Weekly Career Horoscope: इस सप्ताह इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए दरवाजे, पढ़ें राशिफल
यह लेख 23 से 29 मार्च 2026 तक का साप्ताहिक करियर राशिफल प्रस्तुत करता है। एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक के अनुसार, यह सप्ताह मेष से मीन राशि के जातकों के ...और पढ़ें

Weekly Career Horoscope: करियर साप्ताहिक राशिफल (Image Source: AI-Generated)
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 23 से 29 मार्च तक का यह करियर के हिसाब से मेष से मीन राशि के जातकों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। जातक इस सप्ताह नए प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी लेकर बखूबी निभा सकेंगे। साथ ही प्रोफेशनल लाइफ में कड़ी मेहनत से नए रास्ते खुलेंगे। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं मेष से मीन (Weekly Career Rashifal) राशि का करियर साप्ताहिक राशिफल।
मेष करियर साप्ताहिक राशिफल (23 March to 29 March 2026 Career Horoscope)
प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ने के लिए इस सप्ताह आपको बेहतर संवाद और सटीक प्लानिंग की जरूरत होगी। 23 मार्च को वृष के चंद्रदेव आपके दूसरे भाव को एक्टिव करेगा, जिससे करियर में आर्थिक लाभ और संसाधनों के सही इस्तेमाल पर आपका फोकस शिफ्ट हो सकता है। आप अपने काम की वैल्यू बढ़ाने के लिए प्रेरित रहेंगे। 25 मार्च को चंद्रदेव मिथुन में जाने से मीटिंग्स, चर्चाओं और काम से जुड़ी यात्राओं के योग बनेंगे।
आप नए विचार साझा करने और सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे। 27 मार्च से कर्क राशि में बैठकर चंद्रदेव ऑफिस और घर के बीच तालमेल बिठाने की चुनौती पेश कर सकते हैं। 29 मार्च को सिंह के चंद्रदेव करियर में रचनात्मकता और आत्मविश्वास लेकर आएंगे। कुंभ में मंगल, बुध और राहु की मौजूदगी आपके सोशल नेटवर्क और रणनीतिक सोच को बढ़ावा देगी।
वृषभ करियर साप्ताहिक राशिफल
प्रोफेशनल लाइफ में इस सप्ताह आप अपनी योग्यता साबित करने में बिताएंगे। 23 मार्च को वृष के चंद्रदेव आपको करियर में नया आत्मविश्वास देगा। आप नए प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी लेकर बखूबी निभा सकेंगे। 25 मार्च को चंद्रदेव मिथुन में जाने से करियर में आर्थिक लाभ और संसाधनों के प्रबंधन पर ध्यान जाएगा।
27 मार्च से कर्क के चंद्रदेव मीटिंग्स और सहकर्मियों के साथ बातचीत को बेहतर बनाएंगे। 29 मार्च को सिंह के चंद्रदेव कार्यक्षेत्र में स्थिरता और सुख-सुविधाओं से जुड़े कार्यों में लाभ दिलाएंगे। कुंभ में मंगल, बुध और राहु की मौजूदगी आपकी पेशेवर महत्वाकांक्षा को बढ़ा देगी।
मिथुन करियर साप्ताहिक राशिफल
प्रोफेशनल लाइफ में यह सप्ताह कड़ी मेहनत और नए रास्ते खोलने का है। 23 मार्च को वृष के चंद्रदेव गुप्त रणनीतियों और दूरगामी प्लानिंग पर ध्यान खींचेगा। 25 मार्च को चंद्रदेव मिथुन में आने से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और करियर में नई पहल कर सकते हैं। 27 मार्च से कर्क के चंद्रदेव आर्थिक लाभ और वित्तीय स्थिरता पर फोकस लाएगा। 29 मार्च को सिंह के चंद्रदेव व्यावसायिक यात्राओं और प्रभावी बातचीत को बढ़ावा देगा। कुंभ में मंगल, बुध और राहु करियर में नए विचार और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल की प्रेरणा देंगे।
कर्क करियर साप्ताहिक राशिफल
