इस मूलांक के लोगों की किस्मत में होती है सरकारी नौकरी, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?
क्या आपकी जन्म तारीख में छिपा है सरकारी नौकरी का राज? अंक ज्योतिष के अनुसार आइए जानते हैं। ...और पढ़ें

भाग्यशाली मूलांक: क्या आपकी जन्म तारीख में छिपा है सरकारी नौकरी का राज? (Ai Generated Image)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी पाना आज भी लाखों लोगों का सबसे बड़ा सपना है। इसके लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही दिशा में प्रयास की जरूरत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र और अंक ज्योतिष के अनुसार, आपकी जन्म तिथि भी आपकी सफलता में बड़ी भूमिका निभाती है? दरअसल, कुछ खास मूलांक ऐसे होते हैं, जिन पर ग्रहों की ऐसी कृपा होती है कि उनके सरकारी नौकरी पाने के योग दूसरों की तुलना में कहीं अधिक मजबूत होते हैं।

Ai Generated Image
मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक का स्वामी सूर्य है। सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। मूलांक 1 वाले व्यक्तियों में स्वाभाविक ही नेतृत्व करने की क्षमता होती है। ये लोग अनुशासन प्रिय होते हैं और जल्द हार नहीं मानते। ज्योतिष के अनुसार, इन जातकों के लिए आईएएस, आईपीएस या किसी भी उच्च प्रशासनिक पद पर जाने की संभावनाएं सबसे अधिक होती हैं।
मूलांक 3
अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 है। इसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। गुरु ज्ञान और विस्तार के कारक हैं। मूलांक 3 वाले लोग बेहतरीन सलाहकार, शिक्षक साबित होते हैं। इनके लिए शिक्षा विभाग, न्यायपालिका और सरकारी सलाहकार जैसी नौकरी मिलने के योग बहुत मजबूत होते हैं। इनकी बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता इन्हें सरकारी परीक्षाओं में सफलता दिलाती है।
मूलांक 9
किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। इसका स्वामी मंगल है, जिसे ऊर्जा और साहस का प्रतीक माना जाता है। ऐसे जातक स्वभाव से निडर और पराक्रमी होते हैं। मूलांक 9 वाले लोगों के लिए भारतीय सेना, पुलिस विभाग या रक्षा मंत्रालय में सरकारी नौकरी मिलने की प्रबल संभावना रहती है। इनकी मेहनत इन्हें कठिन से कठिन परीक्षाओं को पार करने में मदद करती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: किस्मत का यू-टर्न: इन 3 मूलांक के जातकों को 30 की दहलीज पार करते ही मिलती है बड़ी सफलता
यह भी पढ़ें: सितारों का इशारा: कुछ राशियों के लिए गोल्डन टाइम, तो कुछ के लिए संभलकर कदम रखने की बारी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।