इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों में होती हैं खास खूबियां, शनिदेव की कृपा से मिलती है अपार सफलता
जिन लोगों का नाम 'S' अक्षर से शुरू होता है, वे मेहनती, जिम्मेदार और अनुशासित होते हैं, जिन पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। ये अपने कर्मों से सफलता पा ...और पढ़ें

S अक्षर वाले नाम के लोगों की खूबियां और शनिदेव का आशीर्वाद (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके बारे में कई बातें बता सकता है। आपका व्यक्तित्व कैसा है से लेकर आपके भविष्य में क्या-क्या बदलाव आ सकते हैं जैसी बातें भी आपके नाम से पता चलती हैं।
ऐसे ही एक है अंग्रेजी का 'S' या हिंदी का 'स', अगर आपका नाम इन अक्षरों से शुरू होता है तो आपके ऊपर शनि का प्रभाव है और नाम के अनुसार आपकी राशि कुंभ है। इस नाम वाले लोग आमतौर पर मेहनती, जिम्मेदार और अपने सिद्धांतों पर चलने वाले होते हैं।
शनि को हमेशा से ही कर्म और न्याय का देवता माना जाता है और आप जैसे कर्म करते हैं उसका फल शनिदेव वैसा ही देते हैं। जिन लोगों का नाम अंग्रजी के S और हिंदी के स से शुरू होता है, तो आपके ऊपर हमेशा शनिदेव मेहरबान रहते हैं। आइए बताते हैं ऐसे लोगों में क्या खूबियां और खामियां होती हैं।
जिम्मेदार और अनुशासित होते हैं
S अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग अपने काम को लेकर काफी जिम्मेदार होते हैं। ये लोग जिस काम को शुरू करते हैं उसे कभी अधूरा नहीं छोड़ते हैं बल्कि उस काम को पूरा करके ही दम लेते हैं।
खबरें और भी
चूंकि शनि को भी अनुशासन का देवता माना जाता है, इसलिए इस नाम के लोग हमेशा अनुशासन वाला जीवन जीते हैं। इन्हें समय की कीमत अच्छी तरह से समझ आती है और ये किसी भी काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हैं।
शनि ग्रह का प्रभाव इन्हें अनुशासनप्रिय बनाता है। यही कारण है कि ये लोग धीरे-धीरे लेकिन स्थायी सफलता प्राप्त करते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि इनके जीवन में संघर्षों की कमी होती है, लेकिन ये किसी भी परेशानी में भी अपना धैर्य बनाए रखते हैं और समस्या से बाहर निकलने का रास्ता खोज ही लेते हैं।
किसी भी बात को गहराई से सोचते हैं
S अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग किसी भी बात को बहुत गहराई के साथ सोचते हैं और किसी भी बात की प्रतिक्रिया देने में वो काफी सोच-विचार कर लेते हैं।
कई बार इनका गंभीर स्वभाव लोगों के बीच इनकी अलग पहचान बना देता है, लेकिन जो लोग इन्हें गहराई से जान लेते हैं वो इनसे कभी दूरी नहीं बना पाते हैं। चूंकि शनि ग्रह को कर्म का ग्रह माना जाता है। इसी वजह से S अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग जीवन में अपने कर्मों से ही सफलता हासिल करते हैं। ये लोग अच्छे कर्मों से ही अपना भाग्य बनाते हैं।
शनि देव के प्रिय होते हैं ये लोग
अगर आपका नाम भी S अक्षर से शुरू होता है तो आपके ऊपर शनिदेव की अपार कृपा हो सकती है और शनि की साढ़ेसाती का भी आपके ऊपर बुरा प्रभाव नहीं होता है। रिश्तों एक मामले में भी ये बहुत वफादार होते हैं और कभी भी धोखा नहीं देते हैं।
शनि का प्रभाव इन लोगों को हमेशा फिजूलखर्ची से बचाता है जिसकी वजह से इन्हें कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। ये लोग भले ही धीरे-धीरे पैसे क्यों न बचाएं, लेकिन बुरे समय के लिए पैसे बचा लेते हैं।
अगर आपका नाम भी इस अक्षर से शुरू होता है तो आपके जीवन में हमेशा शनिदेव की कृपा बनी रहती है और इसी वजह से ये कठिन परिस्थितियों में भी सफलता हासिल कर लेते हैं।
यह भी पढ़ें- इन अक्षरों से नाम शुरू होने वाली लड़कियां, मायके और ससुराल दोनों के लिए होती हैं 'लकी'
यह भी पढ़ें- क्या आपके नाम में भी मौजूद है धन आकर्षित करने वाला अक्षर, कौन-से नाम वाले होते हैं सबसे ज्यादा अमीर?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।