लव राशिफल 15 जून: पार्टनर से दूर होंगी गलतफहमियां, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास; पढ़ें मेष से मीन तक का हाल
15 जून 2026 को सूर्य देव अपनी राशि बदलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण संक्रांति के प्रभाव से आज सभी राशियों के विचारों में नयापन और ...और पढ़ें

Aaj Ka Love Rashifa 15 June 2026: आज का लव राशिफल
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज का दिन प्रेम संबंधों और पारिवारिक जीवन में एक नई शुरुआत और नए दृष्टिकोण का है। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण संवाद के रास्ते खुलेंगे और पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी।
आज अपनी ऊर्जा को केवल दिखावे या बहस में लगाने के बजाय अपनों के साथ रिश्ते को मजबूत करने और उनकी सच्ची भावनाओं को समझने में लगाएं।
मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)
आज पार्टनर से बातचीत करते समय अपने स्वभाव को थोड़ा नरम रखें। मंगल के असर से आपकी बातें जरूरत से ज्यादा सीधी या तीखी लग सकती हैं, जिससे उनका दिल दुख सकता है। आज आपके शब्द रिश्ते को बना भी सकते हैं और बिगाड़ भी सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, लेकिन पुरानी कमियों को निकालने के बजाय शांति से बात करें।
शुक्र के चौथे भाव में होने से छोटी बात को बहस का मौका न बनने दें। परिवार में माता का आशीर्वाद आज आपके सबसे ज्यादा काम आएगा, उच्च के गुरु सुख भाव से घर के माहौल को संभाले हुए हैं। भाई-बहनों से बातचीत बढ़िया रहेगी, लेकिन संतान की किसी बात पर तुरंत गुस्सा करने से बचें क्योंकि केतु पांचवें भाव में हैं, बच्चों को थोड़ा समय दें।
वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)
अगर आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज अपने दिल की बात कहने के लिए समय बहुत अच्छा है, सकारात्मक जवाब मिल सकता है। दिखावे से दूर रहकर अपने साथी की सच्ची भावनाओं को समझने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ बातचीत में पूरी सच्चाई और ईमानदारी रखें।
आज गुरु की कृपा से भाई-बहनों का साथ आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा और उनसे रिश्ता और गहरा होगा। केतु के चौथे भाव में होने के कारण माता की सेहत और उनकी मानसिक शांति का विशेष ख्याल रखें। आज उन्हें आपके साथ और सहयोग की बहुत जरूरत महसूस हो सकती है।
खबरें और भी
मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)
शुक्र की कृपा से प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने या वक्त बिताने की योजना रिश्ते में नया उत्साह भरेगी। हालांकि, मन में चल रही किसी उदासी या अकेलेपन के कारण जीवनसाथी को लग सकता है कि आप उनसे दूर हो रहे हैं।
शुक्र के धन भाव में होने से घर में पैसों को लेकर चर्चा हो सकती है, उसे मुद्दा मत बनने दीजिए। परिवार के बड़ों की कृपा बनी हुई है, गुरु कुटुंब भाव में उच्च के होकर बैठे हैं, उनसे जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। केतु तीसरे भाव में हैं, किसी भाई या बहन से अधूरी बातचीत मन में खटक रही हो तो आज फोन कर लीजिए।
कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)
प्रेम के मामले में आज का दिन बहुत शानदार है। शुक्र आपके लग्न में हैं, थोड़ी सी कोशिश भी रिश्ते में मिठास भर देगी, बस पहल आपको करनी है। आपका आकर्षण बढ़ा रहेगा और जो लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए आगे बढ़ने का सही समय है।
जीवनसाथी आज आपकी हर योजना में आपका सबसे बड़ा सहारा बनेंगे, इसलिए उनकी राय जरूर लें। घर का माहौल सुकून भरा रहेगा। यदि बड़े भाई-बहनों से कोई पुरानी अनबन या मनमुटाव चल रहा था, तो आज बातचीत करके उसे आसानी से सुलझाया जा सकता है। बस बातचीत में अपनी वाणी मीठी रखें।
फ्री पर्सनलाइज्ड कुण्डली मिलान के लिए यहां क्लिक करें।
सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)
प्रेम जीवन में आज पुरानी शिकायतों का पिटारा खोलने से पूरी तरह बचें। पार्टनर के साथ शांति से वक्त बिताएं, जिससे रिश्ते बेहतर होंगे और कोई नया प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है। राहु सातवें भाव में हैं, जीवनसाथी के व्यवहार को लेकर शक करने या फालतू सवाल उठाने के बजाय शाम का समय सिर्फ उनके साथ बिताएं।
