loading ads...
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Workaholic होते हैं इस मूलांक के लोग, खुलकर नहीं कह पाते अपने दिल की बात

Updated: Wed, 22 Apr 2026 01:05 PM (IST)

अंक ज्योतिष शास्त्र में एक ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है, जो वर्कहोलिक होने के साथ-साथ अन्तर्मुखी (introvert) भी होते हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मूलांक 8 का व्यक्तित्व (Picture Credit: Freepik)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मूलांक 8 उन लोगों का होता है, जिनका जन्म किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे को हुआ हो। इस मूलांक के स्वामी ग्रह शनि हैं। आज हम आपको इसी मूलांक से जुड़ी कुछ खास बाते बताने जा रहे हैं, जो इन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। चलिए जानते हैं मूलांक 8 की पर्सनैलिटी, ताकत और कमजोरियों के बारे में।

कैसा होता है व्यक्तित्व?

शनि ग्रह के प्रभाव से मूलांक 8 के लोग न्यायप्रिय और अनुशासन प्रिय होते हैं। साथ ही यह लोग मेहनती और गंभीर होने के साथ-साथ ये जातक महत्वाकांक्षी भी होते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र में इस मूलांक को अंतर्मुखी (Introvert) माना गया है। ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्मों पर विश्वास करते हैं और सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

mulank 8 i

मूलांक 8 वालों की खासियत

  • मूलांक 8 के लोग दृढ़ निश्चयी और अच्छे मनी मैनेजर होते हैं।
  • न्याय पसंद होने के कारण यह गलत करने वालों से समझौता नहीं करते।
  • ये लोग शांत, भरोसेमंद और जिम्मेदार भी होते हैं।
  • यह जातक मजबूत इरादों वाले होते हैं और हार नहीं मानतें।
  • ये लोग आसानी से अपनी भावनाओं को जाहिर नहीं करते।
  • इन लोगों को मैनेज तरीके से चलना पसंद करते हैं और चीजों में बिखराव पसंद नहीं होता।
  • इन लोगों को गिने-चुने दोस्तों के साथ रहना पसंद होता है।

इन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम

शनि के प्रभाव के कारण इन्हें शुरुआती जीवन में सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ता है। साथ ही इनके काम देरी से होते हैं, लेकिन 35-40 की उम्र के बाद जीवन में अपार सफलता और स्थिरता मिलती है। यह लोग मशीनरी, ठेकेदारी, रियल एस्टेट, केमिस्ट, फाइनेंस और राजनीति जैसे क्षेत्रों में उत्तम प्रदर्शन करते हैं।

Mulank 8 ai

होती हैं ये कमजोरियां

मूलांक 8 के लोगों को बहुत ज्यादा काम (Workaholic) करना पसंद होता है। कभी-कभी इन लोगों का स्वभाव बहुत ज्यादा कठोर हो जाता है, जिस कारण यह दूसरों का दिल दुखा देते हैं। इंट्रोवर्ड होने के कारण यह लोग जल्दी किसी से घुल-मिल नहीं पाते। इन लोगों को आलस्य और नशे से दूर रहना चाहिए। साथ ही किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए। इन आदतों के अपनाकर ये लोग जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Deep Thinker होते हैं इस मूलांक के लोग, दिमाग पढ़ने में होते हैं माहिर

यह भी पढ़ें - इस मूलांक की होती है Magnetic Personality, हर किसी को बना लेते हैं अपना दिवाना

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।