विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस 5 मिनट और... कहकर 2 घंटे रील देखने वाले ये तीन मूलांक, देर रात तक करते हैं फोन स्क्रॉलिंग

Updated: Thu, 16 Jul 2026 06:07 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक के लोग देर रात तक फोन पर स्क्रॉलिंग करने के आदी होते हैं। ये लोग अपनी रुचि के अनुसार नई जानकारी या मनोरंजन की तल ...और पढ़ें

रात भर फोन स्क्रॉल करने वाले 3 मूलांक! (Picture Credits- AI Image)

रात भर फोन स्क्रॉल करने वाले 3 मूलांक! (Picture Credits- AI Image)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में रात को सोने से पहले फोन पर स्क्रोलिंग करना कई लोगों की आदत बन चुकी है। लेकिन कई बार ये कुछ मिनट कब एक-दो घंटे में बदल जाते हैं, पता नहीं चलता है।

अंक ज्योतिष में भी कुछ खास मूलांक के स्वभाव के बारे में बात की गई हैं, जो उन्हें नई जानकारी, मनोरंजन या सोशल मीडिया पर लंबे समय तक बिजी रखती है। आइए जानते हैं कौन-से हैं वो मूलांक जो देर रात तक स्मार्टफोन में स्क्रॉलिंग करते हैं।

मूलांक 5

जिन भी लोगों का मूलांक 5 हैं, उनका संबंध बुध ग्रह से जुड़ा माना जाता है, जो संचार, नई जानकारी और बुद्धि के कारक माने जाते हैं। इसी वजह से मूलांक 5 के जातक नई-नई चीजों को जानने की इच्छा, ट्रेंडिंग वीडियो देखने या सोशल मीडिया के नए अपडेट्स को चेक करने में काफी समय गुजर देते हैं।

उन्हें रात को सोने से पहले अगर कोई रोचक वीडियो, रील या पोस्ट मिल जाए तो ये एक के बाद एक कंटेंट देखते चले जाते हैं। यही कारण है कि, कई बार इन्हें समय का पता ही नहीं चलता है और देर रात स्क्रीन पर स्क्रॉल करते ही रहते हैं।

खबरें और भी

मूलांक 3

जिन भी लोगों का मूलांक 3 होता है, उनका संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है। ऐसे लोग ज्ञान, मोटिवेशन, करियर, एजुकेशनल और इंफॉर्मेटिव कंटेंट देखना पसंद करते हैं। इनकी स्क्रॉलिंग सिर्फ मनोरंजन तक ही सीमित नहीं होती है, बल्कि ये नई-नई जानकारियों को जुटाने के लिए भी देर रात ऑनलाइन रहते हैं।

मूलांक 7

मूलांक 7 के जातक काफी रहस्यमयी, रणनीतिकार और गहराई से सोच रखने वाले होते हैं। इन्हें सोशल मीडिया पर आध्यात्मिक, साइंस, रहस्य, इतिहास और डॉक्यूमेंट्री टाइप की वीडियो देखना पसंद है। अगर इन्हें अपनी पसंद का कंटेंट मिल जाए तो ये पूरी रात वीडियो देखने में गुजर देते हैं।

अंक ज्योतिष किसी भी इंसान की संभावित प्रवृत्तियों का संकेत ही देता है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि, किसी भी मूलांक के लोग रात भर फोन चलाएंगे। डिजिटल आदतों पर नींद का समय, प्रोफेशन, सोशल मीडिया का इस्तेमाल, मानसिक स्थिति और आत्म अनुशासन का भी गहरा असर पड़ता है।

अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 5 से जुड़े जातक लेट नाइट स्क्रॉलिंग करने में सबसे आगे रहते हैं। इसके बाद मूलांक 3 और 7 के लोग भी अपनी पसंद का कंटेंट देखने के कारण देर रात तक सोशल मीडिया पर समय बीताते हैं। हालांकि यह एक निश्चित भविष्यवाणी नहीं है, बल्कि अंक शास्त्र पर आधारित एक खास संकेत है।

यह भी पढ़ें- पार्टनर को चौंकाना कोई इनसे सीखे! अंक ज्योतिष के वो 4 'सुपरस्टार' जो सरप्राइज देने में हैं उस्ताद

यह भी पढ़ें- कौन-सा मूलांक WhatsApp पर सबसे देर से रिप्लाई करता है? अंक ज्योतिष में छिपा जवाब

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।