विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिजनेस में भूलकर भी हाथ न डालें ये मूलांक वाले लोग, वरना डूब सकता है आपका पैसा, अंक ज्योतिष की बड़ी चेतावनी

Updated: Wed, 06 May 2026 03:21 PM (IST)

क्या आपका मूलांक व्यापार के लिए सही है? आइए यहां जानते हैं। ...और पढ़ें

preferred source google
News Article Hero Image

Numerology: इन 3 मूलांक वाले लोगों को बिजनेस में हो सकता है भारी घाटा। Ai Generated Image 

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार, हमारे जन्म की तारीख हमारे भविष्य और स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बताती है। जिस तरह हर व्यक्ति के लिए एक विशेष करियर क्षेत्र बना होता है, उसी तरह हर व्यक्ति बिजनेस के लिए नहीं होता। अंक ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक बताए गए हैं, जिनके लिए बिजनेस करना जोखिम भरा हो सकता है। अगर ये लोग बिना सोचे-समझे बड़े निवेश करते हैं, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

इन मूलांक वालों के लिए बिजनेस में है जोखिम

mulank not for bussiness 1

Ai Generated Image 

1. मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा मन और चंचलता का प्रतीक है। इस मूलांक वाले लोग स्वभाव से बेहद भावुक और कल्पनाशील होते हैं। बिजनेस में कठोर निर्णय लेने और जोखिम उठाने की जरूरत होती है, जबकि मूलांक 2 वाले लोग अक्सर दूसरों की बातों में जल्दी आ जाते हैं। इन्हें अकेले बिजनेस करने के बजाय पार्टनरशिप या सुरक्षित नौकरी पर ध्यान देना चाहिए, वरना इनकी भावुकता धन की हानि की वजह बन सकती है।

2. मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग)

इस मूलांक का स्वामी राहु है। राहु अचानक उतार-चढ़ाव लाने वाला ग्रह माना जाता है। मूलांक 4 वाले लोग बहुत मेहनती होते हैं, लेकिन इनके जीवन में सफलता और विफलता के बीच एक बारीक रेखा होती है। इन्हें अक्सर बिजनेस में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अगर ये बिना किसी की सलाह के शेयर बाजार जैसे कारोबार में पैसा लगाते हैं, तो इनके पैसे डूबने की संभावना अधिक होती है।

3. मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 7 का स्वामी केतु है। इस मूलांक के लोग बड़े आध्यात्मिक के होते हैं। इनका मन सांसारिक जोड़-तोड़ और बिजनेस की चालाकियों में कम ही टिकता है। ये लोग रिसर्च और शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सफल होते हैं, लेकिन जहां बात कारोबार की आती है, तो ये वहां पिछड़ जाते हैं। इन्हें बिना सोचे-समझे मैन्युफैक्चरिंग या ट्रेडिंग बिजनेस में हाथ नहीं डालना चाहिए।

खबरें और भी

सावधानी और उपाय

अगर आपका मूलांक इनमें से एक है और आप बिजनेस करना ही चाहते हैं, तो हमेशा किसी ऐसे व्यक्ति के मार्गदर्शन में काम करें, जिसे बिजनेस की अच्छी जानकारी हो। साथ ही निवेश करने से पहले अपने ग्रहों की स्थिति की जांच जरूर कराएं और हो पाए, तो अपने नाम के स्पेलिंग को भाग्यशाली अंक के अनुसार संतुलित (बैलेंस) करें।

यह भी पढ़ें- इस मूलांक के लोगों की किस्मत में होती है सरकारी नौकरी, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?

यह भी पढ़ें- किस्मत का यू-टर्न: इन 3 मूलांक के जातकों को 30 की दहलीज पार करते ही मिलती है बड़ी सफलता

अस्वीकरण: इस लेख में बताएं गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।