24 अप्रैल का अंक राशिफल: आज मूलांक 6 वालों का दिन है खास, पढ़ें आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं?
आज की कोमल ऊर्जा आपको दूसरों के प्रति नरम बनाएगी और एक-दूसरे की मदद से आपके रुके हुए काम भी आसानी से बन जाएंगे। ...और पढ़ें
-1776939481490_m.webp)
Aaj Ka Ank Rashifal 24 April 2026: मूलांक 6 वालों का दिन सबसे खास
भानुप्रिया मिश्रा, एस्ट्रोपत्री। आज 24 अप्रैल का दिन अपने साथ बहुत ही शांत और ठहराव वाली ऊर्जा लेकर आया है। कल की भाग-दौड़ और तेजी के मुकाबले आज का दिन थोड़ा धीमा और सुकून भरा रहेगा, जो आपको अपने मन की बात और रिश्तों को समझने का मौका देगा।
आज का मूलांक 6 और भाग्यांक 2 का मेल जीवन में एक तालमेल बनाने में आपकी मदद करेगा। यह समय अपनी पुरानी उलझनों को सुलझाने, परिवार के साथ प्यार भरे पल बिताने और अपने आने वाले कल के लिए बहुत ही सहज और ठंडे दिमाग से योजना बनाने का है।
अपनी जिम्मेदारियों को पूरी समझदारी और धैर्य के साथ निभाएं, तरक्की जरूर मिलेगी। ऐसे में चलिए अंक ज्योतिषाचार्य भानुप्रिया से जानते हैं मूलांक 1 से 9 के जातकों का अंक (Numerology Horoscope Today) ज्योतिष राशिफल।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28) पर जन्मे लोग
कामकाज: आज काम की रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है क्योंकि आज तेजी दिखाने के बजाय मिलजुलकर चलने का दिन है। आज आपको अपनी जिद किनारे रखकर मीटिंग्स और बड़े लोगों से बातचीत करना बड़ी सफलता देगी आगे के लक्ष्यों और पैसों के मामलों को देखने के लिए दिन बहुत अच्छा है।
सेहत: तनाव की वजह से सिर भारी हो सकता है। समय पर खाना खाएं और आराम करें।
रिश्ते: मन में थोड़ी बेचैनी हो सकती है, पर आज परिवार को आपके प्यार की जरूरत है। आपकी एक छोटी सी कोशिश पुराने फासले कम कर सकती है।
आज की टिप: बड़ा इंसान वही है जो दूसरों के मन की कद्र करना जानता हो।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29) पर जन्मे लोग
कामकाज: यह आपका सबसे मजबूत दिन है क्योंकि भाग्यांक 2 आपके अपने अंक से मेल खा रहा है। आपकी बातें लोगों पर असर डालेंगी और वे आप पर भरोसा करेंगे। टीम के साथ काम करने, नए लोगों से जुड़ने या सलाह देने वाले कामों के लिए यह बहुत ही अच्छा समय है।
सेहत: मूड में उतार-चढ़ाव आ सकता है। पानी भरपूर पिएं और ज्यादा सोच-विचार न करें।
रिश्ते: रिश्तों के लिए खूबसूरत दिन है। अगर आप किसी के साथ हैं, तो आज नजदीकी बढ़ेगी। जो अकेले हैं, उन्हें किसी का साथ मिल सकता है।
आज की टिप: आपकी कोमलता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।
करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30) पर जन्मे लोग
कामकाज: नई योजनाएं बनाने और अपने काम को बेहतर तरीके से पेश करने के लिए आज का दिन अच्छा है। वैसे तो आज का दिन नॉर्मल रहेगा पर आज कोई बड़ा खतरा मोल लेने से बचें। मार्केटिंग और क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।
सेहत: मीठा खाने की इच्छा बढ़ सकती है और दिनचर्या बिगड़ सकती है, इस पर ध्यान दें।
रिश्ते: आज आप काफी खुशमिजाज महसूस करेंगे। अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, बस ध्यान रखें कि गंभीर बातों का मजाक न उड़ाएं।
आज की टिप: प्यार से बोले गए शब्द दवा से भी ज्यादा असर करते हैं।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31) पर जन्मे लोग
कामकाज: आज का दिन आपके काम में मजबूती लेकर आएगा। मूलांक 6 आपको अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाने में मदद करेगा। अकेले सब कुछ करने के बजाय दूसरों की मदद लेंगे, तो काम जल्दी और बेहतर तरीके से पूरा होगा।
सेहत: शरीर में थोड़ी थकान या जकड़न महसूस हो सकती है। हल्का व्यायाम और आराम करें।
