लव राशिफल 31 अगस्त: सूर्य-बुध की युति से किन राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार? पढ़ें क्या कहते हैं आपके सितारे
आज प्रेम के मामलों में चंद्रमा और शनि की करीबी युति खास असर डाल रही है। चंद्रदेव मीन राशि की ...और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifa 31 August 2026: किस राशि को मिलेगा मनचाहा पार्टनर?
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज की ऊर्जा प्रेम में जल्दबाजी छोड़कर थोड़ा ठहरने और प्यार महसूस करने का इशारा दे रही है। चंद्रदेव और शनिदेव की करीबी युति गंडमूल नक्षत्र में बनने से दिल में भावनाएं गहरी और थोड़ी नाजुक हो सकती हैं, खासकर मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज संवेदनशील बातचीत में संयम जरूरी होगा।
मंगलदेव मिथुन राशि में अकेले शत्रु राशि में हैं, तो बहस या तीखी बातचीत से बचना जरूरी होगा। सूर्य-बुध की पूर्वफाल्गुनी नक्षत्र में मजबूत मौजूदगी सिंह, कर्क और मिथुन राशि वालों के रिश्तों में आत्मविश्वास और खुलापन लाएगी। शुक्रदेव कन्या राशि में कमजोर स्थिति में हैं, तो प्रेम के मामलों में खुद को या पार्टनर को बेवजह दोष देने से बचें।
आज का दिन उन जोड़ों के लिए खास है जो धैर्य से अपनी किसी पुरानी उलझन को सुलझाना चाहते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं मेष से मीन राशि (Love Horoscope 31 August 2026) तक का लव राशिफल।
मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)
आज मेष राशि के जोड़ों को थोड़ी निजी जगह और शांत पल चाहिए होंगे, दिल की बात कहते वक्त एक पल रुककर बोलें। साथी से बातची में तीखापन आने की जगह नरमी बरतें, इससे रिश्ता संभला रहेगा।
सिंगल मेष वालों को आज कोई शांत और गहरा इंसान अपनी तरफ खींच सकता है, हो सकता है वो कोई विदेश से जुड़ा या दूर का परिचित हो। दिल की भावनाओं को दबाने की बजाय धीरे-धीरे खुलें।
वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)
आज वृषभ राशि के जोड़ों को साथी के साथ किसी सामाजिक मौके पर साथ जाने का प्लान बन सकता है, इससे रिश्ता मजबूत होगा। खुद की छवि को लेकर मन में कोई शक आए तो साथी से बात करके सुलझाएं, आत्म-आलोचना से बचें।
सिंगल वृषभ वालों को आज दोस्तों या पुराने संपर्कों के जरिए किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है। खुद पर भरोसा रखें, खुद पर संदेह न होने दें।
मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)
आज मिथुन राशि के जोड़ों को रिश्ते में थोड़ा संभलकर चलना होगा, काम का दबाव घर तक न आने दें। साथी से बहस की बजाय प्यार से अपनी बात कहें, इससे माहौल हल्का रहेगा।
सिंगल मिथुन वालों की मुलाकात आज दफ्तर या रोज़ की भागदौड़ में किसी खास इंसान से हो सकती है। बातचीत अच्छी रहेगी, बस जल्दबाजी में कुछ न कह दें।
कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)
आज कर्क राशि के जोड़ों के दिल में भावनाएं गहरी रहेंगी, पर मन में हल्की अनिश्चितता भी महसूस हो सकती है। साथी से खुलकर बात करें, कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें।
सिंगल कर्क वालों को आज अपनी सोच की गहराई और समझ से किसी का ध्यान खींचने का मौका मिल सकता है। दिल की बात करने से पहले थोड़ा समय दें, रिश्ता धीरे बढ़ने दें।
सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)
