loading ads...
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हर किसी से Vibe Match कर लेते हैं इस मूलांक के लोग, महफिल की होते हैं जान

Updated: Thu, 16 Apr 2026 02:03 PM (IST)

आज हम ऐसे मूलांक की बात करेंगे, जो बड़ी ही आसानी से हर किसी से साथ वाइव मैच कल लेते हैं यानी हर किसी से घुल-मिल जाते हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस मूलांक वाले होते हैं बेहद मिलनसार (Picture Credit: Freepik)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि किसी व्यक्ति का मूलांक उसकी पर्सनैलिटी के बारे में कई राज खोल सकता है। आज हम आपको ऐसे 2 मूलांक के जातकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जल्दी ही लोगों से अपनी वाइब मैच कर लेते हैं। इसलिए इन लोगों को दोस्त बनाने में कोई दिक्कत नहीं होती। चलिए जानते हैं इस मूलांक से जुड़ी कुछ और खास बातें।

बुध द्वारा होते हैं शासित

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 के लोग जल्दी दूसरों से घुल-मिल जाते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 5, 14, 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी बुध हैं, जो ज्ञान और बुद्धि के सूचक हैं। यह लोग काफी मिलनसार और बातचीत में माहिर होते हैं, जिस कारण दूसरों लोगों से जल्दी ही इनकी वाइब मैच हो जाती है।

मूलांक 5 की खासियत

  • ये लोग बहुत बातूनी होते हैं और इन्हें नए दोस्त बनाना व जीवन में नए अनुभव लेना पसंद होता है।
  • अपनी बुद्धिमत्ता और चार्म से यह लोग किसी भी महफिल में जान डाल देते हैं।
  • रिश्तों में यह लोग स्वतंत्रता को प्राथमिकता देते हैं और चीजों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते।
mulank ai (1)
(Picture Credit- AI Generated)

यह मूलांक भी है मिलनसार

मूलांक 6 भी उस मूलांक में से एक माना गया है, जो जल्दी दूसरों से वाइब मैच कर लेते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। शुक्र द्वारा शासित मूलांक 6 वाले जातक आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। अपने स्नेह भरे स्वभाव के कारण यह सभी को अपना बना लेते हैं।

मूलांक 6 वालों की खासियत

  • शुक्र ग्रह के प्रभाव से मूलांक 6 वाले लोग प्यार और सौंदर्य के प्रतीक होते हैं।
  • इनका आकर्षण दूसरे लोगों को अपनी ओर खींचता है।
  • ये दिलदार होते हैं और समाज में बहुत जल्दी घुल-मिल जाते हैं,
  • मूलांक 6 के जातक जल्दी दोस्ती बना लेते हैं।
  • यह लोग दूसरों की मदद करने वाले होते हैं और जल्द ही लोकप्रियता हासिल कर लेते हैं।

यह भी पढ़ें - ना रट्टा, ना कोचिंग! पढ़ाई-लिखाई में पैदाइशी 'जीनियस' होते हैं इस मूलांक के लोग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।