वित्त साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते भावनाओं में बहकर न करें फिजूलखर्ची, जानें अपनी राशि का हाल
यह हफ्ता सभी राशियों को बजट नियंत्रण और समझदारी से वित्तीय निर्णय लेने की सलाह देता है। ग्रहों की चाल ...और पढ़ें

साप्ताहिक वित्त राशिफल 21 से 27 सितंबर 2026
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। यह हफ्ता ग्रहों की चाल के मुताबिक सभी राशियों के लिए अपने बजट पर कंट्रोल रखने और समझदारी से पैसों से जुड़े फैसले लेने के संकेत दे रहा है। कर्क राशि में नीच के मंगल की स्थिति की वजह से भावनाओं में बहकर फिजूलखर्ची करने या बिना जरूरत के समान खरीदारी करने से बचना है। वहीं, कुंभ राशि में राहु अचनाक खर्च बढ़ा सकते हैं।
हालांकि कर्क राशि के गुरुदेव का सहयोग आपकी आय के नए रास्ते खोलने के साथ संकट से निकालने में मदद करेगा। इस हफ्ते सट्टेबाजी, किसी को उधार देने और बड़े जोखिम वाले निवेश से बचने की जरूरत है। वित्तीय मामलों में सुरक्षा 26 सितंबर के बाद देखने को मिलेगी। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं मेष से मीन (Weekly Finance Rashifal) राशि का वित्त साप्ताहिक राशिफल।
मेष वित्त साप्ताहिक राशिफल
पैसों के मामले में यह हफ्ता आपको थोड़ा संभालकर और सोच-समझकर खर्च करने का इशारा दे रहा है। करियर या काम-काज के चक्कर में कुछ अचानक खर्चे निकलकर आ सकते हैं। आपकी राशि के मालिक मंगल ग्रह इस समय थोड़े कमजोर पड़े हैं, तो घर-परिवार या सजावट के सामान पर भावनाओं में बहकर फिजूलखर्ची करने की तीव्र इच्छा हो सकती है। फिलहाल किसी भी तरह की बड़ी रिस्क या सट्टेबाजी से दूर ही रहें।
23 तारीख के बाद दोस्तों से मिलने-जुलने या नेटवर्क बढ़ाने में थोड़ा जेब से पैसा ढीला हो सकता है, बस अपना एक बजट बांधकर चलें। अपने महीने के छोटे-मोटे सब्सक्रिप्शन, बिल और बाकी बकायों का हिसाब एक बार फिर से जांच लें। अगर घर की मरम्मत का काम कराना है या कोई बड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना है, तो 26 सितंबर का दिन बीत जाने के बाद ही कोई अंतिम फैसला लेना आपके लिए ज्यादा सही रहेगा।
वृषभ वित्त साप्ताहिक राशिफल
पैसों के मामले में यह हफ्ता अपनी जेब पर थोड़ा अंकुश लगाकर रखने को कह रहा है। हफ्ते की शुरुआत में बजट का संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है, किसी के बहकावे में आकर बड़ा रिस्क लेने या बेवजह की शॉपिंग करने से फिलहाल दूरी बना लें। कुंभ राशि में बैठे राहु की वजह से अचानक कोई आर्थिक या काम से जुड़ा बदलाव आ सकता है, इसलिए अपने पास थोड़ा इमरजेंसी फंड या बजट में फ्लेक्सिबिलिटी रखकर चलें।
कर्क राशि के गुरु की कृपा से हफ्ते के बीच में पैसों की आवक सुधरने लगेगी और कमाई के नए जरिए बन सकते हैं। अपने पुराने रुके हुए बिल या बकाए निपटा लें, लेकिन इमोशनल होकर या दबाव में आकर किसी को उधार देने की गलती बिल्कुल न करें। अगर आप कोई ईएमआई शुरू करने या कहीं पैसा इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो 26 सितंबर के बाद ही कोई अंतिम फैसला लें, वही आपके लिए ज्यादा सुरक्षित रहेगा।
मिथुन वित्त साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते अपने पैसों का हिसाब-किताब पूरी तरह अनुशासन के साथ रखें। हफ्ते की शुरुआत में नीच के मंगल के कारण भावनाओं में बहकर या किसी अपने को खुश करने के चक्कर में खर्च करने का मन हो सकता है। किसी के साथ मिलकर पैसे लगाने या कर्ज से जुड़े मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल भी न करें।
गुरुदेव के कर्क राशि में होने से हफ्ते के बीच में धीरे-धीरे कमाई के नए रास्ते जरूर खुलेंगे, पर याद रखें कि इसका फायदा आपको तुरंत मिलने की बजाय थोड़ा रुककर ही मिलेगा। 26 सितंबर के बाद कोई डील, स्कीम या शॉपिंग आपको बहुत लुभावनी लग सकती है, ऐसी स्थिति में तुरंत फैसला लेने के बजाय ठंडे दिमाग से सोचें। किसी सब्सक्रिप्शन को रिन्यू करने से पहले उसके नियम और शर्तें दोबारा अच्छे से पढ़ लें।
