विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भीड़ में सबसे अलग दिखते हैं इन तारीखों वाले लोग, क्या आपके पास भी है 'रॉयल लाइफ एनर्जी'

Updated: Thu, 11 Jun 2026 12:55 PM (IST)

अंकशास्त्र के अनुसार, जन्म की तारीखें पिछले जन्म के शाही जुड़ाव और संचित ऊर्जा को दर्शाती हैं। कुछ खास तारीखों पर जन्मे लोगों में नेतृत्व, ज्ञान, आकर् ...और पढ़ें

जन्म तारीख में छिपा पिछले जन्म का शाही कनेक्शन (AI-Generated Image)

जन्म तारीख में छिपा पिछले जन्म का शाही कनेक्शन (AI-Generated Image)

HighLights

  1. जन्म तारीखें बताती हैं पिछले जन्म की शाही ऊर्जा।

  2. मूलांक 1, 10 वाले होते हैं सूर्य की ऊर्जा से संचालित।

  3. नेतृत्व, ज्ञान, आकर्षण, महत्वाकांक्षा शाही ऊर्जा के संकेत।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कुछ लोग भीड़ में काफी अलग दिखाई देते हैं। इनका व्यक्तित्व कुछ ऐसा होता है कि, बिना कुछ बोले भी ये लोग सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। स्वभाव से अलग और बेबाक अंदाज इन्हें खास बनाता है। क्या इसके पीछे सिर्फ उनका व्यक्तित्व ही है, या पिछले जन्म का भी कोई कार्मिक पैटर्न आइए जानते हैं?

अंकशास्त्र के अनुसार, हमारे जन्म की तारीख हमारे पिछले जन्म की अधूरी कहानी और संचित ऊर्जा के बारे में काफी कुछ बताती हैं। कुछ खास तारीखें ऐसी भी होती हैं, जो रॉलय लाइफ एनर्जी यानी पिछले जन्म के शाही जुड़ाव को दर्शाती है।

अंकशास्त्र की तारीखें और शाही जुड़ाव

यदि आप या आपके किसी खास करीबी का जन्म इन विशेष तारीखों को हुआ है, तो उनके अंदर एक खास तरह की ऊर्जा महसूस की जा सकती है।

मूलांक 1 और 10
इन तारीखों पर जन्म लेने वाले लोग सूर्य की ऊर्जा से संचालित होते हैं। इनमें कुछ खास लोगों में जन्म से ही नेतृत्व क्षमता और राजसी आभा होती है।

मूलांक 3 और 21
जिन भी लोगों का का जन्म 3 या 21 तारीख को हुआ है, उनमें ज्ञान और न्यायप्रियता की भावना देखने को मिल सकती है। ऐसी ऊर्जा वाले व्यक्ति एक अच्छे मार्गदर्शक और सलाहकार माने जाते हैं।

मूलांक 6
6 और 15 को जन्म लेने वाले लोग प्राकृतिक आकर्षण, ऐश्वर्य और कलात्मक स्वभाव के होते हैं। इन्हें अपने जीवन में बेहतरीन चीजें ही पसंद आती हैं।

मूलांक 9
जिन भी लोगों का जन्म 9 या 18 तारीख को हुआ है, उनके अंदर शासक वाली ऊर्जा होती है। ये लोग मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में हार नहीं मानते हैं।

इसके अलावा 19 तारीख को जन्मे लोग समाज में काफी मान-सम्मान, बड़ी पहचान और कड़क उपस्थिति दर्ज कराते हैं। वहीं 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोग भी जीवन में सुख-सुविधाएं, दूसरों का सम्मान और सहयोग प्राप्त करते हैं।
28 तारीख को जन्मे लोग स्वभाव से काफी महत्वाकांक्षा, प्रभावशाली और एक कूटनीतिज्ञ होते हैं।

खबरें और भी

अंकशास्त्र के अनुसार, जिन भी लोगों में यह शाही ऊर्जा होती है, उनका व्यवहार आम लोगों की तुलना में थोड़ा अलग होता है। इसे अहंकार नहीं, बल्कि ग्रेसफुल प्रेजेंस के रूप में देखना चाहिए।

ऐसे लोग किसी के अधीन रहकर काम तो कर सकते हैं, लेकिन अधीन जमाने की कोशिश की जाए, तो इन्हें वो पसंद नहीं आता। उन्हें अपनी आजादी सबसे प्यारी लगती है और वे स्वाभाविक रूप से काफी प्रभावशाली और नियंत्रण रखना पसंद करते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य और बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है, तो पिछले जन्म के पैटर्न्स और भी तेजी से उभरकर सामने आते हैं। हालांकि वैज्ञानिक रूप से इन बातों का प्रमाणिकता से कोई लेना देना नहीं है। अगर आपकी परिस्थितियां सामान्य भी हैं, तो खुद को कमतर मत समझें।

यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष से जानें क्या आपकी पत्नी आपके लिए गुप्त राजयोग लेकर आई हैं?

यह भी पढ़ें- जून में जन्मे लोगों की याददाश्त होती है कमाल, सालों तक नहीं भूलते पुरानी बातें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।