Emotions पर रहता है जबरदस्त कंट्रोल, मुश्किल वक्त में भी शांत रहते हैं इन मूलांक के लोग
अंक शास्त्र के अनुसार, कुछ मूलांक के लोग अपनी भावनाओं पर सबसे मजबूत नियंत्रण रखने के लिए जाने जाते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में। ...और पढ़ें

ये रखते हैं भावनाओं पर जबरदस्त नियंत्रण (Picture Credit: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मूलांक चेक करने के लिए अपनी जन्म तिथि के सभी अंकों को तब तक जोड़ें जब तक कि 1 से 9 के बीच एक अंक न मिल जाए। उदाहरण के तौर पर अगर किसी व्यक्ति का जन्म 25 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक = 2 + 5 = 7 होगा।
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ लोग भावनाओं में बहकर तुरंत रिएक्ट कर देते हैं, तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं, जो अपने इमोशंस का रिमोट कंट्रोल हमेशा अपने हाथ में रखते हैं। चाहे कितनी भी बड़ी मुसीबत आ जाए, ये लोग बाहर से एकदम शांत नजर आते हैं।
पड़ता है केतु का प्रभाव
अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, या 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 माना जाएगा। यह मूलांक केतु ग्रह द्वारा शासित होता है, जो इन्हें आध्यात्मिकता और गहराई देता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 7 वाले जातक अपने इमोशन पर सबसे मजबूत कंट्रोल रखते हैं। ये लोग स्वभाव से अंतर्मुखी (Introvert) होते हैं।
ये लोग किस वक्त क्या सोच रहे हैं या अंदर से कैसा महसूस कर रहे हैं, इसका अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल होता है। ये अपने सुख और दुख दोनों को छुपाने में माहिर होते हैं। ये बहुत जल्दी उत्तेजित या परेशान नहीं होते, यही वजह है कि सबसे कठिन और तनावपूर्ण परिस्थितियों में भी ये खुद को शांत बनाए रखते हैं और सही रास्ता खोज लेते हैं।
खबरें और भी
-1780313095740.jpg)
खासियतें
- मूलांक 7 के लोग हर बात की गहराई तक जाते हैं।
- किसी भी परिस्थिति में भावनाओं में बहने के बजाय ये ठंडे दिमाग से काम लेते हैं।
- ये हर छोटे-बड़े फैसले में दिमाग को आगे रखकर फैसले करते हैं।
- ये लोगों की भावनाओं और छिपे हुए इरादों को पहले ही भांप लेते हैं।
ये मूलांक भी है शामिल
मूलांक 7 के अलावा, मूलांक 8 वाले लोग भी अपनी भावनाओं को सरेआम जाहिर करने से बचते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17, या 26 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 8 माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी शनि देव हैं। शनि के प्रभाव के कारण ये लोग भावनाओं में बहने के बजाय व्यावहारिक (Practical) फैसलों को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। इनकी इच्छाशक्ति (willpower) बहुत मजूबत होती है। चाहे अंदर कितनी भी उथल-पुथल क्यों न हो, दुनिया के सामने ये हमेशा एक मजबूत इंसान के रूप में खड़े रहते हैं।
-1780312954756.jpg)
(Picture Credit- AI Generated)
खासियतें
- मूलांक 8 वाले लोगों का कंट्रोल इनकी व्यावहारिक सोच से आता है।
- ये लोग आसानी से अपनी कमजोरी, डर या दुख किसी के भी सामने जाहिर नहीं करते।
- इन लोगों में धैर्य और एक बेहतरीन रणनीतिक दिमाग पाया जाता है।
- ये लोग बिना सोचे-समझे या बिना तथ्यों के कोई बात नहीं करते।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।