क्या आपको भी होती है पार्टनर का फोन चेक करने की बेचैनी? आपका मूलांक खोल सकता है ये राज!
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के जातकों में पार्टनर का फोन चेक करने की आदत देखने को मिल सकती है। जानिए कौन-से हैं वो मूलांक? ...और पढ़ें

पार्टनर का फोन चेक करने वाले मूलांक के बारे में जानिए (Picture Credits- AI Image)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज कल के दौर में किसी भी रिश्ते में सबसे जरूरी चीज है भरोसा। लेकिन कई बार प्यार के साथ-साथ मन में एक सवाल भी आता है कि, पार्टनर आखिर फोन पर किससे चैट करता है, किसे मैसेज करता है या सोशल मीडिया पर क्या करता है? ऐसे में कुछ लोगों का मन अपने पार्टनर का फोन चेक करने का भी करता है।
अंक ज्योतिष में प्रत्येक मूलांक के जातकों का स्वभाव काफी अलग होता है। हालांकि हमें इस बात को समझने की जरूरत है कि सिर्फ मूलांक को देखकर किसी के बारे में यह कहना कि, वह अपने पार्टनर का फोन चेक करता है, पूरी तरह से गलत होगा। ऐसा करने के पीछे व्यक्ति की आदत, सोच और परवरिश भी कारण हो सकते हैं। अंक ज्योतिष से जानते हैं कौन-से हैं वो मूलांक जिनमें यह आदत देखने को मिल सकती है।
मूलांक 2
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 से जुड़े जातक इस मामले में अन्य अंक के लोगो से आगे रहते हैं। मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा ग्रह को माना जाता है। इस अंक के लोग स्वभाव से काफी इमोशनल, भावुक और संवेदनशील होते हैं। ये लोग अपने रिश्तों के प्रति काफी गंभीर होते हैं और इच्छा रखते हैं कि, पार्टनर उनसे कोई भी बात न छिपाए।
अगर इन्हें महसूस हो कि, पार्टनर इनकी बातों को इग्नोर कर रहा है या किसी बात को छिपा रहा है, तो इनके मन में कई तरह के सवाल आने लगते हैं। ऐसे में कई बार ये पार्टनर का फोन चेक करने की इच्छा रखते हैं। हालांकि इनका लक्ष्य पार्टनर की जासूसी करना नहीं है, बल्कि अपने मन का शक दूर करना है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- कौन-सा मूलांक WhatsApp पर सबसे देर से रिप्लाई करता है? अंक ज्योतिष में छिपा जवाब
मूलांक 6
मूलांक 6 से जुड़े लोगों के लिए प्यार और रिश्तों के काफी मायने होते हैं। ये अपने पार्टनर पर खुलकर प्यार लुटाते हैं और बदले में उनसे भी इसी की आशा रखते हैं। अगर इन्हें किसी तीसरे व्यक्ति के कारण रिश्ते में बदलाव महसूस होता है, तो ये सच्चाई जानने की पूरी कोशिश करते हैं। इसी कारण से कभी-कभी इनके मन में भी पार्टनर का फोन देखने की इच्छा होती है।
मूलांक 8
मूलांक 8 के लोग आमतौर पर स्वभाव से काफी शांत और समझदार होते है। ये हर छोटी-छोटी बातों पर शक करना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन अगर एक बार इनका भरोसा टूट जाए तो ये सच्चाई जानने के लिए हर चीज का ध्यान रखते हैं। ऐसे हालात में कई बार ये लोग भी अपने पार्टनर का फोन चेक करने की इच्छा रखते हैं।
मूलांक 1 और 5 के जातक आमतौर पर अपनी और अपने पार्टनर की पर्सनल लाइफ को स्पेस देते हैं। वहीं 2, 4, 9, 7 के लोगों में यह आदत उनके स्वभाव और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। इसलिए मूलांक के आधार पर केवल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना गलता होगा।
अंक ज्योतिष के आधार पर देखा जाए तो मूलांक 2 के जातक अपने पार्टनर का फोन चेक करने की इच्छा अन्य अंकों के जातकों से अधिक रखते हैं। इसके पीछे उनका इमोशनल स्वभाव और रिश्तों को लेकर अधिक संवेदनशील होना है। वहीं मूलांक 6 और 8 के लोग परिस्थितियों के अनुसार ऐसा करते हैं।
यह भी पढ़ें- बस 5 मिनट और... कहकर 2 घंटे रील देखने वाले ये तीन मूलांक, देर रात तक करते हैं फोन स्क्रॉलिंग
यह भी पढ़ें- पार्टनर को चौंकाना कोई इनसे सीखे! अंक ज्योतिष के वो 4 'सुपरस्टार' जो सरप्राइज देने में हैं उस्ताद
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
numerology relationships,checking partner's phone,Moolank 2 personality,relationship trust issues,numerology partner phone checking habit,Moolank 6 and relationship truth seeking,emotional sensitivity in relationships Moolank 2,Moolank 8 trust breakdown partner phone