रिश्ते: हो सकता है आज आप अपनों से ज्यादा बात न करना चाहें, पर परिवार को आपकी जरूरत होगी। आज दिमाग के बजाय दिल की सुनें और अपनों को सहारा दें।
आज की टिप: मजबूत इंसान वही है जो बिना टूटे झुकना जानता हो।
सेहत को लकर ग्रह क्या कहते हैं? फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य देखें।
मूलांक 5 (5, 14, 23) पर जन्मे लोग
कामकाज: आज काम की गति थोड़ी कम लग सकती है, पर इसे शांति से इस्तेमाल करेंगे तो फायदा होगा। आज कोई जल्दबाजी वाला फैसला न लें। अपने काम के आधार को मजबूत करने और पुराने साथियों से संबंध बेहतर बनाने के लिए आज का दिन अच्छा है।
सेहत: पेट से जुड़ी परेशानी या बेचैनी हो सकती है। हल्का खाना खाएं और ज्यादा चिंता न करें।
रिश्ते: कभी-कभी आप उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं क्योंकि आज का दिन जिम्मेदारी मांग रहा है। रिश्तों को लेकर जो भी बात है, उसे ईमानदारी से साफ कर लें।
आज की टिप: आजादी तभी मायने रखती है जब उसमें जिम्मेदारी भी जुड़ी हो।
मूलांक 6 (6, 15, 24) पर जन्मे लोग
कामकाज: आज का दिन पूरी तरह आपका है। मूलांक 6 आपकी ऊर्जा को बढ़ाएगा, जिससे आपके फैसले और भी बेहतर होंगे। नए प्लान बनाने, पैसों के लेन-देन, घर से जुड़े काम या सलाह देने वाले कामों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है।
सेहत: ऊर्जा अच्छी रहेगी, बस मन पर किसी बात का बोझ न रखें।
रिश्ते: प्यार के लिए खूबसूरत दिन है। शादीशुदा लोगों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। अगर कोई अनबन चल रही थी, तो आज सब कुछ ठीक हो जाएगा और मन को शांति मिलेगी।
आज की टिप: प्यार कोई बलिदान नहीं, बल्कि बराबरी का नाम है।
मूलांक 7 (7, 16, 25) पर जन्मे लोग
कामकाज: आज की ऊर्जा आपको काम में सही दिसा देगी। भाग्यांक 2 आपकी सोच को गहराई देगा और मूलांक 6 आपको जिम्मेदार बनाएगा। पढ़ाई-लिखाई, लिखने के काम या किसी को सिखाने वाले कामों के लिए दिन बहुत अच्छा है।
सेहत: दिमागी थकान महसूस हो सकती है। शांत बैठकर कुछ देर चुप रहना आपके लिए बहुत जरूरी है।
रिश्ते: हो सकता है आप अपने आप में खोए रहें, पर साथी को आपकी जरूरत पड़ सकती है। उनसे बात करें, आपका थोड़ा सा वक्त भी उनके लिए बहुत होगा।
आज की टिप: मन का बोझ तभी हल्का होता है जब आप अपनी बातें दूसरों से साझा करते हैं।
मूलांक 8 (8, 17, 26) पर जन्मे लोग
कामकाज: पैसों की योजना बनाने और लंबे समय के लिए धन लगाने के लिए आज का समय अच्छा है। मूलांक 6 और भाग्यांक 2 की मदद से आप ऑफिस के मामले बहुत शांति से सुलझा पाएंगे। काम के तरीके में कुछ बदलाव करने के लिए भी समय सही है।
सेहत: गुस्सा और तनाव आपकी सेहत बिगाड़ सकता है, इसलिए खुद को शांत रखें।
रिश्ते: काम की वजह से आप थोड़े रूखे लग सकते हैं, पर आज परिवार को आपके प्यार की जरूरत है। बाहर के काम और घर के बीच तालमेल बिठाएं।
आज की टिप: असली ताकत शांति बनाए रखने में है, सिर्फ पैसा जोड़ने में नहीं।
शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।
मूलांक 9 (9, 18, 27) पर जन्मे लोग
कामकाज: आज का दिन काफी मददगार साबित होगा, खासकर अगर आप दूसरों की सेवा या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं। मूलांक 6 और भाग्यांक 2 की वजह से आप लोगों के साथ मिलकर बहुत अच्छा काम कर पाएंगे। पुरानी गलतफहमियां दूर करने के लिए दिन बहुत अच्छा है।
सेहत: आप आज थोड़े ज्यादा भावुक हो सकते हैं। खुद को स्थिर रखने की कोशिश करें।
रिश्ते: आज पुरानी यादें मन में आ सकती हैं। पुरानी कड़वाहट को दूर करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। प्यार बढ़ेगा, बस किसी शोर-शराबे या फालतू की बहस से बचें।
आज की टिप: जब आप दूसरों को माफ कर देते हैं, तो शांति अपने आप मिल जाती है।
पढ़ें साल 2026 का अंक राशिफल
अंकज्योतिष विशेषज्ञ: भानुप्रिया मिश्रा, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।