विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करियर साप्ताहिक राशिफल: 4 राशियों को मिलेंगे आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके, फालतू के तनाव से दूर रहें

Updated: Sun, 24 May 2026 09:00 AM (IST)

मई का आखिरी सप्ताह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। चलिए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक जी (astropatri.com) से जानते हैं साप्ताहिक करियर ...और पढ़ें

Weekly Career Horoscope पढ़ें साप्ताहिक करियर राशिफल। (Picture Credit: Freepik)

Weekly Career Horoscope पढ़ें साप्ताहिक करियर राशिफल। (Picture Credit: Freepik)

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। साप्ताहिक राशिफल करियर में माना जा रहा है कि इस हफ्ते बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं राशि के जातकों को टीम वर्क और नए प्रोजेक्ट्स में सराहना मिलेगी । चलिए पढ़ते हैं 25 मई से 31 मई तक के साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार यह सप्ताह आपके लिए कैसा गुजरेगा।

मेष करियर साप्ताहिक राशिफल (25 May to 31 May 2026 Career Horoscope)

कार्यक्षेत्र में यह सप्ताह सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। 25 मई से कन्या के चंद्रदेव आपको समय पर काम पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगे। पेंडिंग कामों को निपटाने का यह सही समय है। कार्यस्थल पर आप ज्यादा व्यवस्थित नजर आएंगे। मेष के मंगलदेव आत्मविश्वास और लीडरशिप क्वालिटी को नई धार देंगे। 27 मई की शाम से तुला के चंद्रदेव टीम वर्क और प्रोफेशनल रिश्तों को मजबूत करेंगे। मीटिंग्स और बातचीत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। 29 मई को बुधदेव का मिथुन में जाना मीडिया, मार्केटिंग, राइटिंग, सेल्स और बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। 30 मई को वृश्चिक के चंद्रदेव ऑफिस पॉलिटिक्स के चलते थोड़ा मानसिक दबाव बना सकते हैं। लिहाजा, शांत रहें और विवादों से दूर रहें।

वृषभ करियर साप्ताहिक राशिफल

कार्यक्षेत्र में यह सप्ताह स्थिरता देगा। प्रोडक्टिविटी बेहतर रहेगी। 25 मई से कन्या के चंद्रदेव आपके निर्णय लेने की क्षमता और क्रिएटिविटी को बेहतर करेंगे। कला, शिक्षा, मीडिया और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को काम के लिए सराहना मिल सकती है। 27 मई की शाम से तुला के चंद्रदेव काम का बोझ और जिम्मेदारियां बढ़ा सकते हैं। आपकी राशि में विराजमान सूर्यदेव आपके नेतृत्व गुण और कॉन्फिडेंस को पूरा सपोर्ट करेंगे। 29 मई को बुधदेव का मिथुन राशि में जाना आर्थिक और बिजनेस के मामलों में बातचीत को सफल बनाएगा। 30 मई को वृश्चिक के चंद्रदेव व्यावसायिक साझेदारी में थोड़ा भावनात्मक दबाव बना सकते हैं।

मिथुन करियर साप्ताहिक राशिफल

कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह सप्ताह आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके दे सकता है। 25 मई से कन्या के चंद्रदेव अधूरे कामों और घरेलू कर्तव्यों को संतुलित करने की प्रेरणा देंगे। 27 मई की शाम से तुला के चंद्रदेव क्रिएटिविटी बढ़ाएंगे। टीम वर्क में सुधार होगा और सीनियर्स काम की तारीफ करेंगे। 29 मई को बुधदेव का मिथुन राशि में आना लीडरशिप और कॉन्फिडेंस को मजबूत करेगा। मीडिया, टीचिंग, राइटिंग, मार्केटिंग और बिजनेस से जुड़े लोगों को इस गोचर से फायदा होगा। आपकी राशि में स्थित शुक्रदेव और गुरुदेव नेटवर्किंग को मजबूत करेंगे। 30 मई को वृश्चिक के चंद्रदेव काम की व्यस्तता बढ़ाएंगे। लिहाजा, अनुशासन में रहें और काम को न टालें।

खबरें और भी

कर्क करियर साप्ताहिक राशिफल

कार्यक्षेत्र के मामलों में यह सप्ताह धीरे-धीरे प्रगति लेकर आएगा। 25 मई से कन्या के चंद्रदेव व्यावहारिक सोच और संवाद को बेहतर करेंगे। मीटिंग्स और टीम वर्क के अच्छे नतीजे मिलेंगे। मेष राशि के मंगलदेव महत्वाकांक्षा और करियर के प्रति जिम्मेदारियों को बढ़ाएंगे। 27 मई की शाम से तुला के चंद्रदेव काम के दबाव के साथ-साथ घरेलू जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित करेंगे। 29 मई को बुधदेव का मिथुन में जाना पर्दे के पीछे रहकर की जाने वाली प्लानिंग में मददगार होगा। 30 मई को वृश्चिक के चंद्रदेव आपकी रचनात्मकता और कॉन्फिडेंस को बढ़ाएंगे। एजुकेशन, आर्ट्स, राइटिंग और मीडिया सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

