विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेट में पच जाती है हर बात, कभी किसी का राज नहीं खोलते ये लोग! होते हैं सबसे बड़े 'सीक्रेट कीपर'

Updated: Thu, 06 Aug 2026 01:29 PM (GMT+05:30)

अंक शास्त्र के अनुसार, कुछ खास तारीखों पर जन्मे लोग अपने और दूसरों के राज छिपाने में बहुत माहिर होते हैं। जानिए मूलांक 4, 7 और 8 वालों की क्या हैं खूब ...और पढ़ें

दूसरों के 'सीक्रेट्स' लीक नहीं करते इन तारीखों पर जन्मे लोग (AI-Generated Image)

दूसरों के 'सीक्रेट्स' लीक नहीं करते इन तारीखों पर जन्मे लोग (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी की लाइफ में कोई न कोई ऐसा इंसान जरूर होता है, जिस पर हम आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं। आप उन्हें अपने दिल के सबसे गहरे राज भी बता दें, तो वो बातें कभी किसी तीसरे तक नहीं पहुंचतीं। वो लोग एक सुरक्षित 'तिजोरी' की तरह होते हैं।

क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोग स्वभाव से इतने रहस्यमयी क्यों होते हैं? अंक शास्त्र के अनुसार, हमारी जन्म की तारीख हमारे व्यक्तित्व के कई गहरे राज खोलती है। न्यूमरोलॉजी में कुछ खास मूलांक ऐसे होते हैं, जिनसे जुड़े लोग अपनी बातें हर किसी से शेयर करना पसंद नहीं करते। आइए जानते हैं वो कौन से मूलांक हैं:

मूलांक 4

अगर किसी व्यक्ति का जन्म महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 4 बनता है। अंक ज्योतिष के मुताबिक, इस मूलांक का स्वामी ग्रह 'राहु' होता है। इस नंबर वाले लोग बहुत तेज दिमाग के होते हैं और सामने वाले की बातों व इरादों को तुरंत भांप लेते हैं। हालांकि, जब बात इनकी खुद की पर्सनल लाइफ की आती है, तो ये उसे दुनिया की नजरों से बचाकर पूरी तरह से प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं।

मूलांक 7

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। मूलांक 7 पर 'केतु' ग्रह का शासन होता है। न्यूमरोलॉजी कहती है कि ये लोग स्वभाव से बहुत शांत और गंभीर होते हैं। इनके सोचने का नजरिया काफी गहरा होता है। ये लोग अपनी भावनाओं और भविष्य की प्लानिंग का ढिंढोरा नहीं पीटते हैं। इनका सीधा सा उसूल होता है कि पहले काम पूरा करो और फिर दुनिया को उसके बारे में बताओ।

खबरें और भी

मूलांक 8

किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है, जिसके स्वामी 'शनिदेव' हैं। ये लोग अपनी लाइफ की प्लानिंग या परेशानियों को हर किसी के सामने नहीं रखते। ये बहुत ही गिने-चुने और खास लोगों के साथ ही अपनी बातें शेयर करते हैं। इन्हें भी न्यूमरोलॉजी में सबसे सीक्रेटिव लोगों की गिनती में रखा जाता है।

आखिर इतने सीक्रेटिव क्यों होते हैं ये लोग?

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4, 7 और 8 वाले लोग किसी पर भी बहुत जल्दी या आसानी से भरोसा नहीं करते। ये पहले सामने वाले व्यक्ति को अच्छी तरह से परखते हैं। जब इन्हें पूरी तरह से यकीन हो जाता है, तभी ये अपने दिल की बात जुबां पर लाते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि ये लोग सामने वाले के भरोसे की बहुत कद्र करते हैं। अगर आपने इन्हें अपना कोई राज बता दिया, तो आप बेफिक्र हो सकते हैं, वह हमेशा सुरक्षित रहेगा।

यह भी पढ़ें- मूलांक 7 वालों के लिए किन जन्म तिथियों के लोग होते हैं बेस्ट लाइफ पार्टनर? अंक ज्योतिष में पढ़ें इसका राज

यह भी पढ़ें- पार्टनर को चौंकाना कोई इनसे सीखे! अंक ज्योतिष के वो 4 'सुपरस्टार' जो सरप्राइज देने में हैं उस्ताद

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।