभ में सूर्यदेव और बुध का गोचर स्थिरता और परिणामों पर ध्यान केंद्रित कराएगा। 29 मई को बुध का मिथुन में जाना नेटवर्किंग और बातचीत को मजबूत करेगा। कुल मिलाकर, महीने के दूसरे भाग में शानदार ग्रोथ दिखेगी।
शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।
वृषभ मासिक करियर राशिफल (Taurus Monthly Career Horoscope)
करियर के मामले में यह महीना मिली-जुली शुरुआत लेकर आएगा। 15 मई तक सूर्यदेव के मेष राशि में रहने के कारण आपको 'पर्दे के पीछे' रहकर काम करना पड़ सकता है। इस दौरान आपकी मेहनत को तुरंत पहचान मिलना मुश्किल होगा। 11 मई के बाद मंगलदेव का मेष राशि में गोचर होगा।
इस दौरान कार्यस्थल पर गुप्त तनाव हो सकता है या काम का बोझ बढ़ा सकता है। सहकर्मियों के साथ विवाद से बचें। 15 मई के बाद जब सूर्यदेव और बुध आपकी राशि में आएंगे, तब आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अधिक मुखर होकर सामने आएंगे। 29 मई को बुध का मिथुन में जाना बातचीत और फाइनेंशियल निर्णयों को बेहतर बनाएगा। शनिदेव के अनुशासन से आपकी प्रगति स्थिर बनी रहेगी।
शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।
मिथुन मासिक करियर राशिफल (Gemini Monthly Career Horoscope)
करियर के मामले में यह महीना धीमी लेकिन स्थिर शुरुआत का संकेत दे रहा है। 15 मई तक सूर्यदेव के मेष में रहने से आप नेटवर्किंग और लंबे समय के लक्ष्यों पर फोकस करेंगे। 11 मई के बाद मंगलदेव का मेष राशि में आना आपके ग्यारहवें भाव को सक्रिय करेगा, जिससे सहकर्मियों का सहयोग और नए संपर्कों से मौके मिलेंगे।
15 मई के बाद सूर्यदेव और बुध के वृषभ में जाने से आपको फिर से पर्दे के पीछे रहकर काम करना पड़ सकता है। लिहाजा, धैर्य बनाए रखें। असली रफ्तार 29 मई के बाद आएगी, जब बुध मिथुन में प्रवेश करेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता काफी बढ़ जाएगी।
खबरें और भी
करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।
कर्क मासिक करियर राशिफल (Cancer Monthly Career Horoscope)
करियर के लिहाज से यह महीना काफी सक्रिय रहने वाला है। 15 मई तक सूर्यदेव के मेष राशि में होने से आपको कार्यस्थल पर अधिकार, मान-सम्मान और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
शुरुआती दिनों में मीन का मंगलदेव योजना बनाने और रचनात्मकता में सहायक है। हालांकि, 11 मई के बाद मंगलदेव के मेष में आने से काम का बोझ और दबाव बढ़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विवाद से बचें। 15 मई के बाद सूर्यदेव और बुध के वृषभ में जाने से टीमवर्क और नेटवर्किंग से लाभ होगा। 29 मई के बाद बुध का गोचर रणनीतिक योजना बनाने के लिए अच्छा है।
मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।