इन मूलांक के लोगों की वफादारी की दुनिया देती है मिसाल, प्यार में कभी नहीं दिखाते पीठ
आज हम कुछ ऐसे मूलांक की बात करेंगे, जो रिश्तों को पूरे दिल से निभाते हैं। अगर आपका पार्टनर भी इस मूलांक से संबंध रखता है, तो आप खुद को भाग्यशाली मान स ...और पढ़ें

ये मूलांक होते हैं प्यार में सबसे वफादार (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि सिर्फ उसकी उम्र नहीं बताती, बल्कि उसके स्वभाव, भविष्य और उसकी लव-लाइफ के भी कई गहरे राज खोल सकती है। जब बात प्यार में ईमानदारी और वफादारी निभाने की आती है, तो अंक ज्योतिष में कुछ खास मूलांक माने गए हैं, जो हमेशा सबसे आगे खड़े नजर आते हैं।
बिना कहे समझ लेते हैं पार्टनर की फीलिंग्स
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आपको मूलांक 2 माना जाएगा। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 के लोग प्यार में सबसे ज्यादा लॉयल और वफादार माने जाते हैं। मूलांक 2 के जातकों का दिल बेहद कोमल होता है। प्रेम के मामले में इनसे ज्यादा समर्पित साथी मिलना मुश्किल है।
ये लोग स्वभाव से बहुत भावुक और केयरिंग होते हैं। ये अपने पार्टनर की फीलिंग्स और तकलीफ को बिना कहे ही समझ लेते हैं। परिस्थिति चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हो, ये मुश्किल से मुश्किल समय में भी अपने पार्टनर का हाथ कभी नहीं छोड़ते और ढाल बनकर साथ खड़े रहते हैं।
प्यार जताने में माहिर होते हैं ये लोग
जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 माना जाता है। मूलांक 3 के जातक अपने रिश्तों को बहुत ही मैच्योरिटी और गरिमा के साथ निभाना पसंद करते हैं। ये लोग अपने प्रेम संबंधों को लेकर बेहद ईमानदार होते हैं। इन्हें अपने पार्टनर को हमेशा स्पेशल और सुरक्षित फील कराना पसंद होता है। ये अपने प्यार को शब्दों और सरप्राइज के जरिए जताते हैं।
खबरें और भी

(Picture Credit- AI Generated)
कमिटमेंट से पीछे नहीं हटते
जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है, जो प्रेम, सौंदर्य और धन से कारक हैं। शुक्र देव के प्रभाव से इन लोगों के जीवन में प्रेम बहुत गहरा होता है।
इस मूलांक के लोग रिश्तों में बेहद भरोसेमंद साबित होते हैं। एक बार कमिटमेंट करने के बाद इस मूलांक के जातक पीछे नहीं हटते। ये लोग अपने पार्टनर की हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखते हैं। इनका एकमात्र उद्देश्य अपने साथी को हमेशा खुश रखना होता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।