6 जून लव राशिफल: पुरानी अनबन होगी खत्म! आज इन राशियों के जीवन में घुलेगी प्यार की मिठास
आज 6 जून 2026 की सुबह आपके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा और गर्माहट लेकर आई है। चंद्रदेव आज मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे साथी के प्रति आपकी सोच में प ...और पढ़ें
-1780660556238_m.webp)
Aaj Ka Love Rashifal 6 June 2026: किस राशि को मिलेगा खोया हुआ प्यार
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज का दिन लगभग सभी राशियों के लिए प्रेम और रिश्तों के मामले में बहुत मजबूत रहने वाला है। ग्रहों का विशेष गजकेसरी योग बनने से आज का पूरा दिन बहुत ही शुभ और मंगलकारी साबित होगा। रिश्तों में खुलकर की गई बातचीत बहुत बड़ा असर दिखाएगी, बस अपने शब्दों का चुनाव थोड़ा संभलकर करें। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं मेष से मीन राशि (Love Horoscope 6 June 2026) तक का लव राशिफल।
मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)
शुक्रदेव तीसरे भाव में पुनर्वसु नक्षत्र में विराजमान हैं। देखा जाए तो पुनर्वसु नई शुरुआत का नक्षत्र माना जाता है। आज आपके सितारों में एक नई शुरुआत का सुंदर योग बन रहा है। अगर किसी अपने से कोई अनबन चल रही थी, तो आज बातचीत दोबारा शुरू करने और रिश्ते को सुधारने का बहुत अच्छा मौका है। आज आप बिना किसी झिझक के अपने दिल की बात कह पाएंगे। उच्च के देवगुरु बृहस्पति चौथे भाव से आपके पांचवें, सातवें और नौवें भाव पर शुभ दृष्टि दे रहे हैं। प्रेम, साझेदारी और भाग्य तीनों पर ही इस समय देवगुरु का पूरा आशीर्वाद बना हुआ है। जो लोग किसी नए रिश्ते से जुड़ना चाहते हैं, उनके लिए आज घर या परिवार की तरफ से कोई बहुत ही सकारात्मक बात उठ सकती है।
वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)
इस समय आपके लग्न के स्वामी शुक्र देव आपके दूसरे भाव (धन और परिवार के स्थान) में पुनर्वसु नक्षत्र में हैं। इस वजह से आपके परिवार और करीबी रिश्तों में प्यार, खुशहाली और तालमेल बढ़ेगा।साथ ही, गुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि में होकर आपके तीसरे भाव में बैठे हैं। इसकी वजह से जीवनसाथी या पार्टनर के साथ आपकी बातचीत बहुत समझदारी भरी और गहरी होगी। पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी।आज चंद्रदेव भी आपके नौवें भाव यानी भाग्य के स्थान में हैं। इसलिए आज परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाना या कोई धार्मिक काम करना आपके रिश्तों को और मजबूत बनाएगा।जो लोग सिंगल हैं और किसी नए रिश्ते की तलाश में हैं, आज उनका भाग्य पूरी तरह साथ दे रहा है। आपके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव या नया रिश्ता आने के मजबूत योग हैं।
मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)
आज शुक्र देव आपके पहले भाव में पुनर्वसु नक्षत्र में बैठे हैं। इस वजह से आज आपकी पर्सनैलिटी में एक अलग ही आकर्षण रहेगा, जो आपके पार्टनर को आपकी तरफ खींचेगा। आज चंद्रमा आपके आठवें भाव में हैं, जिससे पार्टनर के साथ कोई पुरानी दबी हुई बात या फीलिंग अचानक सामने आ सकती है। ध्यान रखें, इस बात पर बहस न करें, बल्कि इसे शांति से बैठकर मामला सुलझाने का अच्छा मौका समझें। आज बुध देव की कृपा से आपकी सोच बहुत साफ रहेगी, इसलिए अगर आप खुलकर बात करेंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा। वैसे भी गुरु बृहस्पति आपके दूसरे भाव में बैठकर परिवार में प्यार और मिठास बनाए रखने में आपकी पूरी मदद कर रहे हैं।
खबरें और भी
कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)
आज आपके लग्न के स्वामी चंद्रमा आपके सातवें भाव (पार्टनर के क्षेत्र ) में गोचर कर रहे हैं। इसलिए आज अपने जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ समय बिताना आपके लिए बहुत जरूरी और फायदेमंद रहेगा। आज श्रवण नक्षत्र का सीधा सा संदेश है- अपने पार्टनर की बात को बीच में काटे बिना बहुत ध्यान से सुनें, यही आज उनके लिए आपका सबसे बड़ा प्यार होगा। शुक्र देव आपके बारहवें भाव में पुनर्वसु नक्षत्र में हैं, इसलिए पार्टनर के साथ अकेले में बिताया गया थोड़ा सा समय आपके रिश्ते को और गहरा कर देगा। आपके पहले भाव में बैठे गुरु बृहस्पति आपके पर्सनल लाइफ को मजबूत और खुशहाल बना रहे हैं।
सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)
आज शुक्र देव आपके ग्यारहवें भाव में पुनर्वसु नक्षत्र में चल रहे हैं। इसके असर से आज कुछ नए और अलग तरीकों से आपके रिश्ते में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। किसी सोशल इवेंट या दोस्तों के मेल-मिलाप के जरिए आपकी लव लाइफ में कुछ बहुत अच्छा हो सकता है। किस्मत के मामले में मंगल देव आपके नौवें भाव में बैठकर आपके प्यार को पूरा भाग्य दे रहे हैं, लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियां भी समझनी होंगी। आज अपने पार्टनर के साथ कहीं छोटी यात्रा (घूमने-फिरने) पर जाने का प्लान जरूर बनाएं। इससे आपका मूड भी फ्रेश होगा और रिश्ते में एक नई ताजगी आएगी।
कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)
चंद्रदेव आज आपके पांचवें भाव (प्रेम और क्रिएटिविटी का क्षेत्र) में विराजमान हैं और उन पर देवगुरु बृहस्पति की शुभ दृष्टि भी पड़ रही है। यही कारण है कि आपके प्रेम संबंधों में आज एक गजब की भावनात्मक गहराई और स्थिरता बनी रहेगी। देखा जाए तो शनिदेव सातवें भाव में दिग्बली होकर बैठे हैं। इसके प्रभाव से जो रिश्ते सच्चे और गंभीर हैं, उन्हें आज और ज्यादा मजबूती और मच्योरिटी मिलेगी। आज आपको अपने ससुराल पक्ष के लोगों से भी कोई बहुत अच्छी बात सुनने को मिल सकती है या उनका पूरा सहयोग मिल सकता है। इसके अलावा, जो जातक अभी सिंगल हैं और किसी नए रिश्ते की तलाश में हैं, उनके लिए ग्यारहवें भाव में बैठे देवगुरु बहुत ही अनुकूल संकेत दे रहे हैं।
तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)
मंगलदेव आज आपके सातवें भाव (विवाह और पार्टनरशिप का क्षेत्र) में अपनी ही राशि में भरणी नक्षत्र में मौजूद हैं। इसके कारण आपके और साथी के रिश्ते में आज एक गजब का जोश, उत्साह और आपसी कमिटमेंट देखने को मिलेगा। ध्यान रहे, आज आप जो भी वादा करें, उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाएं, यही आपके रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत होगी। लग्नेश शुक्रदेव नौवें भाव में बैठकर प्रेम जीवन को भाग्य का पूरा साथ और एक नई ताजगी दे रहे हैं। देखा जाए तो चंद्रदेव आज आपके चौथे भाव में विराजमान हैं। ऐसे में अपने घर का माहौल आप जितना ज्यादा शांत और खुशहाल रखेंगे, आपके आपसी संबंध उतने ही ज्यादा मधुर और मजबूत होते चले जाएंगे।
वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)
शुक्रदेव आज आपके आठवें भाव में पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। इस स्थिति के कारण आपके आपसी रिश्तों में एक बहुत ही खूबसूरत भावनात्मक गहराई और नई ताजगी का मेल देखने को मिलेगा। देखा जाए तो कोई पुरानी बात या गलतफहमी जो अब तक अनकही रह गई थी, वह अचानक सामने आ सकती है। इसे गुस्सा करने के बजाय बहुत ही शांत मन और प्रेम से बैठकर सुलझा लें। चंद्रदेव आज आपके तीसरे भाव में मौजूद हैं। समझदारी इसी में है कि आज आप अपने पार्टनर से जो भी बात कहें, उसे पूरी सच्चाई से अमल में भी लाएं। शनिदेव आपके पांचवें भाव में बैठे हैं, जिससे आपके प्रेम संबंधों में एक ठहराव, मैच्योरिटी और जिम्मेदारी का भाव साफ दिखाई देगा।
धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)
बुधदेव और शुक्रदेव की सुंदर जोड़ी आज आपके सातवें भाव (जीवनसाथी का क्षेत्र) में बनी हुई है। इसकी वजह से आज आपके और पार्टनर के बीच की बातचीत बहुत ही व्यावहारिक, साफ-सुथरी और ताजगी से भरी रहेगी। एक-दूसरे की भावनाओं को समझना बहुत आसान हो जाएगा। हालांकि, शनिदेव चौथे भाव में होने से ससुराल पक्ष या घर से जुड़े मामलों में आपको थोड़ा धैर्य रखने की सख्त जरूरत होगी। ध्यान रहे, जो भी बात अटकी हुई है, उसे बार-बार कुरेदने या गुस्सा करने के बजाय धीरज से काम लें। देवगुरु बृहस्पति आपके चौथे भाव पर अपनी शुभ दृष्टि डाल रहे हैं। ऐसे में अपने पारिवारिक जीवन में अंदरूनी प्यार और गर्माहट बनाए रखने की मुख्य जिम्मेदारी आज आपकी ही होगी।
मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)
उच्च के देवगुरु बृहस्पति आज आपके सातवें भाव में पुष्कर नवांश में विराजमान हैं। विवाह और लंबे समय तक चलने वाले गंभीर रिश्तों के लिए यह समय बेहद शुभ और वरदान की तरह चल रहा है। देखा जाए तो चंद्रदेव सीधे आपके लग्न भाव में श्रवण नक्षत्र में बैठे हैं। आज मकर राशि के जातक समझदारी दिखाते हुए अपने पार्टनर की हर बात को बहुत ध्यान से सुनें और उनकी सही सलाह पर अमल भी करें। वास्तव में आज यही आपके लिए सबसे बड़ा प्रेम होगा। मंगलदेव चौथे भाव में बैठे हैं, जिससे घर के माहौल में एक जोशीली ऊर्जा रहेगी। अपने मित्रों और परिवार के लोगों के साथ मेल-मिलाप बनाकर रखें, आज का दिन आपके आपसी रिश्तों में एक नया विश्वास और अपनापन लेकर आएगा।
कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)
राहु-केतु की स्थिति के कारण केतु आपके सातवें भाव में बैठे हैं, जिससे आपसी रिश्तों में कभी-कभी एक अनकही दूरी या उदासीनता का अहसास हो सकता है। ध्यान रहे, इस स्थिति को भाग्य के भरोसे बिल्कुल मत छोड़िए। खुद से आगे बढ़कर पहल करें और अपने पार्टनर के साथ एकांत में कुछ सुकून के पल बिताएं। चंद्रदेव आज बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में पार्टनर के साथ अकेले में बिताया गया समय आपके रिश्ते को एक आध्यात्मिक गहराई और नया जुड़ाव देगा। योगकारक शुक्रदेव आपके पांचवें भाव में बैठे हैं, जिससे आपके दिल में प्रेम की भावनाएं बहुत गहरी रहेंगी। संकोच छोड़कर अपनी भावनाओं को पार्टनर के सामने साफ-साफ जाहिर करें, उन्हें मन में न दबाएं।
मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)
शुक्रदेव आज आपके चौथे भाव में दिग्बली होकर बैठे हैं, जिसकी वजह से आपके घर-परिवार और करीबी रिश्तों में एक नई ताजगी, सुकून और मिठास बनी रहेगी। विशेष रूप से आपके लग्नेश देवगुरु बृहस्पति पांचवें भाव में उच्च के होकर विराजमान हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से यह आपके लिए एक बेहद शुभ और सुंदर दौर चल रहा है। आपके आपसी रिश्ते समय के साथ और भी ज्यादा गहरे और मजबूत होते चले जाएंगे। देखा जाए तो चंद्रदेव की शुभ दृष्टि भी आपके चौथे भाव पर पड़ रही है, जिससे पारिवारिक माहौल में एक गर्माहट बनी रहेगी। इसके साथ ही, मंगलदेव की पांचवें भाव पर दृष्टि होने से आपके प्रेम में एक सच्चा जोश, ईमानदारी और अटूट कमिटमेंट साफ दिखाई देगा।
लेखिका: Anand Pathak, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com