विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करियर साप्ताहिक राशिफल: मंगल और सूर्य बदल रहे हैं अपनी चाल, इन राशियों को करियर में मिलेगी गुड न्यूज

Updated: Sun, 14 Jun 2026 09:35 AM (IST)

यह सप्ताह (15-21 जून) सभी राशियों के लिए करियर में तरक्की के योग बना रहा है, जिसमें चंद्रमा, सूर्य और मंगल के गोचर प्रमुख भूमिका निभाएंगे। इस दौरान बा ...और पढ़ें

Weekly Career Horoscope: कैसा रहेगा यह सप्ताह? (Image Source: AI-Generated)

Weekly Career Horoscope: कैसा रहेगा यह सप्ताह? (Image Source: AI-Generated)

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 15 से 21 जून तक का यह सप्ताह करियर के हिसाब से सभी राशियों के लिए अधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के योग बन रहे हैं। 17 जून और 18 जून को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेंग। इससे बातचीत के कौशल में सुधार होगा। लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी। आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए करियर (Weekly Career Horoscope 15 to 21 June 2026) के हिसाब से कैसा रहेगा यह सप्ताह।

मेष करियर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के बेहतरीन योग बन रहे हैं। शुरुआती दिनों में चंद्रदेव मिथुन राशि में गोचर करेंगे। उनका प्रभाव आपकी नेटवर्किंग को मजबूत करेगा और नए लोगों से संबंध बढ़ाएगा। आप मीटिंग्स और प्रेजेंटेशन में काफी शानदार प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 17 और 18 जून को जब चंद्रदेव कर्क राशि में गोचर करेंगे, तब ऑफिस में आपको दूसरों के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत पड़ सकती है।
ऑफिस में सीनियर्स के बीच आपकी पहचान बढ़ेगी। सूर्यदेव मिथुन राशि में आएंगे, जिस वजह से आप कोई नई स्किल सीखने के लिए तैयार रहेंगे। 21 जून को चंद्रदेव आपके छठे भाव में प्रवेश करेंगे और मंगलदेव भी वृषभ राशि में कदम रखेंगे। जिससे आप अनुशासन के साथ अपने काम पूरा करेंगे।

वृषभ करियर साप्ताहिक राशिफल

इस हफ्ते करियर में स्थिरता और तरक्की दोनों मिलने वाले हैं। शुरुआती दिनों में 15 जून से 16 जून तक चंद्रदेव मिथुन राशि में रहेंगे, जो कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों और वित्तीय प्लानिंग पर ध्यान केंद्रित करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आपको सहकर्मियों का साथ या सीनियर्स का मार्गदर्शन मिल सकता है। इसके बाद 17 जून और 18 जून को जब चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेंगे, तब आपकी बातचीत के कौशल में सुधार होगा, जिससे आपको मीटिंग्स, नेगोशिएशन और नेटवर्किंग में मदद मिल सकती है ।
19 जून और 20 जून को सिंह राशि में चंद्रमा के गोचर से आपका ध्यान वर्क-लाइफ बैलेंस और पारिवारिक प्रतिबद्धताओं की तरफ बढ़ सकता है। 21 जून को चंद्रदेव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जो क्रिएटिविटी और समस्याओं को सुलझाने की क्षमता को बढ़ाएंगे। इसी दिन मंगलदेव भी वृषभ राशि में कदम रखेंगे, जिससे आपके अंदर किसी भी काम की पहल करने की इच्छा शक्ति बढ़ेगी।

