विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वित्त साप्ताहिक राशिफल: वृषभ में सूर्य-बुध का गोचर से क्या आपकी होगी बंपर कमाई, किन राशियों पर बरसेगा धन?

Updated: Sun, 17 May 2026 09:00 AM (IST)

कैसे ग्रहों की स्थिति विभिन्न राशियों के लिए धन लाभ, निवेश योजना, खर्चों और वित्तीय सुरक्षा को प्रभावित करेगी, जिससे आगामी सप्ताह के लिए अपनी आर्थिक र ...और पढ़ें

preferred source google
News Article Hero Image

Weekly Finance Horoscope: कैसा रहेगा यह सप्ताह? (Image Source: AI-Generated)

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। नया सप्ताह शुरू होने वाला है और हर कोई यह जानना चाहता है कि आर्थिक हिसाब से आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा। 18 से 24 मई तक ग्रहों की चाल का बदलाव राशियों पर पड़ेगा।

आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा। भविष्य की सुरक्षा या निवेश की प्लानिंग करेंगे। व्यापारिक गतिविधियों से लाभ मिल सकता है। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं मेष से मीन (Weekly Finance Rashifal) राशि का वित्त साप्ताहिक राशिफल।

मेष वित्त साप्ताहिक राशिफल (18 May to 24 May 2026 Finance Horoscope)

आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। सूर्यदेव और बुधदेव की वृषभ राशि में उपस्थिति पैसों को लेकर सही प्लानिंग करने के लिए प्रेरित करेगी। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव के प्रभाव से बातचीत या ऑनलाइन काम से लाभ हो सकता है। शुक्रदेव और गुरुदेव की कृपा से नेटवर्किंग के जरिए धन लाभ के योग बनेंगे। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव घर या परिवार की जरूरतों पर खर्च बढ़ा सकते हैं। 23 मई से सिंह के चंद्रदेव आपके आर्थिक आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे और मुनाफे वाले मौके मिल सकते हैं।

वृषभ वित्त साप्ताहिक राशिफल

आर्थिक मामलों में यह सप्ताह सुधार लेकर आएगा। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव बचत और फाइनेंशियल प्लानिंग की ओर आपका ध्यान ले जाएंगे। शुक्रदेव और गुरुदेव की कृपा से नेटवर्किंग और बातचीत के जरिए धन लाभ के योग बनेंगे। सूर्यदेव और बुधदेव की उपस्थिति आपको पैसों से जुड़े प्रैक्टिकल फैसले लेने में मददगार साबित होगी। इस सप्ताह भविष्य की सुरक्षा या निवेश के बारे में भी विचार किया जा सकता है। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव ऑनलाइन कामों से छोटे लाभ दिला सकते हैं। वहीं, 23 मई के बाद घर की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है।

मिथुन वित्त साप्ताहिक राशिफल

आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव बातचीत या संपर्कों के जरिए नए मौके मिल सकते हैं। शुक्रदेव और गुरुदेव की उपस्थिति सामाजिक रिश्तों और व्यापारिक गतिविधियों से लाभ दिला सकती है। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव बचत और परिवार के खर्चों की ओर आपका ध्यान ले जाएंगे। 23 मई से सिंह के चंद्रदेव आपकी निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाएंगे। अपने अच्छे फैसलों से आप काफी धन लाभ उठा सकते हैं। किसी भी तरह के जोखिम से बचें।

खबरें और भी

सेहत को लेकर ग्रह क्या कहते हैं? फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य देखें।

कर्क वित्त साप्ताहिक राशिफल

आर्थिक मामलों में यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम दे सकता है। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव बचत और खर्चों को लेकर भ्रम पैदा कर सकते हैं। इस दौरान जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक फैसला न लें। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव धन के मामलों को संभालने में आपका भरोसा बढ़ाएंगे। 23 मई से सिंह के चंद्रदेव आपकी आय और वित्तीय सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेंगे। प्रैक्टिकल सोच के आधार पर लिए गए फैसलों से लाभ हो सकता है। शुक्रदेव और गुरुदेव की मिथुन में स्थिति आपको सलाह देती है कि गुप्त खर्चों और फालतू के खर्चों से बचें।

सिंह वित्त साप्ताहिक राशिफल

आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार होने के योग हैं। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव सामाजिक संपर्कों के जरिए लाभ दिला सकते हैं। शुक्रदेव और गुरुदेव की मिथुन में मौजूदगी से आपको आर्थिक लाभ मिलेगी। सूर्यदेव और बुधदेव की वृषभ में मौजूदगी आपको धन से जुड़े प्रैक्टिकल फैसले लेने के लिए प्रेरित करेगी। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव पैसों को लेकर थोड़ी चिंता दे सकते हैं। लिहाजा, इस दौरान फालतू खर्चों से बचें। 23 मई के बाद आर्थिक फैसलों में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे स्थिति सुधरेगी।

