अंक ज्योतिष से जानें क्या आपकी पत्नी आपके लिए गुप्त राजयोग लेकर आई हैं?
अंक ज्योतिष के अनुसार, पत्नी का मूलांक पति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है, जिससे उनके भाग्य, मान-सम्मान और आर्थिक स्थिति में बदलाव आ सकता है। ...और पढ़ें

मां लक्ष्मी का स्वरूप इन तारीखो में जन्मी पत्नियां! (Picture Credits AI-Generated Image)
HighLights
मूलांक 1 की पत्नी पति का मान-सम्मान बढ़ाती है।
मूलांक 2 की पत्नी घर में शांति और आर्थिक स्थिरता लाती है।
मूलांक 6 की पत्नी मां लक्ष्मी का स्वरूप मानी जाती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के मुताबिक, व्यक्ति की जन्म तारीख जीवन से जुड़े कई पहलुओं को उजागर करने का काम करती है। अंक ज्योतिष की सहायता से किसी भी व्यक्ति का मूलांक निकाला जाता है।
जिससे व्यक्ति के भविष्य, लाइफ पार्टनर, करियर और जीवन से जुड़ी कई अहम जानकारी के बारे में पता लगाया जा सकता है। अंक शास्त्र से आप इस बात का भी पता लगा सकते हैं, कि आपकी पत्नी आपके लिए गुप्त राजयोग है या नहीं?
मूलांक 1, 10, 19 या 28
मूलांक 1 के अंतर्गत आने वाली पत्नियां पति के मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने का काम करती हैं। अगर आप उनका सम्मान करते हैं, तो नाम और पहचान में खुद वृद्धि होती है। जिस भी व्यक्ति की पत्नी का मूलांक 1 है, उन्हें अपनी पत्नी के साथ अहंकार या अनादर भरा बर्ताव नहीं करना चाहिए।
मूलांक 2, 11, 20 या 29
मूलांक 1 के अलावा मूलांक 2 के अंतर्गत आने वाली पत्नी घर की शांति और मानसिक सुकून बनाए रखने में मदद करती है, जिसका सकारात्मक प्रभाव घर में देखने को मिलता है। अगर आपकी भी पत्नी का मूलांक 2 है, तो उन्हें खुश रखने से आर्थिक स्थिरता और परिवार में तालमेल बना रहता है। इसके अलावा रिश्तों में मिठास भी रहती है।
मूलांक 3, 12, 21 या 30
मूलांक 3 के अंतर्गत जन्म लेने वाली पत्नियां अपने पति के लिए सौभाग्य, बेस्ट पार्टनर, सुख-दुख की साथी और समाज में मान-सम्मान बढ़ाने का काम करती है। इसके अलावा इस मूलांक की पत्नी अच्छी मार्गदर्शक भी होती है, जो परिवार को बेहतर ढंग से चलाने में मदद करती हैं। जिन भी पुरुषों की पत्नियों का मूलांक 3 हैं, उन्हें पार्टनर की सलाह जरूर माननी चाहिए।
खबरें और भी
मूलांक 6, 15 या 24
किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाली पत्नी मां लक्ष्मी का स्वरूप मानी जाती है। जिन भी पुरुषों की पत्नियों का मूलांक 6 हैं, उन्हें अपने पार्टनर के प्रति प्यार और सम्मान का व्यवहार रखना चाहिए। ऐसा करने से धन के साथ जीवन में तरक्की भी मिलती है। पत्नी को नजरअंदाज करने से पैसों का हानि और समाज में मान-सम्मान की कमी महसूस हो सकती है।
मूलांक 8
मूलांक 8 के अंतर्गत आने वाली पत्नी स्वभाव से कर्मशील और परिवार को संभालने में माहिर होती हैं। इसके अलावा पतियों के भाग्य को संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। जिस भी पुरुष की पत्नी का मूलांक 8 है, उन्हें जीवनसाथी के प्रति प्रेमपूर्वक और आदर भरा भाव रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में चल रही तमाम तरह की बाधाएं अपने आप दूर होती चली जाएंगी।
यह भी पढ़ें- आपकी खुशबू में छिपा है किस्मत का कनेक्शन, मूलांक से चुनें सही परफ्यूम
यह भी पढ़ें- शादी के बाद किन मूलांकों की जोड़ी में सबसे ज्यादा टकराव देखने को मिलता है? अंक शास्त्र में छिपा है जवाब
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।