विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करियर साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते बुध का बड़ा गोचर खोलेगा बंद किस्मत के ताले, पढ़ें किसे मिलेगी तरक्की

Updated: Sun, 21 Jun 2026 09:39 AM (IST)

22 से 28 जून का साप्ताहिक करियर राशिफल! नीच के वृश्चिक राशि में चंद्रमा का गोचर और बुध का कर्क में आना आपकी नौकरी, प्रमोशन और बिजनेस पर क्या असर डालेग ...और पढ़ें

Weekly Career Horoscope 22 June to 28 June 2026: कैसा रहेगा यह हफ्ता?

Weekly Career Horoscope 22 June to 28 June 2026: कैसा रहेगा यह हफ्ता? 

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। जून का यह सप्ताह कामकाज और व्यापार के मोर्चे पर कई बड़े और महत्वपूर्ण फेरबदल लेकर आ रहा है। इस हफ्ते ग्रहों की चाल आपके पेशेवर जीवन (Professional Life) को सीधे तौर पर प्रभावित करने वाली है। सप्ताह की शुरुआत (22 और 23 जून) में जहां चंद्रमा कन्या राशि में रहकर आपके अनुशासन और काम की बारीकियों को परखेंगे, वहीं 24 जून को उनका तुला में जाना आपकी नेटवर्किंग और टीमवर्क को बेहद मजबूत करेगा।

लेकिन इस सप्ताह का सबसे बड़ा और संवेदनशील बदलाव 26 जून की दोपहर को होगा, जब चंद्रदेव नीच के वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के कारण कई राशियों को ऑफिस पॉलिटिक्स, अचानक बढ़े काम के दबाव और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। राहत की बात यह है कि बुधदेव का कर्क राशि में आना रियल एस्टेट, शिक्षा और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए करियर (Weekly Career Horoscope 22 to 28 June 2026) के हिसाब से कैसा रहेगा यह सप्ताह।

मेष करियर साप्ताहिक राशिफल

कामकाज के मोर्चे पर यह समय काफी प्रोडक्टिव रहने का संकेत दे रहा है। शुरुआत में यानी 22 और 23 जून को चंद्रदेव छठे भाव (कन्या राशि) में रहेंगे। यह स्थिति आपको अनुशासन और बारीकियों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगी। आपके रुके हुए काम इस दौरान पूरे हो सकते हैं। इसके बाद 24 जून को चंद्रदेव का गोचर सातवें भाव (तुला राशि) में होगा। इससे सहकर्मियों, ग्राहकों और बिजनेस पार्टनर्स के साथ आपकी बातचीत बढ़ेगी। इन दिनों टीमवर्क आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। 26 जून की दोपहर को चंद्रदेव जब आठवें भाव (नीच के वृश्चिक) में जाएंगे, तब ऑफिस पॉलिटिक्स या चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसे में आपको बहुत ही सावधानी से काम लेना होगा। भावनाओं में बहकर कोई भी रिएक्शन न दें। रियल एस्टेट, शिक्षा और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए बुधदेव का कर्क राशि में आना बहुत फायदेमंद रहेगा। यह समय धैर्य और पेशेवर डिप्लोमेसी से काम लेने का है।

वृषभ करियर साप्ताहिक राशिफल

कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके पेशेवर जीवन में लगातार प्रगति का संकेत दे रहा है। शुरुआत में यानी 22 और 23 जून को चंद्रदेव आपके पंचम भाव (कन्या राशि) को सक्रिय करेंगे। यह गोचर आपकी क्रिएटिविटी और समस्याओं को सुलझाने की क्षमता को मजबूत बनाएगा। कार्यस्थल पर आपके विचारों और प्रयासों की सराहना हो सकती है। इसके बाद 24 जून को चंद्रदेव का गोचर छठे भाव (तुला राशि) में होगा। इससे आपका ध्यान दैनिक जिम्मेदारियों और काम पर अधिक केंद्रित होगा। 26 जून की दोपहर को चंद्रदेव जब सातवें भाव (नीच के वृश्चिक) में जाएंगे, तब आपकी पार्टनरशिप और बिज़नेस से जुड़े रिश्तों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। इस समय वाद-विवाद से पूरी तरह दूर रहें। मंगलदेव के आपकी राशि में होने से चुनौतियों से लड़ने का हौसला बढ़ेगा। यह सप्ताह लगातार प्रयास करने और परिपक्व फैसले लेने से लाभ कराएगा।

