विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को पहनाने जा रहे हैं वस्त्र? पहले जान लें अपने मूलांक के अनुसार सबसे शुभ रंग

Updated: Sun, 30 Aug 2026 02:01 PM (GMT+05:30)

जन्माष्टमी पर अपने मूलांक के अनुसार लड्डू गोपाल को वस्त्र पहनाना विशेष फलदायी होता है। ऐसा करने से ग्रह शांत ...और पढ़ें

मूलांक के अनुसार चुनें लड्डू गोपाल के वस्त्र (Picture Credit: AI Generated)

मूलांक के अनुसार चुनें लड्डू गोपाल के वस्त्र (Picture Credit: AI Generated) 

HighLights

  1. जन्माष्टमी पर मूलांक अनुसार लड्डू गोपाल को वस्त्र पहनाएं।

  2. वस्त्रों के रंग से ग्रह शांत और कृपा प्राप्त होती है।

  3. जानें किस मूलांक के लिए कौन सा रंग शुभ।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस दिन लड्डू गोपाल को अपने मूलांक के अनुसार वस्त्र पहनाएं। इससे ग्रह शांत होंगे और लड्डू गोपाल की अपार कृपा प्राप्त होगी। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के अनुसार लड्डू गोपाल को किस रंग के वस्त्र पहनाना शुभ माना जाता है।

मूलांक के अनुसार लड्डू गोपाल को पहनाएं वस्त्र

मूलांक 1- जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 वाले जातक लड्डू गोपाल को पीले या लाल रंग के कपड़े पहनाएं।

मूलांक 2- जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के लिए सफेद रंग शुभ और शांतिदायक होता है। इसलिए मूलांक 2 वाले जातक कृष्ण जी को सफेद रंग के कपड़े पहनाएं।

मूलांक 3- जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 के लिए पीला और सुनहरा रंग तरक्की का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में लड्डू गोपाल को पीले और सुनहरे रंग के कपड़े पहनाएं।

मूलांक 4- जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के लिए चमकीला सफेद रंग शुभ माना जाता है। इसलिए आप लड्डू गोपाल को इसी रंग के वस्त्र पहनाएं।

मूलांक 5- जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 5 होता है। बुध ग्रह को हल्का हरा रंग प्रिय है। इसलिए मूलांक 5 वाले जातक लड्डू गोपाल को हरे रंग के कपड़े पहनाएं।

मूलांक 6- जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के लिए सफेद, गुलाबी और क्रीम रंग शुभ माना जाता है। आप कान्हा को इन्हीं रंगों के वस्त्र पहना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कान्हा की बांसुरी में छिपा है अहंकार मिटाने का संदेश, यहां पढ़ें श्रीकृष्ण के आभूषणों का गहरा आध्यात्मिक अर्थ

मूलांक 7- जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के जातक जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को सफेद या हरे रंग के कपड़े पहनाएं। इससे लड्डू गोपाल प्रसन्न होंगे।

मूलांक 8- जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के लिए गहरा भूरा और जामुनी रंग भाग्यशाली माना जाता है। इसलिए आप अपने लड्डू गोपाल को इन्हीं रंगों के कपड़े पहना सकते हैं।

मूलांक 9- जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 9 होता है। मूलांक 9 वालों के लिए लाल रंग शुभ माना जाता है, इसलिए आप कृष्ण जी को लाल रंग के कपड़े पहनाएं।

यह भी पढ़ें- लड्डू गोपाल के सीने पर क्यों है पैर का निशान? पढ़ें इस रहस्य से जुड़ी पौराणिक कथा

यह भी पढ़ें- माखन-मिश्री से लेकर पीले फूल तक... यहां देखें जन्माष्टमी पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।