मिथुन करियर साप्ताहिक राशिफल

नौकरी और बिजनेस के मामले में यह हफ्ता तरक्की और मान-सम्मान लेकर आने वाला है। 15 और 16 जून को चंद्रदेव आपकी ही राशि में गोचर करेंगे। चंद्रदेव का यह प्रभाव आपकी हिम्मत बढ़ाएगा, जिससे आप अपने विचारों को दूसरों के सामने बेहद प्रभावशाली तरीके से रख पाएंगे। 15 जून को सूर्यदेव का मिथुन राशि में आना आपके लिए सोने पर सुहागा जैसा काम करेगा। कार्यस्थल पर आपकी विजिबिलिटी बढ़ेगी और आपके भीतर छिपी लीडरशिप क्वालिटी खुलकर सामने आएगी। इसके बाद 17 और 18 जून को चंद्रदेव कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। यह समय आपको अपने कामकाज से जुड़े आर्थिक पहलुओं और प्लानिंग पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगा।
19 और 20 जून को जब चंद्रदेव सिंह राशि में गोचर करेंगे, तब आपकी कम्युनिकेशन स्किल, नेटवर्किंग और छोटी दूरी की यात्राएं फलदायी साबित होंगी। 21 जून को चंद्रदेव कन्या राशि में जाएंगे। यह समय काम में सावधानी बरतने और हर छोटी-बड़ी बारीकी पर ध्यान देने का है। इसी दिन मंगलदेव भी वृषभ राशि में कदम रखेंगे। इस समय ऑफिस की राजनीति से पूरी तरह दूर रहें और केवल अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें।

खबरें और भी

करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।

कर्क करियर साप्ताहिक राशिफल

नौकरी और बिजनेस के मामले में यह हफ्ता धीरे-धीरे लेकिन बेहद मजबूत प्रगति लेकर आने वाला है। 15 और 16 जून को चंद्रदेव मिथुन राशि में गोचर करेंगे। चंद्रदेव का यह प्रभाव आपको पर्दे के पीछे रहकर काम करने के लिए प्रेरित कर सकता है। इस दौरान आप कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले स्थितियों को गहराई से समझना पसंद करेंगे। 15 जून को सूर्यदेव का मिथुन राशि में आना आपके रिसर्च वर्क और लॉन्ग टर्म करियर प्लानिंग को काफी मजबूत बनाएगा। इसके बाद 17 और 18 जून को चंद्रदेव आपकी अपनी कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। यह समय आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा, जिससे ऑफिस में सीनियर्स और सहकर्मियों के बीच आपकी एक शानदार छवि बनेगी।
19 और 20 जून को जब चंद्रदेव सिंह राशि में गोचर करेंगे, तब आपका पूरा ध्यान आर्थिक स्थिरता और कामकाज को मजबूत करने पर रहेगा। 21 जून को चंद्रदेव कन्या राशि में जाएंगे। यह समय आपकी कम्युनिकेशन स्किल को निखारेगा, जिससे आप अपनी योजनाओं को दूसरों के सामने प्रभावी तरीके से रख पाएंगे। इसी दिन मंगलदेव भी वृषभ राशि में कदम रखेंगे। मंगलदेव का यह गोचर आपको अपने प्रोफेशनल नेटवर्क और मित्रों से बड़ा लाभ दिला सकता है।

सिंह करियर साप्ताहिक राशिफल

नौकरी और बिजनेस के मामले में यह हफ्ता कामकाज में सुधार और तरक्की लेकर आने वाला है। 15 और 16 जून को चंद्रदेव मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जो टीमवर्क और दूसरों के साथ मिलकर काम करने में आपका पूरा साथ देंगे। इस दौरान आपको समाज के कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग भी मिल सकता है। 15 जून को सूर्यदेव का मिथुन राशि में आना आपके लिए लॉन्ग टर्म करियर प्लानिंग के लिहाज से बेहद शानदार रहेगा।
इसके बाद 17 और 18 जून को चंद्रदेव कर्क राशि में रहेंगे, जो आपको पर्दे के पीछे रहकर अपने जरूरी कामों की तैयारी करने के लिए प्रेरित करेंगे। 19 और 20 जून को जब चंद्रदेव आपकी ही राशि में गोचर करेंगे, तब कार्यस्थल पर आपकी लीडरशिप क्वालिटी और मनोबल एक नए स्तर पर दिखाई देगा। 21 जून को चंद्रदेव कन्या राशि में जाएंगे, जिससे आप अपने महत्वपूर्ण व्यावहारिक निर्णय बहुत आसानी से ले पाएंगे। इसी दिन मंगलदेव भी वृषभ राशि (दशम भाव) में कदम रखेंगे, जो आपके ऊपर कुछ बड़ी जिम्मेदारियां ला सकते हैं। अनुशासन में रहकर और बिना अहंकार के अपनी जिम्मेदारियां निभाएं ।

