विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वित्त राशिफल मई 2026: गुरु और शनि की कृपा से 4 राशियों के खुलेंगे आय के नए स्रोत, पढ़ें आर्थिक भविष्यफल

Updated: Wed, 29 Apr 2026 02:12 PM (IST)

मई 2026 के वित्त राशिफल में सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशियों के लिए आर्थिक भविष्यफल बताया गया है। इसमें सूर्य, शुक्र, बृहस्पति और शनि के गोचर से आ ...और पढ़ें

preferred source google
News Article Hero Image

4 राशियों को ग्रहों की चाल करेगी मालामाल (Image Source: AI-Generated)

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और शुक्रदेव 14 मई को मिथुन में प्रवेश करेंगे।
बृहस्पतिदेव मिथुन में और शनिदेव मीन राशि में हैं। यह गोचर आर्थिक स्थिति के हिसाब अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इससे राशियों की आय बढ़ेगी। आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। निवेश से लाभ के योग बनेंगे। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक जी से जानते हैं सिंह से वृश्चिक राशि (Monthly Finance Horoscope May 2026) का मासिक वित्त राशिफल।

सिंह मासिक वित्त राशिफल (Leo Monthly Finance Horoscope)

यह महीना स्थिर फाइनेंशियल विकास का है। मिथुन राशि में बृहस्पतिदेव पूरे महीने आपके लाभ भाव को सक्रिय रखेंगे, जिससे नेटवर्क और समूह गतिविधियों के माध्यम से आय बढ़ेगी। शुरुआत में वृषभ के शुक्रदेव सुख-सुविधाओं या स्टेटस से जुड़े खर्च करा सकते हैं।

14 मई के बाद शुक्र के मिथुन में जाने से सामाजिक संपर्कों के जरिए नए मौके मिलेंगे। 11 मई के बाद मंगलदेव आपको निवेश के साहसिक फैसले लेने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। मगर, बिना योजना के रिस्क लेने से बचें। 29 मई के बाद आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।

खबरें और भी

कन्या मासिक वित्त राशिफल (Virgo Monthly Finance Horoscope)

इस महीने आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपके आठवें भाव के सक्रिय होने की वजह से महीने के पहले भाग में अचानक खर्चे या फाइनेंशियल एडजेस्टमेंट्स की जरूरत पड़ सकती है। लिहाजा, बजट बनाकर चलें। 15 मई के बाद सूर्यदेव और बुध के वृषभ में जाने से आर्थिक स्थिरता आएगी। आपको यात्रा या बाहरी स्रोतों से लाभ के मौके मिल सकते हैं।

14 मई के बाद शुक्र के मिथुन में जाने से करियर या अपनी क्रेडिट बनाने पर खर्च कर सकते हैं। 11 मई के बाद मंगलदेव के प्रभाव से जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। शनिदेव की सलाह है कि शेयर्ड फाइनेंस के मामलों में सावधानी बरतें।

करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।

तुला मासिक वित्त राशिफल (Libra Monthly Finance Horoscope)

आर्थिक रूप से यह महीना उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। पहले भाग में साझेदारी या संयुक्त निवेश से लाभ के योग हैं, लेकिन खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। लग्नेश शुक्रदेव शुरुआत में फाइनेंशियल स्थिरता और सुख-सुविधा प्रदान करेंगे। 14 मई के बाद यात्रा या सामाजिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकता है।

15 मई के बाद सूर्यदेव और बुध आपके आठवें भाव को सक्रिय करेंगे, जो अचानक आए खर्चों या निवेश के फैसलों की ओर इशारा करते हैं। 11 मई के बाद मंगलदेव के प्रभाव से पार्टनरशिप से जुड़े फाइनेंशियल दबाव महसूस हो सकते हैं। शनिदेव की सलाह है कि धन का प्रबंधन बहुत सोच-समझकर करें।

शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।

वृश्चिक मासिक वित्त राशिफल (Scorpio Monthly Finance Horoscope)

इस महीने फाइनेंशियल रुझान मिले-जुले रहेंगे। महीने के पहले भाग में स्वास्थ्य, काम या दैनिक जरूरतों से जुड़े खर्चे बढ़ सकते हैं। लिहाजा, बजट बनाकर चलें। 15 मई के बाद सूर्यदेव और बुध की स्थिति साझा फाइनेंस, निवेश या अचानक फाइनेंशियल बदलावों की ओर इशारा करती है।

आपको साझेदारी या संयुक्त संसाधनों से लाभ मिल सकता है। शुरुआत में वृषभ के शुक्रदेव फाइनेंशियल स्थिरता देंगे। मगर, 14 मई के बाद शुक्र के मिथुन में जाने से कुछ सामाजिक या पारिवारिक दायित्वों पर खर्च बढ़ सकता है। बृहस्पतिदेव की कृपा से लंबी अवधि के लाभ के योग बने रहेंगे।

मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026

नोट: यह राशिफल आनंद सागर पाठक, Astropatri.com ने तैयार किया है। आप उन्हें अपना फीडबैक देने के लिए hello@astropatri.com पर लिखें।