आज सिंह राशि के जोड़ों का आत्मविश्वास रिश्ते में साफ झलकेगा, साथी का भरोसा भी मजबूत रहेगा। पर मन में किसी पुरानी बात से हलचल हो तो उसे शांति से साथी के सामने रखें।
सिंगल सिंह वालों को आज अपने आत्मविश्वास और आकर्षण से खासा ध्यान मिलेगा। मन में जो भावनाएं हैं उन्हें दबाकर न रखें, खुलकर सामने आने दें।
कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)
आज कन्या राशि के जोड़ों के लिए साथी से गहरी बातचीत का दिन रहेगा, कोई पुरानी गलतफहमी हो तो उस पर बात करने से मन हल्का होगा। खुद की छवि को लेकर शक आए तो ज्यादा तवज्जो न दें।
सिंगल कन्या वालों को आज किसी दिलचस्प इंसान की तरफ खिंचाव महसूस हो सकता है। खुद की तुलना दूसरों से करने से बचें, खुद पर भरोसा रखें।
तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)
आज तुला राशि के जोड़ों को अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के बीच साथ रहने में मज़ा आएगा, और दोनों एक-दूसरे को पहले से बेहतर समझ पाएंगे। दिनचर्या को लेकर सुस्ती महसूस हो तो साथी से मदद मांगने में संकोच न करें।
सिंगल तुला वालों को आज दोस्तों या सामाजिक मेलजोल के बीच किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है। कोई पुराना दोस्त भी चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।
वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)
आज वृश्चिक राशि के जोड़ों की भावनाएं गहरी और तीव्र रहेंगी, साथी भी इस गहराई को महसूस करेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें, थोड़ा धैर्य रखें।
सिंगल वृश्चिक वालों को आज किसी रचनात्मक या कलात्मक सोच वाले इंसान की तरफ आकर्षण महसूस हो सकता है। जल्दबाजी में आगे बढ़ने की बजाय समय लें।
धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)
आज धनु राशि के जोड़ों के लिए घर पर शांत समय बिताना प्यार में मधुरता बनाए रखने के लिए सबसे अच्छा रहेगा। भीड़ से दूर साथी के साथ बैठना पुरानी गलतफहमियां सुलझाने में मदद करेगा।
सिंगल धनु वालों को आज खुद पर ध्यान देना चाहिए, कोई नई मुलाकात हो भी जाए तो आगे बढ़ने से पहले थोड़ा समय लें।
मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)
आज मकर राशि के जोड़ों के बीच कोई पुरानी भावनात्मक बात फिर से उठ सकती है, इसे शांति और संयम से सुलझाएं। बड़े मुद्दे उठाने की बजाय आज हल्की-फुल्की बातचीत बेहतर रहेगी।
सिंगल मकर वालों को आज किसी गहरी सोच वाले इंसान से बातचीत हो सकती है, पर आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचें, रिश्ते को समय दें।
कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)
आज कुंभ राशि के जोड़ों के बीच भरोसा और साझेदारी की भावना मजबूत रहेगी, पर पैसों से जुड़ी किसी बात पर भावुक होकर फैसला न लें। साथी से शांति से बात करें।
सिंगल कुंभ वालों को आज किसी भरोसेमंद और समझदार इंसान से बातचीत हो सकती है। जल्दबाजी में भावनाओं को न दिखाएं, रिश्ते को धीरे-धीरे बढ़ने दें।
मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)
आज मीन राशि के जोड़ों का मन बेहद संवेदनशील रहेगा, साथी के साथ किसी गहरी बात पर चर्चा करना रिश्ते को और गहरा करेगा। साथी को लेकर मन में कोई शक आए तो जल्दबाजी में राय न बनाएं, बात करके सुलझाएं।
सिंगल मीन वालों को आज किसी समझदार और रचनात्मक सोच वाले इंसान की तरफ खिंचाव महसूस हो सकता है। दिल की बात किसी अपने से शेयर करने पर मन हल्का महसूस होगा।
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com
