लव राशिफल 22 जून: रिश्तों में बढ़ेगा भरोसा या वाणी की कड़वाहट पैदा करेगी दूरी? जानें अपनी राशि का हाल
आज का लव राशिफल सभी राशियों के लिए रिश्तों में संतुलन और समझदारी बनाए रखने की सलाह देता है। वाणी पर नियंत्रण, पार्टनर से खुलकर बात करना और बाहरी दखल स ...और पढ़ें

सोमवार 22 जून का लव राशिफल
मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)
आज लव लाइफ और शादीशुदा जीवन में आपको अपनी जुबान पर बहुत काबू रखना होगा। कोई ऐसी बात, जो कल तक बहुत छोटी लग रही थी, आज अचानक बड़ा रूप ले सकती है और आपके पार्टनर को चुभ सकती है। ध्यान रखें, आज आपको बहस जीतने की जिद में अपना रिश्ता नहीं हारना है। गुस्सा दिखाने के बजाय ठंडे दिमाग से बात संभालें। शाम तक हालात खुद-ब-खुद सुधरेंगे। आज माता-पिता की सेवा करना आपके लिए सबसे बड़ा उपाय है; उनके पास थोड़ी देर बैठें, इससे आपके मन का तनाव भी कम होगा और घर में शांति बनी रहेगी।
वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)
यदिकाफी समय से कोई बात आपको अंदर ही अंदर परेशान कर रही है या खटक रही है, तो आज उसे मन में दबाकर मत रखिए। जो भी कहना है, बहुत ही सलीके और प्यार से अपने पार्टनर के सामने कह दीजिए, वरना यही घुटन आगे चलकर आपके रिश्ते में दूरी पैदा कर देगी। संतान या घर के छोटे भाई-बहनों के साथ आज आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। अगर बच्चे किसी बात पर जिद करें, तो उन्हें डांटने के बजाय प्यार से समझाएं।
मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)
आज आपके घर और लव लाइफ में सुख-शांति का माहौल बना हुआ है, लेकिन सबसे बड़ा खतरा आपकी अपनी कड़वी वाणी से है। आज पार्टनर या परिवार के किसी सदस्य से बात करते समय अपने लहजे और शब्दों का खास ख्याल रखें। आपकी कही एक भी तीखी या अपमानजनक बात बने-बनाए अच्छे माहौल को पल भर में बिगाड़ सकती है। आज यह बात गांठ बांध लें कि कड़वे शब्दों के घाव सालों तक नहीं भरते। मां और घर के बुजुर्गों का सम्मान करें, घर में सुकून बना रहेगा।
कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)
आज आप अपने किसी खास लक्ष्य या काम की धुन में इतने खोए रह सकते हैं कि अनजाने में अपने जीवनसाथी को ही अनदेखा कर दें। आपके इस व्यवहार से पार्टनर को लग सकता है कि अब आपकी जिंदगी में उनकी अहमियत कम हो गई है, और यही गलतफहमी आज बड़ी तकरार की वजह बन सकती है। अपने काम के साथ-साथ थोड़ा वक्त उनके लिए भी जरूर निकालें। आज अगर ससुराल पक्ष से कोई मनमुटाव या बहस की स्थिति बने, तो वहां बिल्कुल चुप रहना ही सबसे बड़ी समझदारी होगी।
खबरें और भी
फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)
आज पैसों या किसी बाहरी उलझन को लेकर घर में कोई बहस छिड़ सकती है, लेकिन आपको उसे ज्यादा तूल नहीं देना है। आज आपके जीवनसाथी की कोई समझदारी भरी सलाह आपके बहुत काम आ सकती है। अगर आपने उनके अनुभव या बात को अनसुना किया, तो बड़ा नुकसान हो सकता है, जिससे आगे चलकर आप दोनों के बीच कड़वाहट बढ़ जाएगी। इसलिए पार्टनर की बात को ध्यान से सुनें और फिर कोई फैसला करें। याद रखें, घर का सुख-चैन किसी भी बाहरी मुनाफे से कहीं ज्यादा कीमती है।
कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)
आज मन में चल रही फालतू की चिंताओं और घबराहट को अपने साथी (Partner) पर मत थोपिए। अगर आप आर्थिक या किसी और बात से परेशान हैं, तो अकेले घुटने या चिड़चिड़ाने के बजाय जीवनसाथी से खुलकर बात करें और मिलकर हल खोजें। साथ मिलकर बात करने से आपसी दूरी कम होगी। इसके अलावा, आज इस बात का भी ध्यान रखें कि बड़े भाई-बहनों के साथ पैसों को लेकर कोई गलतफहमी न हो। कोई भी कदम उठाने से पहले उनकी सलाह-मशविरा जरूर लें।
तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)
आज आपके करियर या बिजनेस का कोई बड़ा मौका आपको कुछ समय के लिए घर-परिवार से दूर ले जा सकता है। इस विषय पर अपने जीवनसाथी और परिवार के करीबी लोगों से छिपकर नहीं, बल्कि बिल्कुल साफ-साफ और खुलकर बात करें। कोई भी बड़ा फैसला अकेले लेने के बजाय सबकी सहमति से लें, वरना यह दूरी सिर्फ शहरों की नहीं बल्कि दिलों की भी बन सकती है। अपनों को अपनी योजनाओं में शामिल रखने से उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)
आज करियर में तरक्की या मुनाफे का कोई बड़ा अवसर आपके हाथ लग सकता है, लेकिन इसके बदले में आपको अपने परिवार और पार्टनर के सुख-आराम से थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है। कोई भी नया कदम उठाने से पहले अपने पार्टनर को आने वाली हर चुनौती और हर पहलू के बारे में पहले ही बता दें, ताकि वे मानसिक रूप से तैयार रहें। आज भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते बहुत मजबूत रहेंगे। अगर कोई पुरानी अनबन चल रही थी, तो आज खुद पहल करके उसे सुलझा लें।
धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)
आज काम का दबाव बहुत ज्यादा रहने वाला है, लेकिन इस भागदौड़ में जीवनसाथी या लव पार्टनर से किया गया कोई भी वादा भूलने की गलती न करें। अगर आप व्यस्तता के कारण उनका कोई काम नहीं कर पा रहे हैं, तो झूठी तसल्ली या बहाने मत बनाइए; साफ-साफ बताकर प्यार से माफी मांग लें। आपका पार्टनर आपके सच को तो संभाल लेगा, लेकिन झूठ पकड़े जाने पर रिश्ते में खटास आ जाएगी। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ पल निकालकर परिवार के साथ अपनी बातें जरूर साझा करें।
मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)
आज आपकी लव लाइफ और वैवाहिक जीवन पूरी तरह से आपसी भरोसे पर टिका हुआ है। आज आपका भाग्य भी आपके पार्टनर के सहयोग से ही चमकेगा। इसलिए सबसे जरूरी है कि आप अपने साथी से कोई भी बात न छिपाएं और सारे पत्ते खुलकर सामने रख दें। मन में उम्मीदें पालने के बजाय जो चाहते हैं, वह साफ शब्दों में कहें; आधी-अधूरी बातें आज आपकी सबसे बड़ी दुश्मन बन सकती हैं। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आज कोई छोटा सा तोहफा जरूर दें। पिता या बुजुर्गों की सलाह आज राह दिखाएगी।
फ्री पर्सनलाइज्ड कुण्डली मिलान के लिए यहां क्लिक करें।
कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)
आज आपके प्रेम संबंध या पर्सनल लाइफ को लेकर बाहर के लोग कुछ कानाफूसी या फालतू अफवाहें उड़ा सकते हैं। ऐसी किसी भी बात को ज्यादा बढ़ने मत दीजिए। अगर बाहर कोई चर्चा चल रही है, तो अपने जीवनसाथी या पार्टनर से शुरू में ही खुलकर बात साफ कर लें। आपकी चुप्पी उस अफवाह को पार्टनर की नजर में सच बना सकती है, जिससे भरोसा टूट सकता है। आज अपने रिश्ते को बाहरी लोगों की नजरों और दखलअंदाजी से बचाकर रखना ही आपकी सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)
आज आपका पूरा ध्यान अपने पार्टनर, दिल के रिश्तों और परिवार की खुशियों पर ही टिका रहेगा, जो कि बहुत अच्छी बात है। लेकिन आज के दिन के लिए एक बात की गांठ बांध लें अपने प्रियजन से छोटी-छोटी बातों पर भी झूठ बोलने या बहाने बनाने से बचें। आज की एक छोटी सी झूठी बात भी आपके पार्टनर के मन में ऐसा शक पैदा कर सकती है कि वे भविष्य में आप पर भरोसा करने से पहले सौ बार सोचेंगे। आज बच्चों या संतान के साथ समय बिताएं, इससे आपको बहुत मानसिक सुकून मिलेगा।