कर्क वित्त साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर और समझदारी से चलें। हफ्ते की शुरुआत में आपकी ही राशि में बैठे नीच के मंगल की वजह से जज्बात में बहकर पैसे उड़ाने का मन हो सकता है, फिर चाहे वो घर की कोई चीज हो या खुद को खुश करने की चाहत। कोई भी बड़ी खरीदारी करने से पहले एक बार ठंडे दिमाग से सोच लें कि क्या यह आपकी लंबी योजना में सही बैठती है।
आपकी अपनी ही राशि में बैठे गुरुदेव आपको किसी भी अस्थायी आर्थिक तंगी से बाहर निकालने में मदद करते रहेंगे। कर्ज, सब्स्क्रिप्शन और घर के रोजमर्रा के खर्चों पर पूरी नजर रखें, इससे कोई भी छोटी समस्या बड़ी नहीं बन पाएगी। अगर परिवार में किसी की सेहत या अचानक आई जरूरत पर खर्च करना पड़ जाए, तो उसके लिए पहले से थोड़ा-बहुत फंड अलग से बचाकर रखना ही समझदारी होगी। देखें फ्री पर्सनलाइज्ड फाइनेंस राशिफल।
सिंह वित्त साप्ताहिक राशिफल
पैसों के मामले में यह हफ्ता आपसे फालतू के खर्चों पर थोड़ा ब्रेक लगाने को कह रहा है। हफ्ते की शुरुआत में ही अपना एक व्यावहारिक बजट बना लेना आपके लिए सबसे बढ़िया रहेगा। मन में अजीब सी उलझन रह सकती है कि क्या खरीदें और क्या नहीं, और इसी चक्कर में आप ऐसी चीजों पर पैसे उड़ा सकते हैं जिनकी बाद में आपको कोई खास जरूरत भी महसूस नहीं होगी।
हालांकि, बैकग्राउंड में चुपचाप किया गया काम आगे चलकर आपको अच्छा फायदा दे सकता है। हफ्ते के बीच में अचानक कुछ अप्रत्याशित खर्चे सामने आ सकते हैं, इसलिए बिना सोचे-समझे पैसों का जोखिम लेने जैसे सट्टेबाजी या सिर्फ दिखावे के चक्कर में किसी को उधार देने की ग़लती बिल्कुल न करें।
कन्या वित्त साप्ताहिक राशिफल
पैसों के मामले में इस हफ्ते आखिर तक अपने बजट पर थोड़ा कंट्रोल बनाकर रखिए। वैसे अच्छी बात यह है कि खर्च और बचत के बीच सही बैलेंस बनाने में आपको ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। 26 सितंबर के बाद अटके हुए पैसों, सैलरी या पेमेंट से जुड़ी बातों को आप बहुत समझदारी और शांति से निपटा लेंगे।
काम-काज के सिलसिले में बने पुराने संपर्कों से भी अचानक कुछ फायदा हो सकता है। हालाँकि, काम या सेहत को लेकर कुछ ऐसे खर्चे सामने आ सकते हैं जिनकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी। इसलिए सिर्फ दूसरों को दिखाने के चक्कर में पैसे पानी की तरह न बहाएं और कोई भी बड़ा निवेश या पैसों से जुड़ा बड़ा वादा करने से पहले थोड़ा समय लेकर सोच-विचार जरूर कर लें।
तुला वित्त साप्ताहिक राशिफल
पैसों के मामले में यह हफ्ता आपसे फिजूलखर्ची पर थोड़ा ब्रेक लगाने और बजट पर नजर रखने को कह रहा है। बैठकर एक-एक खर्चे का हिसाब लगाएं, क्योंकि घर या काम के सिलसिले में अचानक कुछ ऐसे खर्च आ सकते हैं जो जेब पर दबाव बढ़ा दें।
अपनी पसंद की चीजों, ऐशो-आराम या दोस्तों के साथ घूमने-फिरने पर पैसे बहाने का पूरा मन करेगा, इसलिए पहले से ही एक सीमा तय कर लें ताकि बाद में पछताना न पड़े। अच्छी बात यह है कि 26 सितंबर के बाद से स्थितियाँ आपके हक़ में होंगी, रुके हुए पेमेंट, सैलरी की बात या बजट को दोबारा ढर्रे पर लाना आपके लिए काफी आसान हो जाएगा।
वृश्चिक वित्त साप्ताहिक राशिफल
पैसों के मामलों में दिमाग़ से काम लें, जज्बाती होकर खर्च न करें और बिना सोचे-समझे दांव लगाने से बचें। हफ्ते की शुरुआत में जरा फुरसत से बैठकर अपना बजट देख लेना सही रहेगा। बकाया बिल और लेन-देन टाइम पर निपटा लें । वैसे इस बीच घूमने-फिरने, घर के सामान या पढ़ाई-लिखाई के चक्कर में अचानक कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं।
