सबसे अलग होते हैं इस मूलांक के लोग! लाइफ रहती है ऑर्गेनाइज्ड, सोच होती है Out of the box
आज हम जिस मूलांक की बात कर रहे हैं, उन्हें बहुत व्यवस्थित तरीके से रहना पसंद होता है। साथ ही इनके विचार भी बहुत क्रांतिकारी होते हैं। ...और पढ़ें
-1776422609360_m.webp)
क्रांतिकारी विचारों वाले होते हैं ये मूलांक (Picture Credit- AI Generated)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्म की तारीख की संख्याओं को आपस में जोड़कर ज्ञात किया जाता है। उदाहरण के तौर पर अगर आपका जन्म किसी महीने की 16 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1+6 = 7 होगा।
हर मूलांक पर उससे संबंधित ग्रह का भी खास तौर से असर पड़ता है। आज हम एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रूढ़ियों को चुनौती देते हैं और बगावत करने से पीछे नहीं हटते।
राहु का पड़ता है प्रभाव
अंक ज्योतिष में माना गया है कि मूलांक 4 वाले लोग अत्यधिक व्यवस्थित (Organized) तरीके से रहना पसंद करते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी की बात करें, तो वह राहु हैं। ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक छाया ग्रह माना गया है। अंक ज्योतिष शास्त्र में इस मूलांक को मेहनती के साथ-साथ क्रांतिकारी (Revolutionary) भी माना गया है।
-1776421672868.jpg)
(Picture Credit- AI Generated)
ये बातें बनाती हैं दूसरों से अलग
- मूलांक 4 के जातक लीक से हटकर सोचने वाले होते हैं।
- यह लोग बहुत साहसी होते हैं और योजना बनाकर अपने कामों को अंजाम देते हैं।
- इन्हें हर काम रूटीन से करना पसंद होता है और व्यवस्थित वातावरण में यह बेहतर काम कर पाते हैं।
- कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले यह लोग बहुत बारीकी से सोचते हैं।
- मूलांक 4 वाले लोग अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
- तकनीकी या दार्शनिक क्षेत्रों में यह लोग क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं।
- मूलांक 4 वाले लोग जीवन में अचानक आने वाले बदलावों का डटकर सामना करते हैं।
- ये लोग काम को आधे में छोड़ने में विश्वास नहीं रखते।
- मूलांक 4 के जातक स्थापित नियमों, परंपराओं और रूढ़ियों को चुनौती देते हैं और बगावत करने से नहीं कतराते।
यह होती है कमजोरी
थोड़े रूढ़िवादी सोच और शक्की स्वभाव का होना इनकी कमजोरी मानी जाती है। यह लोग जल्दी से किसी दूसरों के विचारों से सहमत नहीं होते और अंक ज्योतिष शास्त्र में इन्हें विद्रोही भी माना गया है। कभी-कभी यह लोग बहुत जिद्दी भी हो सकते हैं, जो इनके लिए नुकसानदायक साहित होता है।
यह भी पढ़ें - हर किसी से Vibe Match कर लेते हैं इस मूलांक के लोग, महफिल की होते हैं जान
यह भी पढ़ें - प्यार में 'Green Flag' होते हैं इस मूलांक के लोग, बात-बात पर हो जाते हैं सेंटी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।