दिन-रात मेहनत के बाद भी मूलांक 4 वालों को किश्तों में मिलती है सफलता, ये होती हैं गंभीर वजह
राहु के प्रभाव, अचानक आने वाले बदलावों और गुप्त शत्रुओं के कारण मूलांक 4 वालों को जीवन में बार-बार कड़े संघर्षों और गंभीर बाधाओं का सामना करना पड़ता ह ...और पढ़ें
-1784301267516_m.webp)
मूलांक 4 स्वभाव ही अनिश्चितता भरा होता है। (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु है, जो अनिश्चितता लाता है।
अत्यधिक महत्वाकांक्षा और धैर्य की कमी सफलता में बाधक।
स्वतंत्र स्वभाव के कारण इन्हें समर्थन कम मिलता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दिन-रात मेहनत के बाद भी मूलांक 4 वालों को किश्तों में मिलती है सफलता, ये होती हैं गंभीर वजहसंख्या ज्योतिष में मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु को माना जाता है। 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग मूलांक 4 वाले कहलाते हैं। इन्हें सबसे मेहनती और संघर्षशील लोगों में गिना जाता है। लेकिन अजीब बात ये है कि इतनी मेहनत के बाद भी इन्हें सफलता एक साथ नहीं, बल्कि किश्तों में मिलती है। एक काम पूरा होते ही दूसरी रुकावट आ जाती है। आखिर ऐसा क्यों होता है? चलिए जानते हैं इसके पीछे की गंभीर वजह।
भ्रम में रहते हैं
मूलांक 4 के स्वामी राहु हैं। राहु छाया ग्रह है और इसका स्वभाव ही अनिश्चितता भरा होता है। राहु वाले लोग बहुत तेज दिमाग और नई सोच के होते हैं, लेकिन राहु उन्हें एक जगह टिकने नहीं देता। आज कुछ करने का मन है, कल दूसरा काम। इसी वजह से इनकी मेहनत बिखर जाती है। राहु बार-बार परीक्षा लेता है। इसलिए मूलांक 4 वाले लोग जब सफलता के करीब पहुंचते हैं, तभी कोई अचानक बाधा आ जाती है। जैसे पेपर छूट जाना, इंटरव्यू में अटकना, बिजनेस में डील लास्ट मोमेंट पर टूटना। यही कारण है कि इन्हें पूरी सफलता एक साथ नहीं मिलती।
बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं
मूलांक 4 वाले लोग बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। ये छोटा सोचते ही नहीं। इन्हें सब कुछ बड़ा और जल्दी चाहिए। लेकिन राहु की वजह से धैर्य की कमी हो जाती है। ये लोग मेहनत तो दिन-रात करते हैं, पर रिजल्ट तुरंत देखना चाहते हैं। जब रिजल्ट देर से आता है तो ये बीच में ही रास्ता बदल देते हैं। इसी वजह से इनकी ऊर्जा कई दिशाओं में बंट जाती है। ज्योतिष कहता है कि राहु जबरदस्त उछाल भी देता है और अचानक गिरा भी देता है। इसलिए इनकी सफलता ऊपर-नीचे होती रहती है।
नियमों पर चलने वाले होते हैं
मूलांक 4 वाले अपने नियमों पर चलने वाले होते हैं। ये झूठ और दिखावा पसंद नहीं करते। सीधी बात बोल देते हैं। इसी वजह से कई बार ऑफिस, परिवार या बिजनेस में लोगों से इनकी नहीं बनती। राहु इन्हें विद्रोही बनाता है। ये सिस्टम के खिलाफ जाकर काम करना चाहते हैं। इसी वजह से इन्हें सपोर्ट कम मिलता है और रास्ते में रोड़े ज्यादा आते हैं। जब तक ये अकेले लड़ते हैं, सफलता धीमी गति से आती है। इसलिए इन्हें किश्तों में कामयाबी मिलती है।
खबरें और भी
अत: मूलांक 4 वाले लोग कमजोर नहीं होते। ये दुनिया के सबसे जुझारू लोग होते हैं। बस राहु की वजह से इनके रास्ते में बार-बार परीक्षा आती है। अगर ये अपनी ऊर्जा को एक दिशा में लगाएं और धैर्य रखें, तो एक दिन इन्हें बहुत बड़ी सफलता मिलती है।
यह भी पढ़ें- मूलांक 4 वालों को इन बातों की कभी नहीं करनी चाहिए फिक्र, किस्मत खुद बना देगी हर रास्ता आसान
यह भी पढ़ें- मूलांक 4 वालों की तरक्की में रुकावट बन सकता है यह दिन, कभी न शुरू करें कोई नया काम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।