विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकशास्‍त्र: कम उम्र में ही 'सफलता चूमती है इनके कदम', जिनके मूलांक में आते हैं ये अंक 

Published: Sat, 19 Sep 2026 02:49 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2026 04:15 PM (IST)

यह लेख अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1, 3 और 5 वाले व्यक्ति अपने विशेष गुणों जैसे आत्मविश्वास, बुद्धिमत्ता और ...और पढ़ें

कम उम्र में सफलता पाने वाले मूलांक, जानें कौन हैं ये भाग्यशाली लोग?  (Picture Credit- AI Generated)

 कम उम्र में सफलता पाने वाले मूलांक, जानें कौन हैं ये भाग्यशाली लोग? (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कहा जाता है कि मेहनत करने वाले को उसका फल जरूर मिलता है, लेकिन अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसी जन्म तारीखें होती हैं जिनके लोग बहुत कम उम्र में ही सफलता हासिल कर लेते हैं। अंक शास्त्र में हर मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से माना जाता है और उसी ग्रह के प्रभाव से व्यक्ति के स्वभाव में खास गुण आते हैं।

कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जिनसे जुड़े लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता, समझदारी, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है। इन्हीं गुणों के कारण वे कम उम्र में ही करियर में बड़ी ऊंचाइयां छू लेते हैं और हर जगह अपनी पहचान बना लेते हैं। तो आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के अनुसार कौन से हैं वो मूलांक जिनके लोग जल्दी सफल हो जाते हैं।

मूलांक 1: 1, 10, 19 और 28 तारीख (Mulank-1)

मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। इस मूलांक के लोग आत्मविश्वासी, ऊर्जावान और अपने फैसले खुद लेने वाले होते हैं। इनमें नेतृत्व करने की क्षमता बहुत बलवान होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 वाले लोग दूसरों के निर्देश पर काम करने के बजाय खुद अपनी पहचान बनाने की कोशिश करते हैं। इन्हें नई जिम्मेदारियां लेने में रुचि होती है। यही गुण इन्हें करियर में आगे बढ़ने में मदद करते हैं। कहा जाता है कि अगर ये लोग अपनी ऊर्जा और आत्मविश्वास का सही दिशा में इस्तेमाल करें, तो कम उम्र में ही अपने काम में अच्छी पहचान बना लेते हैं।

मूलांक 5: 5, 14 और 23 तारीख (Mulank-5)

मूलांक 5 का संबंध बुध ग्रह से होता है। इस मूलांक के लोग तेज दिमाग, जिज्ञासु और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने वाले होते हैं। इन लोगों को नई चीजें सीखना और अलग-अलग तरह के काम करना पसंद होता है। इनकी निर्णय लेने की क्षमता और बातचीत का तरीका भी इनके व्यक्तित्व की खासियत होती है। अंक ज्योतिष में मूलांक 5 को व्यापार और संचार से जुड़े क्षेत्रों के लिए बहुत अच्‍छा माना जाता है। इन्‍हें सही अवसर मिलने पर ये लोग कम उम्र में करियर में अच्छी तरक्की हासिल कर लेते हैं।

मूलांक 3: 3, 12 और 21 तारीख (Mulank-3)

मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है। इस मूलांक से जुड़े लोगों को ज्ञान, अनुशासन और नई चीजें सीखने में सबसे आगे माना जाता है। ये किसी काम को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करते हैं और जब तक उस काम को पूरा न कर लें, चैन से नहीं बैठते हैं। मूलांक 3 वाले लोग अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेने और लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखने की कोशिश करते हैं। अंक ज्योतिष की मान्यता के अनुसार, इनका धैर्य और मेहनत इन्हें करियर में आगे ले जा सकती है।

यह भी पढ़ें- अंकशास्‍त्र: चिराग लेकर ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा इतना अच्‍छा लड़का, बेटे जैसे होते हैं इन मूलांक वाले दामाद

यह भी पढ़ें- इन 3 मूलांक वाले लोगों से कभी न करें धोखेबाजी, होते हैं सबसे सच्चे और वफादार दोस्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।