loading ads...
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मेहनत कम और सफलता ज्यादा, क्या आपका मूलांक भी है इस लिस्ट में शामिल? जानें खासियत

Updated: Thu, 16 Apr 2026 02:53 PM (IST)

अंकशास्त्र के अनुसार, कुछ मूलांक बेहद भाग्यशाली होते हैं। आइए यहां जानते हैं कि कौन से हैं वो मूलांक जिन्हें कम मेहनत में अपार सफलता मिलती है? ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लकी मूलांक। (Picture Credit- AI Generated)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, एक वो जो दिन-रात मेहनत करते हैं फिर सफलता पाते हैं, और दूसरे वो जो कम प्रयास में भी बड़ी सफलता हासिल कर लेते हैं। अंकशास्त्र (Numerology) के अनुसार, यह सब अंकों का खेल है। हमारे जन्म की तारीख हमारे व्यक्तित्व और भविष्य के कई राज खोलती है। अंकशास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक बताए गए हैं, जिन पर कुबेर देव और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। आइए जानते हैं क्या आप भी उन भाग्यशाली लोगों में शामिल हैं?

कैसे जानें अपना मूलांक?

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1 से 31 तारीख के बीच हुआ है, तो उन अंकों को जोड़कर एक अंक निकालें। उदाहरण के लिए, अगर आपका जन्म 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 + 3 = 5 होगा।

भाग्यशाली मूलांक

मूलांक 1 (तारीख: 1, 10, 19, 28)

WhatsApp Image 2025-07-23 at 14.49.07(3)

मूलांक 1 का स्वामी सूर्य है। सूर्य सफलता, तेज का प्रतीक है। इस मूलांक के जातकों में गजब की लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये लोग जिस भी क्षेत्र में हाथ डालते हैं, वहां अपनी जगह बना लेते हैं। इन्हें किस्मत का साथ इस कदर मिलता है कि इनके छोटे से प्रयास भी बड़ा मुनाफा दिलाते हैं। इन्हें समाज में मान-सम्मान और धन की कभी कमी नहीं होती।

मूलांक 5 (तारीख: 5, 14, 23)

5-i-1763708006253

मूलांक 5 का स्वामी बुध ग्रह है, जिसे बुद्धि और तर्क का कारक माना जाता है। इन लोगों की कम्युनिकेशन स्किल्स कमाल की होती है। ये बहुत जल्दी परिस्थितियों को भांप लेते हैं और स्मार्ट वर्क करने में माहिर होते हैं। कारोबार के मामले में इनका कोई जवाब नहीं होता। जोखिम भरे निवेशों में भी ये अक्सर सफल रहते हैं, जिससे इनके पास धन की कभी कमी नहीं होती है।

मूलांक 9 (तारीख: 9, 18, 27)

9-mulank-1767709543835

इस मूलांक का स्वामी मंगल है। मंगल ऊर्जा और साहस का प्रतीक है। हालांकि ये जातक उत्साही होते हैं, लेकिन इनका भाग्य जमीन-जायदाद और अचल संपत्ति के मामले में बहुत तेज होता है। इन्हें अक्सर पैतृक संपत्ति का लाभ मिलता है या ये कम उम्र में ही बड़ा मुकाम हासिल कर लेते हैं। बाधाएं इनके रास्ते में आती तो हैं, लेकिन वे जल्दी दूर भी हो जाती हैं।

टिप

  • मूलांक 1 वाले सूर्य को जल दें।
  • मूलांक 5 वाले गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • मूलांक 9 वाले हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।