विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैसा बचाने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग; कभी नहीं होते हैं कंगाल!

Updated: Sun, 14 Jun 2026 05:00 PM (IST)

अंकशास्त्र के अनुसार, कुछ मूलांक वाले लोग पैसा बचाने और प्रबंधित करने में माहिर होते हैं। ये लोग वित्तीय समझदारी से कभी कंगाल नहीं होते और भविष्य के ल ...और पढ़ें

पैसा बचाने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग (Picture Credits AI-Generated Image)

पैसा बचाने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग (Picture Credits AI-Generated Image)

HighLights

  1. मूलांक 4, 6 और 8 पैसा बचाने में माहिर।

  2. वित्तीय समझदारी से करते हैं धन का प्रबंधन।

  3. भविष्य की योजनाओं के लिए करते हैं बचत।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंकशास्त्र के अनुसार, हर इंसान का स्वभाव और जीवन के प्रति उसका नजरिए उसके मूलांक पर निर्भर करता है। जन्म तिथि पर निर्धारित मूलांक व्यक्ति की आदतों और उसकी पर्सनैलिटी पर प्रभाव डालता है।

ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांकों का उल्लेख मिलता है, जो पैसा बचाने के मामले में अन्य मूलांक के लोगों से काफी अलग होते हैं। इनमें धन संचय करने के साथ उसके उपयोग और मैनेज करने की भी काबिलियत होती है। आइए जानते हैं कौन-से हैं वो मूलांक जो पैसा बचाने में माहिर होते हैं।

अंक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का मूलांक 4, 6 और 8 होता है, उनमें मनी मैनेज करने की अच्छी समझ होती है। उनकी इसी काबिलियत के कारण वे कभी भी कंगले नहीं होते हैं। इन्हें पता होता है कि, कब, कहां और कितने पैसे खर्च करने हैं और कितने बचाने हैं।

मूलांक 4 (4, 13, 22 और 31)

जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है। मूलांक 4 के लोग पैसों के मामलें में काफी सोच-विचार वाले होते हैं। किसी भी तरह का अनावश्यक खर्च करना इन्हीं पसंद नहीं हैं।

फाइनेंस से जुड़े फैसले लेने में भी समय लगाते हैं ताकि उसके अच्छे और बुरे पहलूओं को समझ सकें। भविष्य की योजनाओं को सोचकर चलने के कारण इन्हें कभी भी पैसों की समस्या नहीं होती है।

मूलांक 6

किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 है। इन्हें भौतिक सुख-सुविधाओं का तो शौक होता ही है, लेकिन वे आर्थिक सुरक्षा पर भी खास ध्यान देते हैं।

ये लोग बचत और खर्च के बीच बैलेंस बनाकर चलते हैं। अपनी बेहतर वित्तीय योजनाओं के कारण ये लोग पैसा बचाने में माहिर होते हैं।

मूलांक 8

ऐसे लोग जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 के लोग पैसा बचाने के मामले में काफी समझदार और रणनीतिक स्वभाव के होते हैं।

खबरें और भी

ये लोग मजबूत वित्तीय स्थिति बनाने में यकीन रखते हैं, न कि अमीर दिखने का दिखावा। निवेश के मामले में मूलांक 8 के लोगों का कोई जबाव नहीं होता, क्योंकि ये लोग सोच-समझकर इनवेस्ट करते हैं।

यह भी पढ़ें- जन्म तारीख खोल देगी आपके गुस्से का राज, मूलांक से जानिए आपकी 'एंगर पर्सनैलिटी'

यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष से जानें क्या आपकी पत्नी आपके लिए गुप्त राजयोग लेकर आई हैं?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।