loading ads...
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Numerology: सूर्य की तरह चमकती हैं इस मूलांक की महिलाएं, स्वाभिमान है इनकी असली पहचान

Updated: Thu, 19 Mar 2026 06:11 PM (IST)

क्या आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है? अंक ज्योतिष के अनुसार, पढ़ें मूलांक 1 वाली महिलाओं का करियर, स्वभाव और प्रेम जीवन से जुड़े दिलचस्प राज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

Numerology 1: इन लोगों में सूर्य सी होती है चमक (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेक्स, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष (Numerology) की दुनिया में हर अंक की अपनी एक कहानी है, लेकिन अंक '1' की बात ही कुछ और है।

अगर आपका या आपके घर की किसी महिला का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 1 (1+0=1, 1+9=10 यानी 1, 2+8=10 यानी 1) बनता है। मूलांक 1 का स्वामी 'सूर्य' है, जिसे ग्रहों का राजा कहा जाता है।

मूलांक 1 वाली महिलाओं का स्वभाव: 'बोर्न लीडर'

सूर्य से प्रभावित होने के कारण इन महिलाओं में एक प्राकृतिक चमक और आत्मविश्वास होता है। ये महिलाएं भीड़ का हिस्सा बनना पंसद नहीं करती हैं। बल्कि, इन महिलाओं को भीड़ का नेतृत्व करना पसंद होता है। इनके स्वभाव में एक 'दबदबा' होता है, जिसे अक्सर लोग गलत समझ लेते हैं, लेकिन असल में यह उनका स्वाभिमान (Self-respect) होता है।

मूलांक 1 वाली महिलाओं की खासियत

  • ये महिलाएं किसी के पीछे चलना पसंद नहीं करतीं, बल्कि अपना रास्ता खुद बनाती हैं। ऑफिस हो या घर, ये जिम्मेदारी लेने से कभी पीछे नहीं हटतीं।
  • इनके स्वभाव में दुविधा नहीं होती। ये बहुत सोच-समझकर लेकिन ठोस फैसले लेती हैं और उन पर डटी रहती हैं।
  • इन महिलाओं को अपनी आजादी बहुत प्यारी होती है। किसी का बेवजह दखल या किसी के नीचे दबकर काम करना इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता।
  • ये हर किसी से दोस्ती नहीं करतीं। इनका फ्रेंड सर्कल छोटा होता है, लेकिन जिनके साथ ये जुड़ती हैं, उनके प्रति पूरी तरह ईमानदार और समर्पित रहती हैं।
  • अनुशासन और कड़ी मेहनत के कारण ये प्रशासनिक सेवाओं (IAS/IPS), मैनेजमेंट या राजनीति जैसे क्षेत्रों में बहुत ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं।
  • ये पार्टनर से बराबरी और सम्मान की उम्मीद करती हैं। ये बहुत केयरिंग होती हैं, लेकिन अगर इनके आत्म-सम्मान (Self-respect) को ठेस पहुंचे, तो ये समझौता नहीं करतीं।
mulank 1
 
(Image Source: AI-Generated)

कैसी होती है इन महिलाओं की लव लाइफ

  • प्यार के मामले में ये महिलाएं जितनी सख्त बाहर से दिखती हैं, उतनी ही वफादार अंदर से होती हैं।
  • ये अपने पार्टनर से केवल प्यार नहीं, बल्कि 'सम्मान' की भी उम्मीद रखती हैं।
  • ये 'सेलेक्टिव' होती हैं, यानी हर किसी से दिल नहीं लगातीं, लेकिन जिससे रिश्ता जोड़ती हैं, उसका साथ मरते दम तक निभाती हैं।
  • कभी-कभी इनका गुस्सा या ईगो रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट ला सकता है, लेकिन अगर इनका पार्टनर इनकी काबिलियत की कद्र करे, तो इनसे बेहतर जीवनसाथी कोई नहीं हो सकता।

शास्त्रों का क्या कहना है?

अंक ज्योतिष के ये सिद्धांत प्राचीन भारतीय 'अंक विद्या' और प्रसिद्ध अंकशास्त्री 'कीरो' (Cheiro) की गणनाओं पर आधारित हैं। शास्त्रों में सूर्य को 'आत्मा' और 'शक्ति' का कारक माना गया है, जो प्रथम अंक के जातकों को तेजस्वी बनाता है।

यह भी पढ़ें- Numerology: झूठ से सख्त नफरत करते हैं मूलांक 4 वाले लोग, धोखा मिलने पर पल भर में तोड़ देते हैं रिश्ता

यह भी पढ़ें- Numerology: अपने साथ गुडलक लेकर आती हैं ये लड़कियां, ससुराल में बिखेरती हैं खुशियां

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।