खबरें और भी

मिथुन करियर साप्ताहिक राशिफल

कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके पेशेवर जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। शुरुआत में यानी 22 और 23 जून को चंद्रदेव आपके चतुर्थ भाव (कन्या राशि) में रहेंगे। इससे ऑफिस के काम की प्लानिंग और वर्क फ्रॉम होम से जुड़े मामलों पर फोकस बढ़ेगा। आप बहुत ही बारीकी से अपनी सारी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। इसके बाद 24 जून को चंद्रदेव का गोचर पांचवें भाव (तुला राशि) में होगा। यह समय आपकी क्रिएटिविटी , लीडरशिप और आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएगा। इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन और नए क्लाइंट्स से मुलाकात के लिए यह समय बेहद उपयुक्त है। ध्यान रहे, 26 जून की दोपहर को चंद्रदेव जब छठे भाव (नीच के वृश्चिक) में जाएंगे, तब काम का दबाव अचानक बढ़ सकता है। खुद पर क्षमता से अधिक काम का बोझ लेने से पूरी तरह बचें। सूर्यदेव का मिथुन राशि में होना आपकी इमेज को मजबूत बनाएगा।

कर्क करियर साप्ताहिक राशिफल

कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके पेशेवर जीवन में लगातार प्रगति का संकेत दे रहा है। शुरुआत में यानी 22 और 23 जून को चंद्रदेव आपके द्वितीय भाव (कन्या राशि) में रहेंगे। यह गोचर आपके काम से जुड़ी आर्थिक योजनाओं को बहुत मजबूत बनाएगा। इससे आप नए और कीमती अवसरों की पहचान बहुत ही आसानी से कर पाएंगे। मंगलदेव के वृषभ राशि में होने से आपका पूरा ध्यान करियर के विकास और अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों पर बना रहेगा। इसके बाद 24 जून को चंद्रदेव का गोचर तीसरे भाव (तुला राशि) में होगा। यह समय आपकी बातचीत, मीटिंग्स और बिजनेस डील के लिए बेहतरीन रहेगा। कार्यस्थल पर आपके विचारों को सहकर्मियों और सीनियर्स से बड़ी सराहना मिल सकती है। ध्यान रहे, 26 जून की दोपहर को चंद्रदेव जब चतुर्थ भाव (नीच के वृश्चिक) में जाएंगे, तब ऑफिस का काम और घरेलू जिम्मेदारियां एक साथ सामने आ सकती हैं। ऐसे में जल्दबाजी में फैसले लेने से पूरी तरह बचें। यह सप्ताह धैर्य और सही स्ट्रेटेजी से काम लेने का संकेत दे रहा है।

सिंह करियर साप्ताहिक राशिफल

कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके पेशेवर जीवन में बड़ी उन्नति लेकर आने वाला है। शुरुआत में यानी 22 और 23 जून को चंद्रदेव आपके प्रथम भाव (कन्या राशि) में रहेंगे। यह गोचर आपकी लीडरशिप , निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास को मजबूत बनाएगा। कार्यस्थल पर आपके कौशल और समर्पण को इस दौरान बड़ी पहचान मिल सकती है। सूर्यदेव अभी दशम भाव (कर्म और प्रतिष्ठा का क्षेत्र) यानी मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति आपके करियर के विकास में पूरी तरह मददगार साबित होगी। इसके बाद 24 जून को चंद्रदेव का गोचर द्वितीय भाव (धन और वाणी का क्षेत्र) यानी तुला राशि में होगा। इससे आपका ध्यान आर्थिक लाभ, सैलरी की चर्चा और संसाधनों के सही प्रबंधन पर जाएगा। 26 जून की दोपहर को चंद्रदेव जब तृतीय भाव (नीच के वृश्चिक) में जाएंगे, तब आपकी बातचीत बहुत महत्वपूर्ण हो जाएगी। मीटिंग्स और प्रेजेंटेशन के लिए आपको थोड़ी ज़्यादा तैयारी करनी होगी।

कन्या करियर साप्ताहिक राशिफल

कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके पेशेवर जीवन में बड़ी उन्नति लेकर आने वाला है। शुरुआत में यानी 22 और 23 जून को चंद्रदेव आपके प्रथम भाव (कन्या राशि) में रहेंगे। यह गोचर आपकी लीडरशिप , निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास को मजबूत बनाएगा। कार्यस्थल पर आपके कौशल और समर्पण को इस दौरान बड़ी पहचान मिल सकती है। सूर्यदेव अभी दशम भाव (कर्म और प्रतिष्ठा का क्षेत्र) यानी मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति आपके करियर के विकास में पूरी तरह मददगार साबित होगी। इसके बाद 24 जून को चंद्रदेव का गोचर द्वितीय भाव (धन और वाणी का क्षेत्र) यानी तुला राशि में होगा। इससे आपका ध्यान आर्थिक लाभ, सैलरी की चर्चा और संसाधनों के सही प्रबंधन पर जाएगा। 26 जून की दोपहर को चंद्रदेव जब तृतीय भाव (नीच के वृश्चिक) में जाएंगे, तब आपकी बातचीत बहुत महत्वपूर्ण हो जाएगी। मीटिंग्स और प्रेजेंटेशन के लिए आपको थोड़ी ज़्यादा तैयारी करनी होगी।

