विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन 3 तारीखों पर जन्मे लोगों की गट फीलिंग होती है बेहद मजबूत, फ्यूचर की घटनाओं को पहले ही भांप लेते हैं

Updated: Tue, 04 Aug 2026 02:46 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ ऐसी तारीखें हैं जिसपर जन्मे लोगों की गट फीलिंग कमाल की होती है? क्या आप इस लिस्ट में हैं यहां जानिए। ...और पढ़ें

इन लोगों की छठी इंद्री होती है स्ट्रॉन्ग (AI-Generated Image)

इन लोगों की छठी इंद्री होती है स्ट्रॉन्ग (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष की दुनिया में जब भी रहस्य, आध्यात्मिकता और गहराई की बात आती है, तो मूलांक 7 का जिक्र सबसे पहले किया जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 बनता है।

ज्योतिष शास्त्र में केतु को इस मूलांक का स्वामी माना गया है। केतु ग्रह को मोक्ष, अध्यात्म और अंतर्ज्ञान (Intuition) का कारक कहा जाता है। यही वजह है कि मूलांक 7 वाले लोगों की छठी इंद्री या कहें कि गट फीलिंग इतनी मजबूत होती है कि वे आने वाले समय में होने वाली बातों का अंदाजा बहुत पहले ही लगा लेते हैं।

इनके पास है गॉड गिफ्टेड क्वालिटी

आपने शायद ही गौर किया होगा कि मूलांक 7 यानी 7, 16 और 25 तारीख को जन्म लेने वाले लोग कई बार ऐसी बातें कह देते हैं जो आगे चलकर बिल्कुल सच साबित होती हैं। इनके पास एक ऐसी अदृश्य समझ होती है जिससे ये सामने वाले के मन की बात भांप लेते हैं। शायद इसे ही गॉड गिफ्ट कहते हैं। इन्हें अक्सर सपनों के जरिए या अचानक होने वाली आंतरिक बेचैनी से भविष्य के संकेत मिल जाते हैं। अपनी इस खूबी के दम पर ये कई बार खुद को और अपनों को बड़ी मुश्किलों से बचा लेते हैं।

moolank 7 qualities

(AI-Generated Image)

आध्यात्मिक झुकाव और एकांतप्रिय स्वभाव

भीड़-भाड़ से दूर शांत माहौल में रहना मूलांक 7 के लोगों की फितरत होती है। ये लोग हर बात के तह तक जाना पसंद करते हैं और जीवन के गहरे सत्यों को तलाशने में इनकी गहरी रुचि होती है। यही वजह है कि इन्हें दार्शनिक स्वभाव का भी माना जाता है। हालांकि, कई बार इनका यह अकेलापन लोगों को रूखा लग सकता है, लेकिन असल में ये अपनों की बहुत परवाह करते हैं और अपनी आंतरिक शांति को प्राथमिकता देते हैं।

खबरें और भी

इन्हें है झूठ से सख्त नफरत 

इनकी एक और बड़ी खासियत यह होती है कि इनसे झूठ बोलना बेहद मुश्किल काम है। इनका दिमाग किसी जासूस की तरह काम करता है, जो किसी के भी चेहरे का हाव-भाव पढ़कर सच और झूठ का फर्क पलभर में समझ जाता है। ये लोग जीवन को बहुत गहराई से देखते हैं और उम्र के मुकाबले ज्यादा समझदार व परिपक्व होते हैं। हालांकि, अपनी इसी अत्यधिक सोचने की आदत (ओवरथिंकिंग) के कारण कई बार ये मानसिक रूप से परेशान भी हो जाते हैं, जिससे इन्हें बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- इन 2 मूलांक के लोगों की कही बातें अक्सर हो जाती हैं सच, भूलकर भी न बोलें किसी के लिए कुछ बुरा

यह भी पढ़ें- करियर और व्यापार में मिलेगी अपार सफलता, मूलांक 1 वाले आज ही पहनें माणिक्य रत्न, पढ़ें नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।