 देखें फ्री पर्सनलाइज्ड फाइनेंस राशिफल।

कन्या करियर साप्ताहिक राशिफल

नौकरी और बिजनेस के मामले में यह हफ्ता नई जिम्मेदारियां और बेहतरीन प्रगति लेकर आने का संकेत दे रहा है। 15 और 16 जून को चंद्रदेव आपके दसवें घर यानी मिथुन राशि में गोचर करेंगे। चंद्रदेव का यह प्रभाव आपके कामकाज की जिम्मेदारियों को बढ़ाएगा और आपकी मेहनत की बदौलत आपको सीनियर्स से सराहना भी दिला सकता है। 15 जून को सूर्यदेव का भी इसी भाव में आना आपके भीतर नेतृत्व करने की क्षमता को काफी निखारेगा।
इसके बाद 17 और 18 जून को चंद्रदेव कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। यह समय टीमवर्क, नेटवर्किंग और सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। 19 और 20 जून को जब चंद्रदेव सिंह राशि में गोचर करेंगे, तब आपको पर्दे के पीछे रहकर अपने जरूरी कामों की प्लानिंग करनी चाहिए। 21 जून को चंद्रदेव आपकी अपनी कन्या राशि में जाएंगे। यह समय आपके मनोबल को बढ़ाएगा, जिससे आप कार्यस्थल पर सटीक और बड़े निर्णय बहुत आसानी से ले पाएंगे। इसी दिन मंगलदेव भी वृषभ राशि में कदम रखेंगे। ध्यान रहे, मंगलदेव का यह गोचर आपकी हायर लर्निंग, काम के सिलसिले में यात्राओं और लॉन्ग टर्म करियर प्लानिंग को काफी मजबूत बनाने वाला है।

तुला करियर साप्ताहिक राशिफल

नौकरी और बिजनेस के मामले में यह हफ्ता कामकाज में धीरे-धीरे सुधार और बड़ी सफलता लेकर आने वाला है। 15 और 16 जून को चंद्रदेव मिथुन राशि में रहेंगे, जिससे आपके नवम भाव (भाग्य और उच्च शिक्षा का क्षेत्र) को मजबूती मिलेगी। इस दौरान आपको अपने गुरुओं और सीनियर्स से कामकाज को लेकर एक सटीक गाइडेंस मिल सकती है। 15 जून को सूर्यदेव का भी मिथुन राशि में आना आपकी कार्यकुशलता और नई स्किल सीखने की क्षमता को और निखारेगा।
इसके बाद 17 और 18 जून को चंद्रदेव आपके दसवें घर यानी कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। यह समय आपको अपने करियर गोल्स पर फोकस करने के लिए प्रेरित करेगा। इस दौरान शुक्रदेव और बृहस्पतिदेव की कृपा से आपको ऑफिस के बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। 19 और 20 जून को जब चंद्रदेव सिंह राशि में गोचर करेंगे, तब टीमवर्क और नेटवर्किंग के जरिए आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। 21 जून को चंद्रदेव कन्या राशि में जाएंगे, जिससे आप पर्दे के पीछे रहकर अपने जरूरी कामों की लॉन्ग टर्म प्लानिंग कर पाएंगे। इसी दिन मंगलदेव भी वृषभ राशि में कदम रखेंगे, जो आपके भीतर अपने प्रोफेशनल लक्ष्यों को हासिल करने की जिद बढ़ाएंगे।

