अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के लोग होते हैं असली 'एंग्री बर्ड', नाक पर रहता है गुस्सा
आज हम अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक ऐसे मूलांक के बारे में जानेंगे, जो छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाता है। ...और पढ़ें

छोटी-छोटी बातों पर भड़क जाते हैं ये लोग (Picture Credit: Freepik)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज हम जिस मूलांक की बात करने जा रहे हैं, वह है मूलांक 9। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 के जातक साहसी और ऊर्जावान होते हैं, लेकिन इन्हें छोटी-छोटी बातों पर बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है। यह गुस्सा उनके रिश्तों और करियर में चुनौतियां पैदा कर सकता है। चलिए जानते हैं इस मूलांक से जुड़ी कुछ और खास बातें।
मूलांक 9 पर पड़ता है किसका प्रभाव?
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिस व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 माना जाता है। इस मूलाकं के ग्रह स्वामी मंगल देव हैं, जो ऊर्जा, साहस और पराक्रम के कारक हैं। मंगल ग्रह के प्रभाव से इन जातकों में साहस के साथ-साथ बहुत ज्यादा क्रोध भी पाया जाता है।

मूलांक 9 की मुख्य विशेषताएं
- मूलांक 9 के लोग साहसी, ऊर्जावान और मानवतावादी होते हैं।
- मुश्किल परिस्थिति में यह लोग हार नहीं मानते।
- निडर होने के साथ-साथ मूलांक 9 के लोग जुनूनी भी होते हैं।
- दूसरों की मदद के लिए ये लोग हमेशा तैयार रहते हैं।
लव लाइफ और करियर
मूलांक 9 की लव लाइफ की बात की जाए, तो यह लोग रिश्तों में वफादार होते हैं, लेकिन इनकी जल्दी गुस्सा आने और अधिकार जताने की आदत से इनकी लव लाइफ में तनाव पैदा हो सकता है। वहीं अगर करियर की बात की जाए, तो ये लोग अच्छे लीडर बनते हैं और सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग, प्रॉपर्टी (रियल एस्टेट), और मैनेजमेंट के क्षेत्रों में नाम रोशन करते हैं।

(Picture Credit- AI Generated)
ये कमजोरी खींचती हैं पीछे
मूलांक 9 वालों को बहुत जल्दी गुस्सा आता है और ये लोग बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया (react) दे देते हैं। एक बार गुस्सा होने के बाद यह किसी भी नहीं सुनते। साथ ही इस मूलांक के जातक झगड़ालू भी माने जाते हैं और छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं। इनका यही गुस्सा इनके लिए रिश्तों व करियर जैसे क्षेत्रों में चुनौतियों पैदा करता है।
इन उपायों से होगा लाभ
इन लोगों को चाहिए कि यह अपने गुस्से पर काबू रखें और धैर्य से काम लें। मूलांक 9 वालों को हर मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करना चाहिए। इन उपायों को करने से आपको जीवन में बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Workaholic होते हैं इस मूलांक के लोग, खुलकर नहीं कह पाते अपने दिल की बात
यह भी पढ़ें- Deep Thinker होते हैं इस मूलांक के लोग, दिमाग पढ़ने में होते हैं माहिर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।