मंगल पिता के भाव नवम में बैठे हैं, इसलिए पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, उनकी दवा और जांच में कोई लापरवाही न होने दें। संतान के साथ शाम का थोड़ा समय जरूर निकालिए, दिन भर की थकान वहीं उतरेगी।
कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)
प्रेम संबंधों में आज गंभीरता और आपसी समझ बढ़ेगी। शनि सातवें भाव में दिग्बली हैं, जिससे रिश्ते में ठहराव, परिपक्वता और भरोसा रहेगा; जीवनसाथी आपकी जिम्मेदारियों को समझेंगे। उनकी कोई व्यावहारिक सलाह आज आपके बहुत काम आएगी।
अगर परिवार में अपने प्रेम रिश्ते की बात आगे बढ़ानी हो, तो आज का दिन बहुत बढ़िया है। बुजुर्गों की सहायता कीजिए, यही आज का सबसे बड़ा पुण्य है। माता-पिता की सेहत की खोज-खबर लेते रहिए। संतान की पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)
मंगल सातवें भाव में अपनी राशि में हैं, जिससे जीवनसाथी आज ऊर्जा से भरे रहेंगे और उनका भाग्य सीधे आपके काम आएगा। उन्हें अपने काम में एक अहम भूमिका दीजिए, कुछ फैसले उन पर छोड़कर देखिए।
विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अच्छा रिश्ता मिलने की संभावना है। बस इतना ध्यान रहे, मंगल की तीव्रता बहस भी करा सकती है, बात को खींचिए मत। ससुराल पक्ष में कोई अचानक हलचल आपको व्यस्त रख सकता है, वहां से बुलावा आए तो टालिए मत। राहु पांचवें भाव में हैं, बच्चों की संगत और मोबाइल की आदतों पर प्यार से नजर रखें।
वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)
प्रेम संबंधों में आज ठहराव और मजबूती आएगी। आज प्यार का इजहार करने या बहुत ज्यादा उम्मीदें रखने के बजाय रिश्ते को सहज रूप से चलने दें। सूर्य सातवें भाव में शत्रु राशि में हैं, इसलिए जीवनसाथी से अहम की टकराहट टालिए, आज झुक जाना ही जीत है।
प्रेम संबंधों में गहराई रहेगी, पर शक की सुई मत घुमाइए। राहु चौथे भाव में हैं, जिससे माता की सेहत और घर के माहौल पर ध्यान दीजिए, घर में कोई अप्रत्याशित बात सामने आ सकती है। ननिहाल पक्ष से कोई समाचार मिल सकता है।
फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)
प्रेम संबंधों के लिए दिन सुनहरा है। मंगल पांचवें भाव में अपनी राशि में बैठकर दिल में हिम्मत भर रहे हैं, जो बात कहनी है आज कह दीजिए। चंद्रमा और बुध सातवें भाव में हैं, जिससे जीवनसाथी से बातचीत में अपनापन रहेगा और कोई पुरानी गलतफहमी भी दूर हो सकती है।
संतान की तरक्की का योग है, उनकी पढ़ाई या किसी उपलब्धि की खबर मन खुश करेगी। शनि चौथे भाव में काफी समय से हैं, माता की सेहत और घर की जिम्मेदारियों को समय देते रहिए। ससुराल पक्ष से व्यवहार में नरमी रखें।
मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)
प्रेम संबंधों में आज धैर्य ही सबसे बड़ा गहना है। साथी का जवाब देर से आए तो उसका गलत मतलब निकालने मत बैठिए, उच्च के गुरु सातवें भाव में बैठकर रिश्ते की रक्षा खुद कर रहे हैं। विवाहित जीवन में किसी अच्छी खबर की संभावना है।
घर में चहल-पहल रहेगी, संपत्ति या मकान से जुड़े किसी काम में परिवार की राय लेकर चलिए। पढ़ाई में चल रही छोटी-मोटी असफलता से संतान परेशान हो तो डांटने के बजाय उनका हौसला बढ़ाइए।
कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)
केतु सातवें भाव में हैं, जिससे जीवनसाथी को आज आपसे थोड़ी बेरुखी महसूस हो सकती है, भले आपका वैसा इरादा न हो; शाम का समय सिर्फ उनके लिए रखिए। प्रेम संबंधों में चंद्रमा और बुध पांचवें भाव से मिठास घोल रहे हैं, बातचीत खूब होगी।
सूर्य चौथे भाव में शत्रु राशि में हैं, जिससे घर के सुख में बाधा आ सकती है और माता के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना होगा। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, मंगल पराक्रम भाव से उनका साथ दिला रहे हैं। घर के बिजली के उपकरण खराब हो सकते हैं, शांति रखें।
मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)
उच्च के गुरु पांचवें भाव में हैं, प्रेम जीवन के लिए इससे शुभ और पवित्र स्थिति कम ही बनती है; मन की बात कहने के लिए आज से अच्छा दिन नहीं मिलेगा। आपका सच्चा रिश्ता आज विवाह की दिशा में एक कदम आगे बढ़ सकता है।
जीवनसाथी के साथ घर से जुड़ा कोई फैसला मिलकर लीजिए, चंद्रमा और बुध सुख भाव में बैठकर सहमति बनवा देंगे। सूर्य तीसरे भाव में शत्रु राशि में हैं, जिससे भाई-बहनों से थोड़ी खटास या अनबन रह सकती है; खुद पहल करके बात कर लें। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें।
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com