वृश्चिक करियर साप्ताहिक राशिफल

नौकरी और बिजनेस के मामले में यह हफ्ता धीरे-धीरे लेकिन स्थिर प्रगति लेकर आने वाला है। 15 और 16 जून को चंद्रदेव मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जिससे आप जॉइंट वेंचर्स और सामूहिक जिम्मेदारियों को लेकर बहुत सावधानी से प्लानिंग करेंगे। 15 जून को सूर्यदेव का मिथुन राशि में आना आपको रणनीतिक फैसले लेने में मदद करेगा। इसके बाद 17 और 18 जून को चंद्रदेव आपके नवम भाव यानी कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। यह समय आपके गुरुओं, शिक्षकों और अनुभवी सहकर्मियों का पूरा सहयोग दिलाएगा, साथ ही कामकाज के सिलसिले में यात्रा या ट्रेनिंग के मौके भी मिल सकते हैं।
19 और 20 जून को जब चंद्रदेव सिंह राशि में गोचर करेंगे, तब आपका पूरा ध्यान अपने करियर गोल्स पर रहेगा और समाज में आपका मान-सम्मान व पहचान बढ़ेगी। 21 जून को चंद्रदेव कन्या राशि में जाएंगे, जो टीमवर्क और नेटवर्किंग के लिए बहुत अनुकूल है। इसी दिन आपके लग्न स्वामी मंगलदेव भी वृषभ राशि में कदम रखेंगे, जो आपके व्यावसायिक साझेदारियों में बड़े बदलाव ला सकते हैं। ऐसे में कार्यस्थल पर किसी भी विवाद से बचें और टकराव के बजाय सहयोग का रास्ता अपनाएं।

धनु करियर साप्ताहिक राशिफल

नौकरी और बिजनेस के मामले में यह हफ्ता प्रोफेशनल लाइफ में नए और उत्साहजनक बदलाव लेकर आने वाला है। 15 और 16 जून को चंद्रदेव आपके सातवें घर यानी मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जो व्यावसायिक साझेदारियों, नई डील्स और बातचीत को आगे बढ़ाने में आपका पूरा साथ देंगे। 15 जून को सूर्यदेव का भी मिथुन राशि में आना सहकर्मियों के साथ आपके तालमेल और टीमवर्क को और ज्यादा मजबूत बनाएगा।
इसके बाद 17 और 18 जून को चंद्रदेव कर्क राशि में रहेंगे, जो आपको पर्दे के पीछे रहकर अपने जरूरी कामों की रिसर्च और प्लानिंग करने के लिए प्रेरित करेंगे। 19 और 20 जून को जब चंद्रदेव सिंह राशि में गोचर करेंगे, तब कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा या किसी ट्रेनिंग के सुंदर अवसर मिल सकते हैं। 21 जून को चंद्रदेव कन्या राशि (दशम भाव) में जाएंगे, जिससे कार्यस्थल पर आपका मनोबल और काम के प्रति फोकस काफी बढ़ जाएगा। इसी दिन मंगलदेव भी वृषभ राशि में कदम रखेंगे, जिससे आप अनुशासन और पर्याप्त ऊर्जा के साथ अपनी दैनिक जिम्मेदारियों को पूरा कर लेंगे।

मकर करियर साप्ताहिक राशिफल

नौकरी और बिजनेस के मामले में यह हफ्ता प्रोफेशनल लाइफ में निरंतर और स्थिर प्रगति लेकर आने वाला है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रदेव आपके छठे घर यानी मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जो आपको अपने दैनिक कामों को व्यवस्थित और अनुशासित तरीके से पूरा करने में मदद करेंगे। 15 जून को सूर्यदेव का भी इसी भाव में आना ऑफिस में आपकी विजिबिलिटी बढ़ाएगा, जिससे आपके काम को नई पहचान मिल सकती है।
इसके बाद 17 और 18 जून को चंद्रदेव कर्क राशि (सप्तम भाव) में गोचर करेंगे, जिससे व्यावसायिक साझेदारियों, बिजनेस डील्स और सहकर्मियों के साथ काम करना बेहद अच्छा रहेगा। 19 और 20 जून को जब चंद्रदेव सिंह राशि में आएंगे, तब अपनी रणनीतियों और प्लानिंग पर पर्दे के पीछे रहकर काम करें। सप्ताह के अंतिम दिन चंद्रदेव कन्या राशि में जाएंगे, जिससे आपके काम में क्रिएटिविटी दिखेगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसी दिन मंगलदेव भी वृषभ राशि में कदम रखेंगे, जो आपको बड़े फैसले लेने की हिम्मत देंगे।

