विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव राशिफल 18 जून : इन राशियों के लिए आज का दिन है गोल्डन डे, पार्टनर का बरसेगा खूब प्यार

Updated: Thu, 18 Jun 2026 06:00 AM (IST)

18 जून 2026 को ग्रहों की विशेष दशा और शुभ योगों का प्रभाव सभी राशियों के आपसी रिश्तों पर दिखने वाला है। आज कुछ राशियों के लिए जहां अपने पार्टनर के साथ ...और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifa 18 June 2026: किस राशि को मिलेगा पार्टनर का प्यार?

Aaj Ka Love Rashifa 18 June 2026: किस राशि को मिलेगा पार्टनर का प्यार?

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज का दिन प्रेम संबंधों और पारिवारिक जीवन में समझदारी से आगे बढ़ने का है। आज अपनी बात मनवाने की जिद छोड़ने, पार्टनर के मूड को समझने और वाणी में मिठास रखने से घर का माहौल बहुत सुकून भरा रहेगा।

कुछ राशियों के लिए आज विवाह या पक्के रिश्ते के प्रस्ताव आ सकते हैं, जबकि कुछ को जल्दबाजी में बड़े फैसले टालने चाहिए। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं मेष से मीन राशि (Love Horoscope 18 June 2026) तक का लव राशिफल।

मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

आज आपको अपनी जुबान और जिद दोनों पर पूरा लगाम रखना होगा। एक छोटी सी नोक-झोंक बहुत तेजी से बड़ी लड़ाई का रूप ले सकती है, इसलिए अगर कोई बहस गरम होती दिखे तो दो कदम पीछे हट जाएं, इसी में समझदारी है। विवाह या रिश्ते से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला आज के लिए टाल दें। घर की चारदीवारी ही आज आपका सुकून है, बाहर का तनाव घर के अंदर बिल्कुल न लाएं। माता के आशीर्वाद से घर का माहौल शांत रहेगा।

फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

आज रिश्ते में कोई भी पहल आपको खुद करनी चाहिए, लेकिन पहले अपने पार्टनर का मिजाज जरूर भांप लें। अगर वे थके या चिड़चिड़े दिखें, तो अपनी बातें उन पर थपने के बजाय उनके मूड के हिसाब से चलें। जुबान से आज कोई भी बड़ा वादा या फैसला न निकालें। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा और उनके किसी काम में आपकी भूमिका अहम रहेगी। माता की छोटी सी सेवा या उनका आशीर्वाद आज आपका भाग्य चमका देगा।

खबरें और भी

मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

आपकी बातें आज सबको बहुत पसंद आएंगी, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी यही तीखी बातें पार्टनर को चुभ भी सकती हैं। खासकर दोपहर के बाद शब्द बहुत तौलकर बोलें। बहस में खुद को सही साबित करने से ज्यादा जरूरी आज रिश्ते को बचाए रखना है। शादी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आज न लें। परिवार में हंसी-खुशी और मेलजोल का माहौल रहेगा। किसी पुराने रिश्तेदार से दोबारा संपर्क हो सकता है। घर के बड़ों की सलाह को महत्व दें।

कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

आज आपके स्वभाव में एक गजब का ठहराव और शांति रहेगी, जो आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। अगर आपके पार्टनर का मूड थोड़ा उखड़ा हुआ या उदास हो, तो आप शांत रहकर उन्हें संभालें। बिना किसी शिकायत के उनकी जरूरतों को पूरा करना आज आपके रिश्ते को बहुत मजबूत बना देगा। दिन की शुरुआत परिवार के साथ किसी शुभ काम या पूजा-पाठ से करें। माता-पिता के साथ बिताया गया थोड़ा सा समय आपको मानसिक सुकून देगा।

फ्री पर्सनलाइज्ड कुण्डली मिलान के लिए यहां क्लिक करें।

सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

आज आपका मन भले ही थोड़ा उदास या दुनिया से कटा-कटा रहे, लेकिन अपने जीवनसाथी से दूरी बिल्कुल न बनाएं। अक्सर लोग ऐसी स्थिति में अनजाने में अपने पार्टनर को अनदेखा कर देते हैं, आज यही आपकी सबसे बड़ी भूल हो सकती है। सजग रहें और पूरे दिन उनका साथ दें। अगर बच्चों या अपनों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनता है, तो जरूर जाएं। दोस्तों के साथ हल्का-फुल्का वक्त बिताने से आपका मन हल्का हो जाएगा।

कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

आज रिश्ते में कोई परेशानी पार्टनर की तरफ से नहीं, बल्कि आपके खुद के चिड़चिड़ेपन की वजह से आ सकती है। इस स्वभाव के कारण आप अपने जीवनसाथी के बारे में गलत या नकारात्मक सोच सकते हैं, ऐसा करने से बचें। परिस्थितियों से थोड़ा समझौता करें और साथी पर उंगली उठाने से पहले अपने मूड को शांत करें। घर के बड़ों या बच्चों पर बेवजह गुस्सा न करें। एक गहरी सांस लें, ठंडे दिमाग से बात संभालें।

अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।

तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

आज काम की व्यस्तता या करियर के चक्कर में कहीं आपका पार्टनर खुद को अकेला न महसूस करे, इस बात का पूरा ख्याल रखें। रिश्ते में थोड़ी अनबन या खींचतान की आशंका है, इसलिए काम के साथ-साथ अपने प्यार और रिश्ते को भी पूरा समय दें। उनके मूड को समझने के लिए थोड़ा वक्त निकालें। परिवार में पिता या घर के किसी बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद बहुत शुभ रहेगा। बच्चों के साथ खुशियां बांटने से घर का माहौल खुशनुमा होगा।

वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

आज आपका रिश्ता किस्मत के सहारे आगे बढ़ता हुआ महसूस होगा। पार्टनर के साथ की गई कोई यात्रा या धार्मिक काम आपके रिश्ते को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। आज उनका साथ आपके भाग्य को और मजबूत करेगा, इसलिए उनके मूड का खास ख्याल रखें। माता-पिता को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और न ही उनकी नाराजगी मोल लें। घर की पुरानी या खराब चीजों को ठीक कराने से भी मानसिक शांति मिलेगी।

धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

आज के दिन सबसे समझदारी भरी बात यही होगी कि आप अपने जीवनसाथी पर पूरा भरोसा करें। आज उनका भाग्य बहुत मजबूत है, इसलिए उनकी सलाह लेकर ही आगे बढ़ें और अपनी दिनचर्या को उनके हिसाब से ढालें। जहां भी आप अटकेंगे, वहां उनका साथ आपको मुश्किल से बाहर निकाल लेगा। अपने अहंकार को बीच में बिल्कुल न आने दें। घर के बुजुर्गों के पास बैठें और उनकी बात सुनें। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिल सकता है।

मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

शादी और पक्के रिश्ते की बात आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन बेहद शानदार और सुनहरा है। जो लोग विवाह के इंतजार में हैं, उनके लिए आज कोई बहुत अच्छा प्रस्ताव आ सकता है, उसमें बेवजह कमियां ढूंढने के बजाय उसकी अच्छाइयों को देखें। अपने दिल की बात आज साफ-साफ सामने रखें, आपकी बात जरूर सुनी जाएगी। परिवार के लोग आपके इस फैसले में पूरी तरह आपके साथ खड़े नजर आएंगे और बड़ों की रजामंदी आसानी से मिल जाएगी।

कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

आज आपको प्रेम और रिश्तों में भरपूर आनंद और खुशी मिलेगी, बस एक बात का ध्यान रखें कि अपने अहंकार या 'मैं' की भावना को बीच में न आने दें। रिश्ते में मिठास तो रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद किसी भी बेतुकी या बेकार की बहस से दूर रहें। छोटी बात को राई का पहाड़ न बनने दें। संतान या लव पार्टनर की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के किसी पुराने आर्थिक मामले को सुलझाने के लिए भी दिन अच्छा है।

मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

आज आपके लिए सबसे जरूरी अपने गुस्से पर काबू रखना है। आपकी तीखी जुबान या कड़वा शब्द आज पूरे घर का माहौल बिगाड़ सकता है, इसलिए पार्टनर से बात करते समय थोड़ा ठहरें और सोच-समझकर ही बोलें। किसी तीसरे व्यक्ति की पीठ पीछे बुराई या चुगली करने से बचें और उसे अपने रिश्ते में बिल्कुल न घसीटें। बच्चों और प्रियजनों से आज आपकी उम्मीदें पूरी होंगी। परिवार के साथ मिलकर अच्छा खाना बनाना और खाना आपसी प्रेम को बढ़ाएगा।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com