विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किस मूलांक के लोग मंदिर में बैठकर घंटों पूजा कर सकते हैं? जन्म तारीख से जानें आपकी आध्यात्मिक प्रवृत्ति

Published: Sun, 20 Sep 2026 03:42 PM (IST)

क्या आपको भी मंदिर में सुकून मिलता है? अंक ज्योतिष के अनुसार, जानें किस मूलांक वाले लोग अध्यात्म और पूजा-पाठ में कितने गहरे माने जाते हैं।

मूलांक से जानें अपना स्वभाव (AI-Generated Image)

मूलांक से जानें अपना स्वभाव (AI-Generated Image)

HighLights

  1. मूलांक 1 वाले भक्ति में गहरी एकाग्रता और समर्पण दिखाते हैं

  2. मूलांक 2 वाले मंदिर में मानसिक शांति और सुकून प्राप्त करते हैं

  3. मूलांक 7 वाले ध्यान से ईश्वर से गहरा संबंध स्थापित करते हैं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, हमारी जन्म तारीख का हमारी आध्यात्मिक रुचि और स्वभाव से बहुत गहरा कनेक्शन होता है। आप भी अपनी बर्थ डेट से अपने नेचर का पता लगा सकते हैं। आइए समझते हैं कि मूलांक 1, 2 और 7 वाले लोग भगवान और पूजा-पाठ के मामले में कैसे होते हैं और क्यों इन्हें मंदिर में घंटों बिताना पसंद है।

मूलांक 1

मूलांक 1 वाले लोगों का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। किसी भ महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। आमतौर पर ये लोग अपने करियर और जीवन में काफी प्रैक्टिकल माने जाते हैं। लेकिन, जब बात भक्ति की आती है, तो इनका फोकस और समर्पण देखने लायक होता है। अगर ये किसी मंदिर में बैठ जाएं, तो पूरी एकाग्रता के साथ प्रार्थना करते हैं।

मूलांक 2

किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इन लोगों पर चंद्रमा का सीधा प्रभाव होता है। चंद्रमा मन का कारक है, इसलिए ये लोग स्वभाव से बहुत भावुक, शांत और संवेदनशील होते हैं। इन्हें दुनिया के शोर-शराबे से दूर एकांत में वक्त बिताना अच्छा लगता है। मंदिर की सकारात्मक ऊर्जा और शांत माहौल इन्हें गहरा मानसिक सुकून देता है। यही कारण है कि ये लोग बिना किसी थकान के घंटों मंदिर में बैठकर कीर्तन सुन सकते हैं या ध्यान लगा सकते हैं।

मूलांक 7

अगर अंक ज्योतिष में सबसे ज्यादा आध्यात्मिक मूलांक की बात करें, तो वह मूलांक 7 ही है। किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। केतु से प्रभावित ये लोग जन्म से ही गहरे विचारक (Deep thinkers) होते हैं। इनके लिए भगवान की पूजा सिर्फ अगरबत्ती घुमाना नहीं है, बल्कि आत्मा से परमात्मा का कनेक्शन है। ये लोग ध्यान (Meditation) में बहुत जल्दी गहरे उतर जाते हैं। मंदिर के कोने में घंटों अकेले बैठकर खुद को ईश्वर से जोड़ना इनकी सबसे बड़ी खूबी है।

सच कहें तो, अगर आपका या आपके किसी करीबी का मूलांक 1, 2 या 7 है, तो यकीनन आप एक गहरी आध्यात्मिक ऊर्जा वाले इंसान हैं या उनके साथ उठते-बैठते हैं, जिन्हें असल शांति भक्ति में ही मिलती है।

यह भी पढ़ें- Numerology: एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते ये 2 मूलांक वाले, स्वभाव में होता है जमीन-आसमान का फर्क

यह भी पढ़ें- जन्मतिथि का ये अंक बताता है आपकी सबसे बड़ी कमजोरी, किस मूलांक वाले लोग खुद से ही लड़ते रहते हैं?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।