विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव राशिफल 9 जून : गुरु-शुक्र का संयोग कराएगा प्यार का इजहार, जान लें लव लाइफ में क्या होने वाला है बड़ा?

Updated: Tue, 09 Jun 2026 08:46 AM (IST)

आज 9 जून 2026 को प्यार और रिश्तों के मामले में बहुत खूबसूरत योग बना हुआ है। शुक्र देव कल से ही कर्क राशि में उच्च के गुरु बृहस्पति के साथ बैठे हैं और ...और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifa 9 June 2026: आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifa 9 June 2026: आज का लव राशिफल 

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज का दिन उन लोगों के लिए बहुत खास है जो अपने रिश्ते में कोई ज़रूरी बात कहना चाहते हैं लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। गुरु और शुक्र के साथ होने से आज आप जो भी दिल से कहेंगे, वो सामने वाले को समझ आएगा।

हालांकि कुछ राशियों के लिए आज अपनी भावनाओं पर काबू रखना बहुत ज़रूरी है क्योंकि जोश में कही गई बात रिश्ते को बिगाड़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ पुरानी बातें उखाड़ने से बचें और नए रिश्तों में जल्दबाज़ी न करें। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं मेष से मीन राशि (Love Horoscope 9 June 2026) तक का लव राशिफल।

मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

आज घर का माहौल बहुत प्यार भरा और सुकून देने वाला रहेगा क्योंकि चौथे भाव में गुरु बृहस्पति और शुक्र देव की जोड़ी बनी हुई है। जो बात आप मन में दबाकर बैठे हैं, उसे आज खुलकर कह दीजिए। सामने वाला आपकी बात ध्यान से सुनेगा और समझेगा भी। माता जी के साथ भी बैठकर बातचीत करने का यह अच्छा समय है, उनसे दिल खोलकर बात करेंगे तो मन हल्का हो जाएगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और रिश्ता मज़बूत होगा। बस नए रिश्ते में कदम रखने की जल्दी मत कीजिए। पहले सामने वाले को अच्छे से जान और समझ लें क्योंकि केतु पांचवें भाव में हैं, इसलिए थोड़ी सावधानी ज़रूरी है।

वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

आज जीवनसाथी या पार्टनर के साथ बातचीत में एक अलग ही अपनापन और समझदारी देखने को मिलेगी क्योंकि तीसरे भाव में शुक्र देव और गुरु बृहस्पति साथ बैठे हैं। पति-पत्नी के बीच आज तालमेल बहुत अच्छा रहेगा और दोनों एक-दूसरे की बात को दिल से समझेंगे। जो बात मन में है उसे आज खुलकर कह दीजिए, वो सुनी भी जाएगी और पसंद भी की जाएगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और रिश्ता और मज़बूत होगा। बस एक बात का ध्यान रखें कि शुक्र देव के कर्क राशि में होने से भावनाएं थोड़ी ज़्यादा उमड़ सकती हैं, इसलिए बहुत ज़्यादा भावुक होने से बचें और खुद पर काबू रखें।

खबरें और भी

मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

दूसरे भाव में गुरु बृहस्पति और शुक्र देव के साथ होने से परिवार के अंदर आज प्यार और समझदारी का एक बहुत सुंदर माहौल बनेगा। आपकी बातचीत में आज एक स्वाभाविक मिठास रहेगी जो हर रिश्ते को और मज़बूत करेगी। पिताजी के साथ कोई ज़रूरी बातचीत करें, आज का माहौल उसके लिए बिल्कुल सही है और इससे आपका मन भी हल्का हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ घर या किसी ज़रूरी योजना पर बात करने का यह अच्छा समय है। बस एक बात का ध्यान रखें कि दसवें भाव में चंद्रमा होने से काम का जो तनाव है उसे घर तक मत लाइए, नहीं तो रिश्ते में बेवजह खिंचाव आ सकता है।

सेहत को लेकर ग्रह क्या कहते हैं? फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य देखें।

कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

पहले भाव में गुरु और शुक्र देव के होने से प्यार और आकर्षण की एक अलग ही ऊर्जा आज आपके व्यक्तित्व से झलकेगी और लोग आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे। गुरु की सातवें भाव पर दृष्टि है जिससे जीवनसाथी के साथ रिश्ते में समझदारी और गर्माहट आएगी। आज अपने पार्टनर के साथ बैठकर कोई ज़रूरी बात करें, माहौल बिल्कुल आपके पक्ष में है। चंद्रमा के ग्यारहवें भाव में होने से सामाजिक दायरे में किसी से एक गहरा और खूबसूरत जुड़ाव भी हो सकता है। बस एक बात याद रखें कि शुक्र देव शत्रु राशि में हैं, इसलिए भावना में बहकर कोई ऐसी बात न कह दें जिसका बाद में पछतावा हो।

सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

राहु सातवें भाव में हैं जिससे रिश्तों में कोई अचानक बात सामने आ सकती है। जीवनसाथी या पार्टनर की कोई पुरानी या अनकही बात अचानक सामने आ सकती है। आठवें भाव में चंद्रमा और शनि होने से रिश्ते में गहराई तो रहेगी लेकिन एक अनजाना तनाव भी महसूस हो सकता है। ऐसे में रिश्ते को सीधा-सरल रखें और बेवजह की उलझनें बढ़ाने की कोशिश मत करिए। बारहवें भाव में शुक्र देव होने से अकेले में पार्टनर के साथ बिताया समय आज रिश्ते को और गहरा करेगा। अगर मौका मिले तो कहीं घूमने निकल जाइए, माहौल बदलेगा तो मन भी हल्का होगा और रिश्ते में एक नयापन आएगा।

करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।

कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

जीवनसाथी के साथ आज आराम से बैठकर बात करें। अपने मन की बात खुलकर कहें और उनकी बात भी ध्यान से सुनें। सातवें भाव में शनि मज़बूत स्थिति में हैं, जिसका मतलब है कि रिश्ते में समझदारी और स्थिरता है। बस एक-दूसरे से उम्मीदों का बहुत ज़्यादा बोझ मत डालिए। जीवनसाथी के मानसिक स्वास्थ्य पर भी उतना ही ध्यान दें जितना शारीरिक सेहत पर, यही असली प्यार है। नए प्रेम संबंध में कदम रखना हो तो पहले अच्छे से जान-समझ लें क्योंकि गुरु की दृष्टि समझदारी माँगती है, जल्दबाज़ी नहीं। जो लोग शादी करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन कोई नया रास्ता खोल सकता है।

तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

मंगल सातवें भाव में अपनी ही राशि में हैं जिससे रिश्तों में एक और जोश रहेगा, लेकिन यही तेज़ी कभी-कभी तनाव में भी बदल सकती है इसलिए संभलकर चलें।कोई भी बात कहने में अपने शब्दों पर काबू ज़रूर रखें क्योंकि कड़वी बातें रिश्ते में घाव कर सकती हैं। छठे भाव में चंद्रमा होने से आज मन थोड़ा उलझा रह सकता है और ऐसे में जीवनसाथी पर अपनी थकान या गुस्सा मत उतारिए। अगर बरसाना या वृंदावन जाने का मौका मिले तो ज़रूर जाइए, पार्टनर के साथ किसी धार्मिक जगह की यात्रा रिश्ते को एक नई और गहरी ऊर्जा दे सकती है।

शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।

वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

घर में आने-जाने वालों का आना जाना लगा रहेगा जिससे पारिवारिक और सामाजिक चहल-पहल खूब रहेगी। पांचवें भाव में चंद्रमा और शनि होने से बच्चों के साथ एक गहरा जुड़ाव महसूस होगा। उनकी पढ़ाई और भविष्य को लेकर जो भी आप सोच रहे हैं, उस पर आज खुलकर बात करें। सूर्य सातवें भाव में शत्रु राशि में होने से जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। ऐसे में शांति बनाए रखें और बात को आगे मत बढ़ाइए, वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा। नौवें भाव में शुक्र देव होने से प्यार में एक आध्यात्मिक गहराई है जो रिश्ते को एक अलग ही खूबसूरती देती है।

धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

चौथे भाव में चंद्रमा और शनि होने से माता जी की सेहत को लेकर मन में एक अनजानी चिंता रहेगी। उनकी किसी बात पर परेशान न हों, बस उनकी सेवा करें, इसी में आज का सबसे बड़ा पुण्य है। माता जी के फेफड़ों और दिल की सेहत का विशेष ध्यान रखें। बुध देव सातवें भाव में होने से जीवनसाथी के साथ बातचीत में आज गहराई और स्पष्टता रहेगी। कोई ज़रूरी बात जो लंबे समय से मन में अटकी है, वो आज खुलकर करें, समय बिल्कुल सही है।

मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

सातवें भाव में शुक्र देव और उच्च के गुरु बृहस्पति के साथ होने से वैवाहिक जीवन में जो उथल-पुथल चल रही थी, उसका समाधान आज निकल सकता है। बस बातचीत में अहंकार या ईगो को बीच में मत आने दीजिए। जो लोग शादी के लिए पार्टनर तलाश रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। किसी जानकार के साथ बैठकर इस बारे में बात करें, रास्ता ज़रूर निकलेगा। तीसरे भाव में शनि और चंद्रमा होने से छोटे भाई-बहनों या करीबी रिश्तेदारों से जुड़ा कोई पुराना मामला भी आज सुलझ सकता है, जिससे मन बहुत हल्का होगा।

कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

केतु सातवें भाव में हैं जिससे जीवनसाथी या पार्टनर के साथ एक अनकही दूरी और रूखापन महसूस हो सकता है। ऐसे में खुद आगे बढ़कर बात करने का प्रयास करें। हर बात को मन में छुपाकर रखने की आदत रिश्तों में दूरी बढ़ाती है, इसलिए थोड़ा खुलकर बात करें। दूसरे भाव में शनि और चंद्रमा होने से परिवार में कोई पुरानी भावनात्मक बात आज सामने आ सकती है। लेकिन गुरु बृहस्पति की दृष्टि दूसरे भाव पर है, इसलिए परिवार में समझदारी से बात करें, समाधान ज़रूर निकलेगा।

मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

पांचवें भाव में गुरु और शुक्र देव के साथ होने से लव लाइफ में आज एक बहुत ही सुंदर और गहरा अनुभव होगा। यह रिश्ते के लिए एक बेहद खूबसूरत दिन है। जो लोग शादी की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक बहुत शुभ संकेत है, आने वाले हफ्ते आपके पक्ष में रहेंगे। बच्चों को लेकर मन में जो चिंता है उसे अंदर ही अंदर न रखें, उनसे खुलकर बात करें। गुरु की दृष्टि आपकी बातचीत को सफल बनाएगी। परिवार के लोगों से मतभेद हो तो संयम रखें, बात को आगे बढ़ाने की बजाय वक्त पर छोड़ दें, हल अपने आप निकल आएगा।

मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com