इस तारीख पर जन्मे लोग क्यों खा जाते हैं रिश्तों में धोखा? सबसे बड़ी खूबी ही बन जाती है कमजोरी
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 के लोग चंद्र देव के प्रभाव में बेहद भावुक, केयरिंग और रोमांटिक होते हैं, लेकिन निर्णय लेने में असमंजस और अत्यधिक संवेद ...और पढ़ें
-1782119858019_m.webp)
कैसे होते हैं मूलांक 2 वाले? (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का अधिक महत्व है। व्यक्ति के मूलांक की मदद से करियर, स्वभाव और आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार, एक ऐसा मूलांक है, जिस पर चंद्र देव का प्रभाव अधिक रहता है। ये लोग स्वभाव से बेहद इमोशनल, केयरिंग और रोमांटिक होते हैं। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर वो कौन-सा मूलांक है। ऐसे में आइए इस लेख में आपको बताते हैं इस मूलांक के बारे में।

मूलांक 2
अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक पर चंद्र देव का अधिक प्रभाव रहता है, क्योंकि मूलांक 2 के स्वामी चंद्र देव हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र देव को मन, शीतलता और भावनाओं का कारक माना जाता है। इसलिए मूलांक 2 वाले स्वभाव से बेहद कोमल और रोमांटिक होते हैं। ये लोग रिश्तों को अधिक महत्व देते हैं और ज्यादा परवाह करते हैं।
फैसले लेने में असमंजस- ये लोग फैसले लेने में असमंजस की स्थिति में रहते हैं। इन लोगों में आत्मविश्वास की कमी देखने को मिलती है, जिसकी वजह से कोई भी बड़ा फैसला लेने में घबराहट होती है। ये लोग अपने फैसले लेने के लिए दूसरों की मदद लेते हैं।
केयरिंग- ये लोग अपने लोगों की बहुत केयर करते हैं और अपने पार्टनर का विशेष ध्यान रखते हैं। जीवन में पार्टनर को कोई कमी नहीं होने देते।
जल्दी बुरा मान जाना- ये लोग अधिक संवेदनशील होने के कारण लोगों की छोटी-छोटी बातों का बुरा मान जाते हैं, जिसकी वजह से उदास हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- मूलांक से जानिए आपका सबसे बड़ा Red Flag क्या है, जो बिगाड़ सकता है आपके रिश्ते!
जरूर करें ये उपाय
- अगर आप चंद्र देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन चावल, दूध, दही, मिश्री, कपूर, चीनी समेत आदि सफेद चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन चीजों का दान करने से जातक की कुंडली में चंद्र मजबूत होता है और मानसिक तसव की समस्या दूर होती है।
- मूलांक 2 वालों के लिए मोती रत्न बेहद शुभ माना जाता है। इस रत्न को धारण करने से मन शांत रहता है और बार-बार क्रोध आने की समस्या दूर होती है। मोती को पहनने से पहले से आप किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी की सलाह भी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- गाड़ी का नंबर बदल सकता है आपका भाग्य! न्यूमरोलॉजी के अनुसार जानें कौन सा अंक है शुभ और कौन सा अशुभ
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बातचीत के 'प्रो' और फ्लर्टिंग के मामले में सबसे आगे होते हैं इन मूलांक के लोग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।