विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भले ही खुद के पास कुछ न हो, लेकिन दूसरों को कभी निराश नहीं करते इस मूलांक के लोग

Updated: Thu, 07 May 2026 03:29 PM (IST)

आज हम कुछ ऐसे मूलांक के जातकों की बात करेंगे, जो दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, फिर चाए उसमें कितना भी जोखिम हो। ...और पढ़ें

preferred source google
News Article Hero Image

इन मूलांक का होता है परोपकारी और निस्वार्थ व्यक्तित्व (Picture Credit: Freepik) 

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति की जन्म की तारीख उसके बारे में कई राज खोलती है। अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्म की तारीख से उसका मूलांक पता लगाया जाता है, जिससे आप उसकी खूबियों से लेकर कमजोरियों तक के बारे में जान सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे मूलांकों के बारे में बताएंगे, जो कभी किसी को निराश करना पसंद नहीं करते।

दूसरों की खुशी में हो जाते हैं खुश

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 वाले लोग उन लोगों में से एक हैं, जो कभी किसी को निराश करना पसंद नहीं करते। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है। गुरु ग्रह द्वारा शासित होने के कारण, यह मूलांक खुद के पास संसाधन न होने पर भी दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। अंक ज्योतिष शास्त्र में इन लोगों को स्वभाव से बेहद उदार, नि:स्वार्थी और आशावादी माना गया है।

mulank 3 i

मूलांक 3 के लोगों की विशेषताएं

  • मूलांक 3 वाले लोग बुद्धिमान, रचनात्मक और स्वतंत्र स्वभाव के होते हैंय़
  • ये लोग दूसरों को खुशी में खुश हो जाते हैं।
  • ये लोग मुश्किल समय में भी पॉजिटिव सोच बनाए रखते हैं और दूसरों को प्रेरित करते हैं।
  • इनके पास पैसे न हो, तो भी ये अपनी समझदारी और साहस से लोगों को निराश नहीं करते।
  • यह लोग बहुत ही साहसी और मेहनती होते हैं।
  • मूलांक 3 के जातक जल्दी से हार नहीं मानते और कड़ी मेहनत से सफलता हासिल करते हैं।
  • इन लोगों को किसी दूसरे के सामने झुकना पसंद नहीं होता है।
  • आध्यात्मिक ज्ञान में इनकी विशेष रुचि होती है।

दूसरों के लिए होती है सहानुभूति

मूलांक 3 के अलावा, मूलांक 6 वाले लोग भी अपनी सहानुभूति और सेवा भाव के लिए जाने जाते हैं। अंक ज्योतिष के मुताबिक, जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के जातकों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव पड़ता है। शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य और धन से कारक हैं। ऐसे में मूलांक 6 के जातक आकर्षक, प्रेम करने वाले और शांत स्वभाव के होते हैं।

Helpful mulank

(Picture Credit- AI Generated)

मूलांक 6 वालों की खासियत

  • मूलांक 6 वाले लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं।
  • शुक्र ग्रह के प्रभाव से मूलांक 6 वाले लोग प्यार और सौंदर्य के प्रतीक होते हैं।
  • इन लोगों का आकर्षण दूसरे लोगों को अपनी ओर खींचता है।
  • ये लोग बहुत ही दिलदार होते हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा खड़े रहते हैं।
  • अपने स्वभाव और पर्सनैलिटी के चलते मूलांक 6 के लोग जल्दी लोकप्रियता हासिल कर लेते हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

खबरें और भी