Monthly Numerology Horoscope 2026: मूलांक 4, 5 और 6 के जातकों की लाइफ में आएंगे ये बड़े बदलाव

Updated: Sat, 28 Feb 2026 10:00 AM (IST)

अंक ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा द्वारा मार्च 2026 के मासिक अंक ज्योतिष राशिफल में मूलांक 4, 5 और 6 के जातकों के लिए करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों पर भविष ...और पढ़ें

News Article Hero Image

Monthly Numerology Horoscope 2026: मार्च का अंक राशिफल (Image Source: AI-Generated) 

भानुप्रिया मिश्रा, एस्ट्रोपत्री। मासिक अंक ज्योतिष राशिफल के अनुसार, मूलांक 4 से 6 के जातकों लिए बेहद खास रहने वाला है। मार्च की ऊर्जा आपको करियर और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सहजता से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। हालांकि, अवसर बहुत मिलेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि अपनी ऊर्जा को बिखरने न दें।

मार्च की मुख्य सीख यही है कि अपनी प्रतिभा को दुनिया के साथ बांटें, पर साथ ही व्यावहारिक भी बने रहें। आइए अंक ज्योतिषाचार्य भानुप्रिया से जानते हैं कि मार्च (Monthly Numerology Horoscope March 2026) का महीना मूलांक 4 से 6 के जातकों के लिए कैसा रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग)

कार्यक्षेत्र: मार्च का महीना आपको अपनी पुरानी योजनाओं में कुछ जरूरी बदलाव करने के लिए प्रेरित करेगा। इस दौरान आर्थिक प्रगति की रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन इसमें स्थिरता बनी रहेगी जो भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें और इस समय किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। अपनी भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ठोस निवेश से जुड़े मामलों पर ही अपना पूरा ध्यान केंद्रित करें, इससे लाभ हो सकता है।
स्वास्थ्य: काम ज्यादा होने के कारण आपको शरीर में जकड़न या भारीपन महसूस होने की आशंका है। अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती बनाए रखने के लिए अपने डेली रूटीन में योग या स्ट्रेचिंग को जरूर शामिल करें। सेहत के प्रति लापरवाही आपको थका सकती है, इसलिए अपना ध्यान रखें।
रिश्ते: यदि आप अपनी भावनाओं को अपनों के सामने खुलकर व्यक्त करेंगे, तो रिश्तों में चल रहा तनाव दूर होगा और सुधार आएगा। छोटी-छोटी बातों पर अपने पार्टनर की तारीफ करना आपके रिश्ते को नई सहजता और मजबूती देगा। आपसी संवाद को हमेशा खुला रखें।
आध्यात्मिक टिप: काम और आराम के बीच सही संतुलन बनाना ही इस महीने आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। यही आपकी सफलता और शांति का आधार बनेगा।

करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।

मूलांक 5 (5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोग)

कार्यक्षेत्र: मार्च का महीना आपके लिए बहुत गतिशील और रोमांचक रहने वाला है। इस दौरान यात्रा, नेटवर्किंग और संवाद के नए अवसर आपके सामने आएंगे, जो करियर में उन्नति का रास्ता खोलेंगे। मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और व्यवसाय से जुड़े जातकों को अच्छी तरक्की मिलने की पूरी संभावना है। बस ध्यान रखें कि जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला न लें, वरना आपके काम की स्थिरता बिगड़ने की आशंका रहेगी। किसी भी पेपर पर साइन करने से पहले उसे अच्छे से पढ़ लें और अपनी क्षमता से ज्यादा काम का वादा न करें।

शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।


स्वास्थ्य: इस महीने आपको अचानक घबराहट या बेचैनी महसूस होने की आशंका है। दिमागी शांति के लिए मोबाइल और स्क्रीन से थोड़ी दूरी बनाएं और मेडिटेशन का सहारा लें। पर्याप्त पानी पीना और एक सही रूटीन का पालन करना आपके शरीर को संतुलित और स्वस्थ रखेगा।
रिश्ते: आपकी लव लाइफ में नया उत्साह बढ़ेगा और सिंगल लोगों को अचानक कोई खास व्यक्ति पसंद आ सकता है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, वे साथ में किसी रोमांचक यात्रा का आनंद लेंगे। ईमानदारी और खुले मन से की गई बातचीत हर गलतफहमी को दूर कर रिश्तों में सहजता लाएगी।
आध्यात्मिक टिप: अपनी आजादी का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करें, क्योंकि यही अनुशासन आपके जीवन के सही संचालन में मदद करेगा।

सेहत को लेकर ग्रह क्या कहते हैं? फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य देखें।

मूलांक 6 (6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग)

कार्यक्षेत्र: इस महीने आपकी कड़ी मेहनत और जिम्मेदारी निभाने की आदत को कार्यक्षेत्र में भरपूर सराहना मिलेगी। प्रोफेशनल लाइफ में आपकी साख बढ़ेगी, जिससे लोग आपके काम पर भरोसा करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होने की पूरी संभावना है, जो आपको मानसिक संतोष देगी। भविष्य की सुरक्षा के लिए अभी से बचत की योजना बनाना आपके लिए बहुत ही हितकर और सुखद साबित होगा। अपने व्यवसाय या नौकरी में अनुशासन बनाए रखें ताकि आपकी तरक्की बनी रहे और आपको सफलता मिले।
स्वास्थ्य: सेहत के मोर्चे पर इस महीने आपको गले की समस्या या शुगर लेवल के प्रति थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। लापरवाही बरतने से स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका हो सकती है। सही खान-पान और नियमित व्यायाम आपको सहजता से पूरे महीने ऊर्जावान बनाए रखेगा।
रिश्ते: आपके निजी जीवन में प्रेम और सद्भाव का वातावरण बना रहेगा। कपल्स अपने साझा लक्ष्यों को लेकर एक-दूसरे के और भी करीब आएंगे, जिससे आपसी रिश्ता मजबूत होगा। बस ध्यान रखें कि रिश्तों में लेन-देन का सही संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है ताकि प्रेम बना रहे।
आध्यात्मिक टिप: अपनी सीमाओं और दूसरों की सेवा के बीच एक सही तालमेल बनाएं। यही संतुलन आपके जीवन के सुखद संचालन का आधार बनेगा।

पढ़ें साल 2026 का अंक राशिफल

मूलांक 1 वार्षिक राशिफल मूलांक 4 वार्षिक राशिफल मूलांक 7 वार्षिक राशिफल
मूलांक 2 वार्षिक राशिफल मूलांक 5 वार्षिक राशिफल मूलांक 8 वार्षिक राशिफल
मूलांक 3 वार्षिक राशिफल मूलांक 6 वार्षिक राशिफल मूलांक 9 वार्षिक राशिफल

यह अंक ज्योतिष भविष्यवाणी Astropatri.com की विशेषज्ञ न्यूमरोलॉजिस्ट भानुप्रिया मिश्रा द्वारा तैयार की गई है। फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com