प्रोफेशनल लाइफ में यह सप्ताह धैर्य के साथ चतुराई से काम करने का है। 23 मार्च को वृष के चंद्रदेव टीम वर्क और संपर्कों के माध्यम से फायदा पहुंचा सकते हैं। 25 मार्च को चंद्रदेव मिथुन में जाने से गुप्त तरीके से या पहले से की गई प्लानिंग का लाभ मिलेगा।
27 मार्च से कर्क के चंद्रदेव आपके करियर में नया जोश भरेंगे और स्पष्टता देंगे। 29 मार्च को सिंह राशि के चंद्रदेव कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ और संसाधनों के उपयोग से लाभ दिलाएंगे। कुंभ राशि में बैठे मंगल, बुध और राहु आपको गुप्त रणनीतियों पर काम करने के लिए प्रेरित करेंगे।
सिंह करियर साप्ताहिक राशिफल
प्रोफेशनल लाइफ के मोर्चे पर इस हफ्ते आप अपनी नेतृत्व साबित कर सकेंगे। 23 मार्च को वृष राशि के चंद्रदेव आपको करियर में नई ऊंचाई और सम्मान दिलाएंगे। 25 मार्च को चंद्रदेव के मिथुन राशि में जाने से टीम वर्क और नेटवर्किंग के जरिए बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं।
27 मार्च से कर्क के चंद्रदेव गुप्त योजनाओं और भविष्य की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करवाएंगे। 29 मार्च कोसिंह राशि में बैठकर चंद्रदेव आपके भीतर नया जोश भरेंगे। इसके साथ ही आपकी लीडरशिप क्वालिटी भी उभरकर सामने आएगी। कुंभ में मंगल, बुध और राहु साझेदारी में नए विचार लाएंगे और नए प्रयोग करने को लेकर प्रेरित करेंगे।
करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।
कन्या करियर साप्ताहिक राशिफल
प्रोफेशनल लाइफ के मामले में इस हफ्ते आपको मेहनत तो करनी पड़ेगी, लेकिन सफलता भी मिलेगा। 23 मार्च को वृष के चंद्रदेव यात्राओं और अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन दिलाने में मददगार साबित होंगे। 25 मार्च को चंद्रदेव के मिथुन राशि में आने से करियर में उन्नति मिलने के साथ ही और बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने की स्थिति भी बन सकती है।
27 मार्च से कर्क के चंद्रदेव टीम वर्क और सामाजिक संपर्कों के माध्यम से बड़े फायदे दिलवा सकते हैं। 29 मार्च को सिंह के चंद्रदेव गुप्त रणनीतियों और पर्दे के पीछे के कार्यों पर फोकस लाएगा। कुंभ में मंगल, बुध और राहु आपके काम में अनुशासन और मेहनत को बढ़ाएंगे।
तुला करियर साप्ताहिक राशिफल
प्रोफेशनल लाइफ में यह सप्ताह मेहनत करते हुए नए रास्ते तलाशने का है। 23 मार्च को वृष के चंद्रदेव गुप्त रणनीतियों और साझा कार्यों पर ध्यान देने के लिए आपको प्रेरित करेंगे। 25 मार्च को चंद्रदेव के मिथुन में आने से करियर में अच्छी प्रगति होने के साथ ही काम के सिलसिले में यात्राओं के योग बनेंगे। 27 मार्च से कर्क के चंद्रदेव आपके करियर में नया आत्मविश्वास और नेतृत्व की क्षमता भरेगा।
29 मार्च को सिंह के चंद्रदेव टीम वर्क और नेटवर्किंग के जरिए बड़े फायदे दिलाने के मौके बना सकते हैं। कुंभ में मंगल, बुध और राहु की उपस्थिति आपकी रचनात्मक सोच और नए विचारों को प्रेरित करेगी।
वृश्चिक करियर साप्ताहिक राशिफल
प्रोफेशनल लाइफ में यह सप्ताह बहुत संभलकर चलने का है। इस दौरान योजनाबद्ध तरीके से काम करने से लाभ मिलेगा। 23 मार्च को वृष के चंद्रदेव व्यावसायिक भागीदारों और क्लाइंट्स के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करा सकते हैं। 25 मार्च को चंद्रदेव मिथुन में जाने से कुछ गुप्त जिम्मेदारियां या साझे प्रोजेक्ट्स मुख्य फोकस बन सकते हैं। 27 मार्च से कर्क के चंद्रदेव आपकी निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाएंगे।
