विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अपने मूलांक के अनुसार करें ये आसान उपाय, दूर होंगी सभी आर्थिक बाधाएं, धन लाभ के बनेंगे योग

Updated: Mon, 31 Aug 2026 04:55 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, हर मूलांक के लिए धन प्राप्ति के विशेष उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

इन उपाय से चमकेगी किस्मत (Picture Credits- AI Image)

इन उपाय से चमकेगी किस्मत (Picture Credits- AI Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में व्यक्ति के मूलांक का अधिक महत्व है। हर मूलांक का एक स्वामी ग्रह होता है जिसका प्रभाव व्यक्ति पर पड़ता है। अपने मूलांक के स्वामी ग्रह को विशेष उपायों द्वारा जरूर प्रसन्न करना चाहिए। इससे धन लाभ के योग बनते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको मूलांक के अनुसार धन प्राप्ति के उपायों के बारे में बताते हैं।

मूलांक 1

इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। रविवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद जल में कुमकुम और लाल पुष्प डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें- सौ बार पूछने पर भी दिल का राज नहीं खोलते इन मूलांक वाले लोग, चेहरे से समझना भी है मुश्किल

मूलांक 2

चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा के दौरान शिवलिंग पर कच्चा दूध एवं जल चढ़ाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से मानसिक तनाव दूर होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

मूलांक 3

बृहस्पति ग्रह को प्रसन्न करने के लिए भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है। अगर आप धन में वृद्धि चाहते हैं, तो माथे पर हर रोज केसर या हल्दी का तिलक लगाएं। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

मूलांक 4

मूलांक 4 वाले जातक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करें। इस दौरान प्रभु को दूर्वा चढ़ाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से धन हानि नहीं होती है और जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

मूलांक 5

मूलांक 5 केस्वामी ग्रह बुध हैं। बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए बुधवार का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन हरी चीजों का दान करें। इससे शुभ फल प्राप्त होते हैं।

यह भी पढ़ें- दानवीर कर्ण जैसे होते हैं इस मूलांक के लोग, जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा रहते हैं तैयार

मूलांक 6

मूलांक 6 वाले लोगों के लिए मां लक्ष्मी की साधना करना फलदायी होता है। अगर आप कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन विष्णु जी के संग मां लक्ष्मी की पूजा करें। इससे वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहता है।

मूलांक 7

इस मूलांक के स्वामी ग्रह केतु हैं। मूलांक 7 वाले जातक काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

मूलांक 8

शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे धन आगमन के रास्ते खुलते हैं और शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

मूलांक 9

मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें व हनुमान चालीसा का पाठ करें। बेवजह के क्रोध पर नियंत्रण रखें और कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार को लाल चीजों का दान करें।

यह भी पढ़ें- इन मूलांकों वाली देवरानी-जेठानी की खूब बनती है पटरी, नहीं होती है छोटी-छोटी बातों पर अनबन

यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को पहनाने जा रहे हैं वस्त्र? पहले जान लें अपने मूलांक के अनुसार सबसे शुभ रंग

यह भी पढ़ें- क्रोधी लेकिन दिल के साफ होते हैं मूलांक 9 वाले, जानिए किन तारीख पर जन्मे लोगों से बनती है इनकी बेस्ट जोड़ी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।