कन्या वित्त साप्ताहिक राशिफल

आर्थिक मामलों में यह सप्ताह स्थिरता लेकर आएगा। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव करियर से जुड़ी आय और फाइनेंशियल प्लानिंग पर आपका फोकस बढ़ाएंगे। शुक्रदेव और गुरुदेव की कृपा से प्रोफेशनल संपर्कों और नेटवर्किंग के जरिए धन लाभ के योग बनेंगे। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव की वजह से धन के मामलों में दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। 23 मई से सिंह के चंद्रदेव कुछ गुप्त खर्च या पैसों को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। बेवजह के खर्चों से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा।

शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।

तुला वित्त साप्ताहिक राशिफल

आर्थिक मामलों में यह सप्ताह सामान्य प्रगति वाला रहेगा। सूर्यदेव और बुधदेव की वृषभ में स्थिति बचत और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान बढ़ाने में मदद करेगी। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव यात्रा, शिक्षा या संवाद के जरिए नए मौके दिला सकते हैं। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव करियर से जुड़े खर्चे बढ़ा सकते हैं। वह परिवारिक जिम्मेदारियों का दबाव भी बना सकते हैं। इस दौरान भावनाओं में बहकर पैसा खर्च करने से बचें। 23 मई के बाद दोस्तों या सामाजिक समूहों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

वृश्चिक वित्त साप्ताहिक राशिफल

आर्थिक मामलों में यह सप्ताह मिला-जुला साबित हो सकता है। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव साझा धन या खर्चों को लेकर थोड़ा तनाव दे सकते हैं। इस दौरान जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक फैसला लेने से बचें। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव लंबे समय की फाइनेंशियल प्लानिंग के मामले में आपका भरोसा बढ़ाएंगे। 23 मई से सिंह के चंद्रदेव करियर से जुड़ी आय और आर्थिक सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेंगे। शुक्रदेव और गुरुदेव की मिथुन में स्थिति आपको फालतू के खर्चों से दूर रहने की सलाह दे रही है।

धनु वित्त साप्ताहिक राशिफल

आर्थिक मामलों में यह सप्ताह मिले-जुले नतीजे दे सकता है। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव साझेदारी या सामाजिक संपर्कों के जरिए आर्थिक मदद दिला सकते हैं। शुक्रदेव और गुरुदेव की कृपा से बिजनेस की चर्चाओं और सामूहिक काम से लाभ हो सकता है। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव आपका ध्यान बचत, साझा धन, टैक्स या कर्ज जैसे मामलों पर शिफ्ट कर सकते हैं। इस दौरान जल्दबाजी में खर्च करने से बचें। 23 मई के बाद आर्थिक प्लानिंग को लेकर आपका भरोसा बढ़ेगा।

करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।

मकर वित्त साप्ताहिक राशिफल

आर्थिक मामलों में यह सप्ताह स्थिरता ला सकता है। मगर, उसेक लिए आपको सावधानी के साथ प्लानिंग करने की जरूरत होगी। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव काम या रोज की जरूरतों से जुड़े खर्चे बढ़ा सकते हैं। वृषभ के सूर्यदेव और बुधदेव प्रैक्टिकल आर्थिक योजना और सोच-समझकर किए गए निवेश में मदद करेंगे। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव की वजह से साझेदारी से सहयोग मिल सकता है। परिवार से भी आर्थिक मदद मिल सकती है। 23 मई के बाद आपका ध्यान टैक्स, कर्ज या साझा धन पर रहेगा। जोखिम भरे आर्थिक फैसलों से दूर रहें।

कुंभ वित्त साप्ताहिक राशिफल

आर्थिक मामलों में यह सप्ताह सामान्य प्रगति वाला रहेगा। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव रचनात्मक कार्यों या नेटवर्किंग के जरिए लाभ दिला सकते हैं। राहुदेव की स्थिति आपको निवेश के नए और अजीब मौकों की ओर खींच सकती है। मगर, जल्दबाजी में कोई भी जोखिम लेने से बचें। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव की वजह से सेहत या परिवार की जरूरतों पर कुछ खर्च हो सकता है। 23 मई के बाद किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन या साझेदारी से आर्थिक समझ और स्थिति बेहतर होगी।

मीन वित्त साप्ताहिक राशिफल

आर्थिक मामलों में यह सप्ताह सामान्य रहेगा। 18 मई की रात से मिथुन के चंद्रदेव घर या परिवार के मामलों से जुड़े खर्चे बढ़ा सकते हैं। वृषभ के सूर्यदेव और बुधदेव आपको प्रैक्टिकल आर्थिक फैसले लेने में मदद करेंगे। 20 मई की रात से कर्क के चंद्रदेव की वजह से क्रिएटिविटी या बातचीत से नए आर्थिक मौके मिल सकते हैं। 23 मई के बाद सेहत या रोज की जिम्मेदारियों पर कुछ खर्च बढ़ सकता है। फिजूलखर्ची से बचना ही आपके लिए सही रहेगा।

मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com