सिंह करियर साप्ताहिक राशिफल

कार्यक्षेत्र के मामलों में यह सप्ताह तरक्की के अच्छे मौके लाएगा। वृषभ राशि के सूर्यदेव आपको कार्यस्थल में पहचान और स्थिरता दिलाएंगे। 25 मई से कन्या के चंद्रदेव आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग और व्यावहारिक फैसलों को मजबूत करेंगे। 27 मई की शाम से तुला के चंद्रदेव सहकर्मियों और क्लाइंट्स के साथ आपकी बातचीत को बेहतर बनाएंगे, जिससे मीटिंग्स और छोटी व्यावसायिक यात्राओं के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। 29 मई को बुधदेव का मिथुन में जाना टीम वर्क को मजबूत करेगा। मिथुन के शुक्रदेव और गुरुदेव सामाजिक संपर्कों से लाभ दिलाएंगे। 30 मई को वृश्चिक के चंद्रदेव घर की व्यस्तता के कारण दबाव दे सकते हैं। लिहाजा, काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर रखें।

कन्या करियर साप्ताहिक राशिफल

कार्यक्षेत्र के मामलों में यह सप्ताह निरंतर प्रगति के दौर लाएगा। 25 मई को आपकी राशि के चंद्रदेव आपके हौसले को बढ़ाएंगे, जिससे आप दफ्तर में कुछ महत्वपूर्ण पहल कर सकते हैं। वृषभ राशि के सूर्यदेव आपको अनुभवी लोगों से सही मार्गदर्शन और दूरगामी प्लानिंग में मदद करेंगे। 27 मई की शाम से तुला के चंद्रदेव काम से जुड़ी आर्थिक जिम्मेदारियों पर आपका ध्यान बढ़ाएंगे। 29 मई को बुधदेव का मिथुन में जाना कम्युनिकेशन स्किल को मजबूत करेगा। ऑफिस में आपकी साख बढ़ेगी। शिक्षा, मीडिया, बिजनेस और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। मिथुन के शुक्रदेव और गुरुदेव भी नए करियर के मौके और अच्छे संपर्क दिलाएंगे। 30 मई को वृश्चिक के चंद्रदेव व्यावहारिक सोच को बढ़ाएंगे।

तुला करियर साप्ताहिक राशिफल

25 मई से कन्या के चंद्रदेव कामकाज को लेकर थोड़ा मानसिक दबाव या चिंता बढ़ा सकते हैं। जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें। व्यावहारिक समाधान खोजें। मेष राशि के मंगलदेव बिजनेस पार्टनरशिप या दफ्तर के सहयोगियों के साथ वैचारिक मतभेद पैदा कर सकते हैं। लिहाजा, संयम रखें। 27 मई की शाम से आपकी राशि के चंद्रदेव निर्णय लेने की क्षमता और हौसले को मजबूत करेंगे। 29 मई को बुधदेव का मिथुन में जाना उच्च शिक्षा और विदेश या लंबी यात्राओं से जुड़े काम में बड़ी सफलता दिला सकता है। मिथुन के शुक्रदेव और गुरुदेव की कृपा से प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा और सोशल नेटवर्किंग मजबूत होगी। 30 मई को वृश्चिक के चंद्रदेव आर्थिक लक्ष्यों और व्यावहारिक कर्तव्यों के प्रति गंभीर बनाएंगे।

वृश्चिक करियर साप्ताहिक राशिफल

कार्यक्षेत्र के मामलों में यह सप्ताह निरंतर प्रगति दिलाएगा। 25 मई से कन्या के चंद्रदेव टीम वर्क और नेटवर्किंग को मजबूत करेंगे, जिससे लॉन्ग टर्म प्लानिंग का पूरा लाभ मिलेगा। मेष के मंगलदेव करियर में अनुशासन को बढ़ाएंगे। 27 मई की शाम से तुला के चंद्रदेव कार्यस्थल के मामलों को लेकर थोड़ा मानसिक दबाव दे सकते हैं, इसलिए किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। 29 मई को बुधदेव का मिथुन में जाना रिसर्च और चीजों को गहराई से समझने की क्षमता को बढ़ाएगा। मिथुन के शुक्रदेव और गुरुदेव की कृपा से शेयर्ड रिसोर्स के जरिए लाभ दिला सकते हैं। 30 मई को वृश्चिक के चंद्रदेव आपके निर्णय लेने की क्षमता और कॉन्फिडेंस को बहुत मजबूत कर देंगे।

शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।

धनु करियर साप्ताहिक राशिफल

कार्यक्षेत्र के मामलों में 25 मई से कन्या राशि के चंद्रदेव लक्ष्यों पर फोकस बढ़ाएंगे, जिससे वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत और लगन की सराहना करेंगे। वृषभ राशि के सूर्यदेव दफ्तर के रोजमर्रा के कामों में निरंतरता बनाए रखने में मदद करेंगे। 27 मई की शाम से तुला के चंद्रदेव टीम वर्क और सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर करेंगे। 29 मई को मिथुन के बुधदेव बिजनेस पार्टनरशिप और डील से जुड़े कामों में सफलता दिला सकते हैं। मिथुन के शुक्रदेव और गुरुदेव की कृपा से व्यावसायिक चर्चाओं में लाभ मिलेगा। 30 मई को वृश्चिक के चंद्रदेव काम के कारण थोड़ा मानसिक दबाव दे सकते हैं। इसलिए फालतू के तनाव से दूर रहें।

मकर करियर साप्ताहिक राशिफल

कार्यक्षेत्र के मामलों में यह सप्ताह धीरे-धीरे प्रगति और बड़ी सफलता लाएगा। 25 मई से कन्या के चंद्रदेव अनुभवी लोगों से सही मार्गदर्शन और उच्च शिक्षा का लाभ दिलाएंगे। शिक्षा, यात्रा, मैनेजमेंट या कानूनी काम से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। 27 मई की शाम से तुला के चंद्रदेव आपके करियर के लक्ष्यों पर फोकस बढ़ाएंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपकी लगन पर ध्यान देंगे। 29 मई को बुधदेव का मिथुन में जाना कार्यकुशलता को निखारेगा। मिथुन के शुक्रदेव और गुरुदेव की कृपा से नए प्रोफेशनल मौके मिलेंगे। 30 मई को वृश्चिक के चंद्रदेव सहयोगियों और मित्रों के साथ आपकी नेटवर्किंग को मजबूत बनाएंगे।

शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।

कुंभ करियर साप्ताहिक राशिफल

कार्यक्षेत्र के मामलों में यह सप्ताह आपको निरंतर और स्थिर प्रगति दिलाएगा। 25 मई से कन्या के चंद्रदेव रिसर्च, व्यावहारिक प्लानिंग और गोपनीय व्यावसायिक मामलों पर फोकस बढ़ाएंगे। फाइनेंस और खोजी कार्यों से जुड़े लोगों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। 27 मई की शाम से तुला के चंद्रदेव सीखने के नए मौके और यात्रा और शिक्षा से जुड़े कामों में सफलता दिलाएंगे। 29 मई को बुधदेव का मिथुन में जाना आपकी क्रिएटिविटी और प्रेजेंटेशन स्किल्स को बहुत शानदार कर देगा। मिथुन के शुक्रदेव और गुरुदेव की कृपा से टीम वर्क और नए प्रोजेक्ट्स में आपको सराहना मिलेगी। 30 मई को वृश्चिक के चंद्रदेव काम का बोझ और जिम्मेदारियां बढ़ा सकते हैं, जहाँ धैर्य से काम लेना आपके लिए हितकर होगा।

मीन करियर साप्ताहिक राशिफल

कार्यक्षेत्र के मामलों में यह सप्ताह धीरे-धीरे प्रगति और अच्छे नतीजे लाएगा। 25 मई से कन्या के चंद्रदेव टीम वर्क, सहकर्मियों के सहयोग और क्लाइंट्स के साथ डील्स को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने से काम आसानी से पूरे होंगे। मीन राशि के शनिदेव आपके भीतर दीर्घकालिक लक्ष्यों के प्रति अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाएंगे। 27 मई की शाम से तुला के चंद्रदेव काम से जुड़ी फाइनेंशियल प्लानिंग पर ध्यान केंद्रित कराएंगे। 29 मई को बुधदेव का मिथुन में जाना प्रॉपर्टी या प्लानिंग से जुड़े कार्यों में सफलता दिलाएगा। मिथुन के शुक्रदेव और गुरुदेव घरेलू या पारिवारिक बिजनेस से जिम्मेदारियां बढ़ा सकते हैं। 30 मई को वृश्चिक के चंद्रदेव यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम में बड़ा लाभ देंगे।

मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक (Astropatri.com), फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com