खूब पैसा कमा कर अमीर बन सकते हैं इन तारीखों पर जन्में लोग, ईगो और गुस्से के कारण हमेशा रह जाते हैं पीछे
मूलांक 1 वाले लोग, जिनका प्रतिनिधित्व सूर्य करता है, अपने अहंकार और गुस्से के कारण धन कमाने में पीछे रह जाते हैं। ...और पढ़ें

राजा वाला होता है इनका स्वभाव। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 है। अंक 1 का प्रतिनिधित्व सूर्य करता है। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। ऐसे में मूलांक 1 वालों के अंदर सूर्य के सारे गुण होते हैं। गुणों के साथ-साथ वो कमियां भी होती हैं, जो जीवन में इन्हें कई मायनों में आगे नहीं बढ़ने देती हैं। इनमें से ईगो और गुस्सा दो ऐसे अवगुण हैं, जो मूलांक 1 वालों को खुलकर पैसा कमाने से रोकते हैं। चलिए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
नहीं आता इन्हें झुकना
सूर्य का स्वभाव राजा वाला होता है। इसलिए मूलांक 1 वाले भी खुद को सबसे ऊपर समझते हैं। इन्होंने कभी किसी के आगे झुकना नहीं सीखा होता है। चाहे कुछ भी हो जाए ये लोग अपने बनाए सिद्धांतों से एक कदम भी इधर-उधर नहीं होते हैं। ऐसे में जब पैसे कमाने के अवसर आते हैं, तब इनका सिद्धांत उसमें बाधा बनकर खड़ा हो जाता है।
बहुत जिद्दी होते हैं
मूलांक 1 वाले स्वभाव से बहुत ज्यादा जिद्दी होते हैं। अपने आगे किसी की नहीं सुनते हैं। इनके इस व्यवहार के कारण कई बार लोग इनसे कटना शुरू कर देते हैं और कोई अच्छा अवसर आने पर इन्हें बताते भी नहीं है। यह भी कारण है कि पैसे कमाने के अवसर इनके हाथ से छूटते जाते हैं।
अहंकार के आगे किसी की नहीं सुनते
मूलांक 1 वालों के अंदर कूट-कूटकर अहंकार और गुस्सा भरा होता है। उन्हें लगता है कि वो बेस्ट हैं। इस गलतफहमी में वो कभी भी नई चीजें नहीं सीख पाते हैं। ऐसे में जमाना उनसे आगे निकल जाता है और वे पीछे रह जाते हैं।
खबरें और भी
आराम पसंद होते हैं
मूलांक 1 वाले खुद को राजा मानते हैं। उन्हें खुद कम करने और दूसरों से ज्यादा काम कराने की आदत होती है। ऐसे में कई बार जब उनके ऊपर जिम्मेदारी वाला काम आता है, तो वह उसे सफलतापूर्वक पूरा नहीं कर पाते हैं।यहां भी पैसे कमाने में वह बाकियों से पीछे रह जाते हैं।
अत: मूलांक एक वाले बहुत अच्छी लीडर होते हैं, मगर लीडरशिप में वे यह भूल जाते हैं कि उन्हें भी नई चीजें सीखने से पीछे नहीं हटना चाहिए।
यह भी पढ़ें- क्या आपका मूलांक 3 है? घर, मोबाइल, गाड़ी खरीदते समय इन अंकों से करें परहेज
यह भी पढ़ें- बहुत शातिर होते हैं ये मूलांक वाले लोग, अंक 6 वालों को इनके साथ कभी नहीं करनी चाहिए बिजनेस में पार्टनरशिप
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।