विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन 3 मूलांक के लोग खर्च नहीं, निवेश करना जानते हैं, पैसों के मामले में माने जाते हैं बेहद समझदार

Updated: Fri, 12 Jun 2026 02:32 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के लोग धन प्रबंधन और निवेश के मामले में खास माने जाते हैं। जानिए इस लिस्ट में कौन-कौन से मूलांक शामिल हैं। ...और पढ़ें

अंक ज्योतिष में खास है ये तीन मूलांक (AI-Generated Image)

अंक ज्योतिष में खास है ये तीन मूलांक (AI-Generated Image)

HighLights

  1. मूलांक 4 के लोग योजनाबद्ध तरीके से धन खर्च करना पसंद करते हैं

  2. मूलांक 6 वाले लोग बचत और सुख-सुविधाओं में संतुलन बनाए रखते हैं

  3. मूलांक 8 के जातक धैर्य और रणनीति के साथ निवेश करने वाले माने जाते हैं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में हर मूलांक के लोगों का स्वभाव, सोच और जीवन को देखने का नजरिया अलग बताया गया है। माना जाता है कि जन्मतिथि से निकलने वाला मूलांक व्यक्ति की कई आदतों और व्यक्तित्व के पहलुओं को प्रभावित करता है। इन्हीं में से कुछ मूलांक ऐसे भी बताए गए हैं, जिनके लोग पैसों के मामले में काफी समझदार माने जाते हैं।

ये केवल कमाने पर ही नहीं, बल्कि धन को सही जगह लगाने और भविष्य के लिए सुरक्षित रखने पर भी ध्यान देते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 4, 6 और 8 के लोगों में धन प्रबंधन की विशेष क्षमता देखने को मिल सकती है। यही कारण है कि इन्हें निवेश और आर्थिक योजना बनाने में बेहतर माना जाता है।

मूलांक 4

जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 माना जाता है। अंक ज्योतिष में माना जाता है कि ऐसे लोग पैसों के मामले में काफी व्यावहारिक होते हैं। यही नहीं, ये लोग फिजूल खर्च से बचने की कोशिश करते हैं और हर फैसले को सोच-समझकर लेते हैं। भविष्य की योजनाओं और सुरक्षित निवेश की ओर इनका झुकाव ज्यादा देखा जाता है।

mulank 486

(AI-Generated Image)

मूलांक 6

अगर आप 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे हैं तो आपका मूलांक 6 है। अंक ज्योतिष के अनुसार, ऐसे लोग जीवन की सुख-सुविधाओं का आनंद लेना जानते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा को भी बहुत महत्व देते हैं। ये बचत और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि आर्थिक मामलों में इन्हें काफी हद तक समझदार माना जाता है।

खबरें और भी

मूलांक 8

अंक ज्योतिष में 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 माना जाता है। ये लोग जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने की बजाय हर पहलू का विश्लेषण करने में भरोसा रखते हैं। बात करें निवेश की तो निवेश के मामले में भी नंबर 8 वाले लोग धैर्य और रणनीति के साथ आगे बढ़ते हैं। माना जाता है कि ये धीरे-धीरे लेकिन मजबूत आर्थिक स्थिति बनाने में विश्वास रखते हैं। यही वजह है कि इन्हें बेस्ट इन्वेस्टर कहा जाता है।

अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार, इन मूलांक के लोग धन को केवल खर्च करने की चीज नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षा और विकास का साधन भी मानते हैं।

यह भी पढ़ें- पापा की आंख के तारे होते हैं इन 2 मूलांक के बेटे, क्या आप भी हैं इसमें शामिल?

यह भी पढ़ें- आपकी खुशबू में छिपा है किस्मत का कनेक्शन, मूलांक से चुनें सही परफ्यूम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचनाके लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।