आपकी पुरानी समझदारी और पहले से बनाई योजनाएं आपको संभाले रखेंगी, फिर भी किसी लालच या जल्दबाजी में पैसा फंसाने से दूर रहें। घर-परिवार या जमीन-जायदाद का भी कोई बिन बुलाया खर्चा अचानक सामने आ सकता है। बेहतर यही होगा कि थोड़ा-बहुत इमरजेंसी फंड अलग रखकर चलें, किसी भी काग़ज या एग्रीमेंट पर दस्तखत करने से पहले उसकी एक-एक शर्त ध्यान से पढ़ लें। यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।
धनु वित्त साप्ताहिक राशिफल
पैसों के मामले में इस हफ्ते थोड़ा फूँक-फूँककर कदम रखने की जरूरत है, खासकर अगर बात किसी के साथ साझे पैसों की हो या अचानक सामने आने वाले खर्चों की। हफ्ते की शुरुआत में चंद्रदेव मकर राशि में हैं, तो आपका पूरा ध्यान बजट सेट करने और हिसाब-किताब रखने पर रहेगा। लेकिन कर्क राशि में नीच के मंगलदेव बैठे हैं, जो घर-परिवार या कर्ज से जुड़े मामलों में भावनाओं में बहाकर आपसे बेवजह के खर्चे करवा सकते हैं।
अच्छी बात यह है कि कर्क राशि में बैठे बृहस्पतिदेव आपकी मदद के लिए तैयार हैं, बस आपको हर फैसला समझदारी से लेना होगा। कहीं भी नया पैसा लगाने या कोई नया वादा करने से पहले अपनी पुरानी देनदारियों और जेब का हाल एक बार जरूर देख लें। हफ्ते का अंत आते-आते बचत पर रखा आपका नियंत्रण ही आपको असली सुकून और मानसिक शांति देगा।
मकर वित्त साप्ताहिक राशिफल
पैसों के मामले में यह हफ्ता आपको बहुत ध्यान से चलने की सलाह दे रहा है, खासकर 23 सितंबर के बाद। जैसे ही चंद्रदेव कुंभ राशि में जाएंगे, आपका पूरा ध्यान अपनी कमाई, बचत और महीने के खर्चों पर आ जाएगा। यहाँ राहु भी कुंभ राशि में बैठे हैं, जो आपको फालतू चीजों पर दिल खोलकर पैसे लुटाने का लालच दे सकते हैं, इसी पर थोड़ा कंट्रोल रखना है।
कर्क राशि के बृहस्पतिदेव साझे के कामों या पार्टनरशिप से कमाई के रास्ते खोल सकते हैं, लेकिन वहीं बैठे नीच के मंगल चेतावनी दे रहे हैं कि भावनाओं में बहकर या जोश में आकर पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला न लें। अपना बजट एकदम जमीनी और व्यावहारिक बनाकर रखिए और किसी भी तरह का बेवजह का रिस्क लेने से बचिए। करियर के संकेत? अभी देखें फ्री कुंडली।
कुंभ वित्त साप्ताहिक राशिफल
23 सितंबर के बाद पैसों के मामले में जरा संभलकर चलने की जरूरत है। कुंभ राशि के राहु महाराज आपके मन में नई-नई गैजेट्स, घूमने-फिरने या अपने शौक़ पूरे करने पर बेहिसाब पैसे लुटाने की तीव्र इच्छा जगा सकते हैं। वहीं मीन राशि में बैठे वक्री शनिदेव इशारा कर रहे हैं कि यह अपनी पुरानी खर्च करने की आदतों को सुधारने और बजट को दोबारा चेक करने का सही समय है।
अच्छी बात यह है कि कर्क राशि के बृहस्पतिदेव आपकी मेहनत की कमाई और लगातार काम करने से होने वाले फायदे को पूरा सपोर्ट दे रहे हैं। बस सट्टेबाजी, लॉटरी या रातों-रात पैसा दोगुना करने वाले किसी भी शॉर्टकट से दूर रहिए। अचानक आने वाले किसी भी बिन बुलाए खर्च से निपटने के लिए एक इमरजेंसी फंड बनाकर थोड़े पैसे अलग रख लेना ही इस समय की सबसे बड़ी समझदारी होगी।
मीन वित्त साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते पैसों के मामले में हवा में उड़ने के बजाय जमीन पर टिककर चलिए और अपने बजट का खास खयाल रखिए। हफ्ते की शुरुआत में काम-काज के संपर्कों और आगे की लंबी योजनाओं से फायदे के बढ़िया मौके मिल सकते हैं। इसके बाद जैसे ही चंद्रदेव कुंभ राशि में जाएंगे, आपका ध्यान खुद-ब-खुद इस बात पर चला जाएगा कि पैसा कहाँ जा रहा है और कहाँ फिजूलखर्ची हो रही है।
कुंभ राशि के राहु महाराज आपके मन में गुप्त रूप से या चुपचाप खर्च करने की चुल मचा सकते हैं, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। वहीं मीन राशि में बैठे वक्री शनिदेव चेतावनी दे रहे हैं कि अपनी खर्च करने की आदतों को दोबारा चेक करें और बजट में अनुशासन लाएं। अच्छी बात यह है कि कर्क राशि के बृहस्पतिदेव आपकी रचनात्मकता और सही प्लानिंग के दम पर होने वाले फायदे को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। बजट से बाहर जाकर कोई बड़ा खर्च न करें और हर कदम सोच-समझकर उठाएं।