 देखें फ्री पर्सनलाइज्ड फाइनेंस राशिफल।

तुला करियर साप्ताहिक राशिफल

कामकाज के मोर्चे पर यह समय पेशेवर मामलों में काफी उत्साहजनक बदलाव लेकर आने वाला है। शुरुआत में यानी 22 और 23 जून को चंद्रदेव आपके द्वादश भाव (कन्या राशि) में रहेंगे। यह गोचर परदे के पीछे रहकर की जाने वाली प्लानिंग, रिसर्च और तैयारियों के लिए बहुत उपयुक्त है। इस दौरान आप उन प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं, जिनमें धैर्य और बारीकी से एनालिसिस की जरूरत होती है। 22 जून को बुधदेव का कर्क राशि में आना आपकी बातचीत करने की कला को बहुत मजबूत बनाएगा। इसके बाद 24 जून को चंद्रदेव का तुला राशि में गोचर होगा। इससे आपके नेतृत्व करने के गुण और आत्मविश्वास में बड़ी बढ़ोतरी होगी। नौकरी के लिए इंटरव्यू और महत्वपूर्ण चर्चाओं के लिए यह समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। 26 जून की दोपहर को चंद्रदेव जब द्वितीय भाव (नीच के वृश्चिक) में जाएंगे, तब करियर से जुड़े फैसलों में धन का मामला ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाएगा। यह सप्ताह डिप्लोमेसी , अच्छी तैयारी और संतुलित निर्णय से काम लेने का संकेत दे रहा है।

वृश्चिक करियर साप्ताहिक राशिफल

कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके पेशेवर जीवन में लगातार प्रगति का संकेत दे रहा है। शुरुआत में यानी 22 और 23 जून को चंद्रदेव एकादश भाव (लाभ का क्षेत्र) यानी कन्या राशि में रहेंगे। यह गोचर टीमवर्क, नेटवर्किंग और लांग टर्म की प्लानिंग के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों और प्रभावशाली संपर्कों से पूरा सहयोग मिल सकता है। इसके बाद 24 जून को चंद्रदेव द्वादश भाव (तुला राशि) में प्रवेश कर जाएंगे। यह समय परदे के पीछे रहकर की जाने वाली तैयारियों और स्ट्रेटेजिक सोच को बढ़ावा देगा। ध्यान रहे, अपनी हर योजना का खुलासा तुरंत सबके सामने करने से बचें। 26 जून की दोपहर को चंद्रदेव जब आपकी अपनी राशि यानी पहले भाव (लग्न) में नीच के होकर आएंगे, तब समाज में आपका दायरा और जिम्मेदारियां दोनों बढ़ सकती हैं। आप के भावनात्मक रिएक्शन ऑफिस के काम को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए कार्यस्थल पर पूरी तरह प्रोफेशनल बने रहें। मंगलदेव वृषभ राशि में बैठकर साझेदारी के कामों में थोड़ा दबाव या कॉम्पिटिशन बढ़ा सकते हैं। यह सप्ताह डिप्लोमेसी , धैर्य और योजनाओं को सावधानी से लागू करने का संकेत दे रहा है।

करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।

धनु करियर साप्ताहिक राशिफल

कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके पेशेवर जीवन में काफी उत्साहजनक बदलाव लेकर आने वाला है। शुरुआत में यानी 22 और 23 जून को चंद्रदेव आपके दशम भाव (कर्म और प्रतिष्ठा का क्षेत्र) यानी कन्या राशि को सक्रिय करेंगे। यह गोचर आपके करियर के विकास और सामाजिक इमेज पर आपका ध्यान केंद्रित करेगा। आपकी कड़ी मेहनत को सीनियर्स या उच्च अधिकारियों से बड़ी सराहना मिल सकती है। इसके बाद 24 जून को चंद्रदेव ग्यारहवें भाव (तुला राशि) में प्रवेश कर जाएंगे। यह समय नेटवर्किंग और किसी ऑर्गेनाइजेशन से जुड़ने के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा। सामाजिक या पेशेवर संपर्कों के माध्यम से कुछ नए अवसर भी आपके सामने आ सकते हैं। ध्यान रहे, 26 जून की दोपहर को चंद्रदेव जब द्वादश भाव (नीच के वृश्चिक) में जाएंगे, तब परदे के पीछे ऑफिस का तनाव थोड़ा बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में ऑफिस की राजनीति से दूर रहें और केवल अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। यह सप्ताह धैर्य और निरंतर प्रयास से काम लेने का संकेत दे रहा है।