कुंभ करियर साप्ताहिक राशिफल

नौकरी और बिजनेस के मामले में यह हफ्ता प्रोफेशनल लाइफ में सकारात्मक और उत्साहजनक बदलाव लेकर आने वाला है। 15 और 16 जून को चंद्रदेव आपके पांचवें भाव यानी मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जिससे आपकी क्रिएटिव थिंकिंग, नए आइडियाज और समस्याओं को सुलझाने की क्षमता काफी मजबूत होगी। 15 जून को सूर्यदेव के मिथुन राशि में आने से आपके एक्सप्रेस करने का तरीका काफी प्रभावशाली होगा।
इसके बाद 17 और 18 जून को चंद्रदेव कर्क राशि में गोचर करेंगे, जो आपका पूरा ध्यान काम की जिम्मेदारियों पर केंद्रित कर देंगे। इस दौरान कर्क राशि में शुक्रदेव और बृहस्पतिदेव की मौजूदगी ऑफिस के माहौल को अच्छा रखेगी और आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ाएगी। 19 और 20 जून को जब चंद्रदेव सिंह राशि में गोचर करेंगे, तब व्यावसायिक साझेदारियों और टीमवर्क से जुड़े कामों में तेजी आएगी। 21 जून को चंद्रदेव कन्या राशि में जाएंगे, जो आपको जॉइंट रिसोर्सेज को लेकर सटीक प्लानिंग करने की समझ देंगे। इसी दिन मंगलदेव भी वृषभ राशि में कदम रखेंगे, जिससे आप हर काम टाइम पर पूरा कर लेंगे।

मीन करियर साप्ताहिक राशिफल

नौकरी और बिजनेस के मामले में यह हफ्ता प्रोफेशनल लाइफ में बेहतरीन तरक्की लेकर आने वाला है। 15 और 16 जून को चंद्रदेव मिथुन राशि में रहेंगे, जो आपके चौथे घर को सक्रिय करेंगे, जिससे आपका वर्क-लाइफ बैलेंस बना रहेगा। 15 जून को सूर्यदेव का भी मिथुन राशि में आना भविष्य की बड़ी सफलताओं के लिए एक मजबूत आधार तैयार करने के लिए बहुत अच्छा है। 17 और 18 जून को चंद्रदेव आपके पांचवें घर यानी कर्क राशि में गोचर करेंगे, जिससे आपके भीतर गजब का आत्मविश्वास और क्रिएटिविटी भरेगा।
इस दौरान शुक्रदेव और बृहस्पतिदेव की शुभ स्थिति बानी हुई है, जिससे कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा और हुनर की सराहना की जाएगी। 19 और 20 जून को जब चंद्रदेव सिंह राशि में गोचर करेंगे, तब आपका पूरा फोकस अपने डेली वर्क रूटीन और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने पर रहेगा। 21 जून को चंद्रदेव कन्या राशि (सातवें भाव) में जाएंगे, जो टीमवर्क और आपसी सहयोग के लिए बहुत अनुकूल है। इसी दिन मंगलदेव भी वृषभ राशि में कदम रखेंगे, जो आपकी बातचीत करने की कला को निखारेंगे, जिससे आप जरूरत पड़ने पर तुरंत सटीक और बड़े फैसले ले पाएंगे।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com