मेंटर्स की सलाह से प्रगति के नए रास्ते मिलेंगे। 29 मार्च को सिंह के चंद्रदेव आपके पद, प्रतिष्ठा और नई पहचान दिलाएंगे। कुंभ में मंगल, बुध और राहु घर से जुड़ी कुछ ऐसी बातें ला सकते हैं, जिससे काम की गति प्रभावित होगी।
पैसों के मामले में आने वाला समय कैसा रहेगा? फ्री पर्सनलाइज्ड फाइनेंस राशिफल देखें।
धनु करियर साप्ताहिक राशिफल
प्रोफेशनल लाइफ में इस हफ्ते अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत करने की जरूरत हो सकती है। 23 मार्च को वृष के चंद्रदेव दैनिक काम और पुरानी समस्याओं को हल करने के लिए प्रेरित करेंगे। आपको हर काम बहुत बारीकी से और निरंतरता के साथ करना होगा। 25 मार्च को चंद्रदेव के मिथुन में आने से पार्टनर या क्लाइंट्स के साथ बिजनेस की नई चर्चा हो सकती है।
27 मार्च से कर्क के चंद्रदेव करियर में कुछ रणनीतिक बदलावों या बड़ी प्लानिंग के मौके देंगे। 29 मार्च को सिंह के चंद्रदेव आपको भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठों की सलाह से काम करने से उन्नति मिलेगी। कुंभ में मंगल, बुध और राहु बातचीत और छोटी व्यावसायिक यात्राओं को बढ़ा सकते हैं।
मकर करियर साप्ताहिक राशिफल
प्रोफेशनल जीवन में यह सप्ताह निरंतर प्रयास और अनुशासन का है। 23 मार्च को वृष के चंद्रदेव आपके भीतर नए और रचनात्मक विचार जगाएगा, जिससे आप अपनी कार्यक्षमता को निखार पाएंगे। 25 मार्च को चंद्रदेव के मिथुन में जाने से ऑफिस का बोझ और रोजमर्रा की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। 27 मार्च से कर्क के चंद्रदेव व्यावसायिक साझेदारों और क्लाइंट्स के साथ महत्वपूर्ण डील्स में लाभ दिला सकते हैं।
आपसी सहयोग से आप मुश्किल कामों को चुटकियों में निपटा लेंगे। 29 मार्च को सिंह के चंद्रदेव गुप्त रणनीतियों और साझा जिम्मेदारियों को फोकस में लेकर आएंगे। कुंभ में मंगल, बुध और राहु आपके आर्थिक संसाधनों के सही इस्तेमाल पर जोर देंगे।
शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।
कुंभ करियर साप्ताहिक राशिफल
प्रोफेशनल मोर्चे पर यह सप्ताह अनुशासन और सूझबूझ की मांग करता है। 23 मार्च को वृष के चंद्रदेव घर की जिम्मेदारियां की वजह से आपके काम को प्रभावित कर सकते हैं। लिहाजा, संतुलन बनाना होगा। 25 मार्च को चंद्रदेव मिथुन में आने से आपके काम में नए विचार लेकर आएंगे।
27 मार्च से कर्क के चंद्रदेव ऑफिस का बोझ और रोजमर्रा की जिम्मेदारियां बढ़ा सकते हैं। 29 मार्च को सिंह के चंद्रदेव बिजनेस डील और नई पार्टनरशिप को मुख्य मुद्दा बनाएंगे। कुंभ में मंगल, बुध और राहु आपके भीतर करियर को लेकर नया जोश और आत्मविश्वास भरेंगे।
मीन करियर साप्ताहिक राशिफल
प्रोफेशनल लाइफ में इस हफ्ते प्रभावी बातचीत और सटीक प्लानिंग से ही रास्ते खुलेंगे। 23 मार्च को वृष के चंद्रदेव कार्यक्षेत्र की बैठकों, महत्वपूर्ण चर्चाओं और छोटी यात्राओं के योग बनाएगा। आप अपने नए विचार सबके सामने रखने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे। 25 मार्च को चंद्रदेव मिथुन में प्रवेश करेंगे, जिससे आपको काम और निजी जीवन के बीच बेहतर तालमेल बिठाने की जरूरत होगी।
27 मार्च से कर्क के चंद्रदेव आपके करियर में आत्मविश्वास और रचनात्मकता भरेंगे। 29 मार्च को सिंह के चंद्रदेव दैनिक कार्यों और ऑफिस की जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देने की मांग करेगा। कुंभ में मंगल, बुध और राहु पर्दे के पीछे की रणनीतियों में सहायक होंगे।
मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।