मकर करियर साप्ताहिक राशिफल

कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। शुरुआत में यानी 22 और 23 जून को चंद्रदेव नवम भाव (भाग्य का क्षेत्र) यानी कन्या राशि में रहेंगे। यह गोचर उच्च शिक्षा, बेहतर प्लानिंग, यात्रा से जुड़े कामों और बिजनेस विस्तार के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। इस समय आपको अपने सीनियर्स और गुरुओं से कोई बहुत उपयोगी गाइडेंस मिल सकती है। इसके बाद 24 जून को चंद्रदेव आपके दशम भाव (कर्म और प्रतिष्ठा का क्षेत्र) यानी तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इससे आपके काम में बड़ी जिम्मेदारियां और समाज में मान-सम्मान बढ़ने के योग बनेंगे। प्रेजेंटेशन देने या लीडरशिप की भूमिका निभाने के लिए यह समय बहुत ही उत्तम रहने वाला है। 26 जून की दोपहर को चंद्रदेव ग्याहरवें भाव (नीच के वृश्चिक) में जाएंगे, तब टीमवर्क और नेटवर्किंग से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको अपने लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करेगा। यह सप्ताह स्ट्रेटेजी बनाकर काम करने का संकेत दे रहा है।

कुंभ करियर साप्ताहिक राशिफल

कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके पेशेवर जीवन में लगातार प्रगति का संकेत दे रहा है। शुरुआत में यानी 22 और 23 जून को चंद्रदेव आपके आठवें भाव (कन्या राशि) में रहेंगे। यह गोचर जिम्मेदारियों, फाइनेंस और लांग टर्म के प्रोजेक्ट्स के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इस दौरान आप कार्यस्थल पर किसी पुराने अटके हुए मामले को सफलतापूर्वक सुलझा सकते हैं। बुधदेव का कर्क राशि में आना सहकर्मियों, क्लाइंट्स और टीम के सदस्यों के साथ आपके तालमेल को बेहतर करेगा। इसके बाद 24 जून को चंद्रदेव नवम भाव (तुला राशि) में प्रवेश कर जाएंगे। यह समय उच्च शिक्षा, करियर के विकास, यात्रा से जुड़े कामों और रणनीतिक सोच को बढ़ावा देगा। 26 जून की दोपहर को चंद्रदेव जब आपके दसवें भाव (नीच के वृश्चिक) में जाएंगे, तब समाज में आपका मान-सम्मान और बड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। यह सप्ताह धैर्य रखने और व्यवस्थित होकर प्रयास करने का संकेत दे रहा है।

मीन करियर साप्ताहिक राशिफल

कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। शुरुआत में यानी 22 और 23 जून को चंद्रदेव आपके सप्तम भाव (पार्टनरशिप का क्षेत्र) यानी कन्या राशि को सक्रिय करेंगे। इसके प्रभाव से बिजनेस पार्टनरशिप, नए समझौतों और क्लाइंट्स से जुड़े मामले आगे बढ़ेंगे। बिज़नेस से जुड़ी बातचीत और डील के सफल होने के मजबूत योग हैं। 22 जून को बुधदेव का कर्क राशि में आना आपके इनोवेटिव आइडियाज और समस्याओं को सुलझाने की क्षमता को मजबूत करेगा। इसके बाद 24 जून को चंद्रदेव अष्टम भाव (तुला राशि) में प्रवेश कर जाएंगे। इस दौरान आप शेयर्ड प्रोजेक्ट्स, आर्थिक प्लानिंग और लांग टर्म कमिटमेंट पर ध्यान देंगे। 26 जून की दोपहर को चंद्रदेव जब नवम भाव (नीच के वृश्चिक) में जाएंगे, तब उच्च शिक्षा, यात्रा और ट्रेनिंग से जुड़े नए मौके मिल सकते हैं। यह सप्ताह सहकर्मियों से सहयोग लेने और स्ट्रेटेजी बनाकर काम करने का संकेत दे रहा है।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com