इन 3 तारीखों पर जन्मे लोग होते हैं अक्षय कुमार की तरह 'हाजिर जवाब'! अंक ज्योतिष से जानें खूबियां
क्या आप भी महफिल की जान हैं? जानिए उन मूलांकों के बारे में जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर अक्षय कुमार जैसा गजब का होता है और जो हर जगह खूब नाम और पैसा कमाते हैं ...और पढ़ें

Numerology: मूलांक 9 के अलावा इन अंकों में भी छिपा है हंसी का खजाना। (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार न केवल अपनी फिटनेस, बल्कि उनका हाजिरजवाबी अंदा और सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है। अंकज्योतिष (Numerology) की मानें तो व्यक्ति का स्वभाव और उसकी सफलता काफी हद तक उसके मूलांक पर निर्भर करती है। अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर को हुआ था, यानी उनका मूलांक 9 है, लेकिन जब बात महफिल में जान डालने और अपनी बातों से सबको दीवाना बनाने की आती है, तो कुछ खास मूलांक वाले लोग बिल्कुल अक्षय कुमार की तरह स्टार बनकर उभरते हैं। आइए उन मूलांकों के बारे में जानते हैं जिनका अंदाज हर किसी को अपना दीवान बना लेता है।

मूलांक 9
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है। इस अंक का स्वामी मंगल है। अक्षय कुमार इसी में आते हैं।
- मजाकिया: मूलांक 9 वाले लोग स्वभाव से बेहद साहसी होते हैं, लेकिन उनका मजाकिया अंदाज उन्हें भीड़ से अलग करता है। ये लोग सीरियस से सीरियस समय को भी अपने जोक्स से हल्का कर देते हैं।
- रुतबा और अनुशासन: अक्षय की तरह ये लोग भी अपने काम को लेकर बहुत सीरियस होते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है, जिससे लोग इनसे जुड़ने के लिए उत्सुक रहते हैं।
सिर्फ मूलांक 9 ही नहीं, ये 3 नंबर्स वाले भी होते हैं हंसी के बादशाह
मूलांक 3
जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है।
- स्वभाव: ये लोग बेहद खुशमिजाज और दिमागदार होते हैं। इसलिए इनका ह्यूमर इंटेलिजेंट होता है।
- खासियत: ये लोग अपनी बातों से लोगों को हंसाने के साथ-साथ उन्हें प्रेरित भी करते हैं। ये महफिल में सबसे अधिक एक्टिव रहने वाले लोगों में से एक होते हैं।
मूलांक 5
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख) वाले लोगों का स्वामी बुध है। बुध को बुद्धि का कारक माना जाता है।
- महफिल की जान: इस मूलांक के जातक बातों के जादूगर होते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर इतना अच्छा होता है कि ये किसी को भी हंसा-हंसाकर लोटपोट कर सकते हैं।
- सफल: अपनी बुद्धिमानी और मिलनसार स्वभाव के चलते ये करियर में बहुत जल्दी नाम कमाते हैं। लोग इनकी कंपनी को खूब एन्जॉय करते हैं।
मूलांक 7
जिनका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 होता है।
- स्वभाव: इनका सेंस ऑफ ह्यूमर थोड़ा अलग होता है। ये लोग किसी भी चीज को भांपने में सबसे आगे होते हैं।
- खासियत: ये सामने वाले की बातों में से ऐसी मजेदार चीजें निकाल लेते हैं कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। इनका ह्यूमर व्यंग्य से भरपूर होता है, जो इन्हें सबसे अलग बनाता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारीविभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।