विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दोस्ती में नंबर 1 होते हैं इन मूलांक वाले लोग, जान भी न्योछावर कर देते हैं; ऐसे फ्रेंड्स मिलें तो कभी मत छोड़ना

Updated: Wed, 05 Aug 2026 12:35 PM (IST)

न्यूमरोलॉजी के अनुसार कुछ मूलांक वाले लोग दोस्ती में सबसे वफादार होते हैं। ये दोस्तों के लिए जान भी न्योछावर कर देते हैं और मुश्किल में हमेशा साथ देते ...और पढ़ें

इन मूलांकों के लोग होते हैं सच्चे दोस्त। (Picture Credit- AI Generated)

इन मूलांकों के लोग होते हैं सच्चे दोस्त। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अच्छे दोस्तों का मिलना सबके नसीब में नहीं होता है और जब ऐसे दोस्त मिल जाएं, तो उनकी पहचान करना मुश्किल होता है। अंकशास्‍त्र में कुछ ऐसे अंक बताए गए हैं, जिनका मूलांक 2, 6 और 9 होता है, वे लोग बहुत अच्‍छे दोस्‍त साबित होते हैं। ऐसे लोगों का स्‍वभाव रिश्‍तों को अहमियत देना होता है। चलिए जानते हैं कि आखिर इन मूलांकों में ऐसे कौन से गुण होते हैं, जो इन्हें बहुत अच्छा दोस्त साबित करते हैं।

मूलांक- 2

मूलांक 2 चंद्रमा के के प्रभाव में आता है। चंद्रमा मन का कारक होता है, इसलिए अंक 2 वालों के लिए कहा जा सकता है कि ये लोग दिमाग से नहीं दिल से सोचते हैं। ये लोग अपने रिश्‍तों को लेकर बेहद इमोशनल होते हैं।

अंक 2 वाले एक बार अगर किसी से दोस्ती कर लें, तो फिर उसे कभी तोड़ते नहीं हैं। बेशक ये अपने दोस्तों से कम मिलें, ज्यादा बात न करें, मगर जरूरत पड़ने पर तुरंत ही हाजिर हो जाते हैं। यदि आपको अंक 2 वाले किसी व्यक्ति से दोस्ती करने का अवसर मिले तो कभी भी पीछे मत हटना क्योंकि इन लोगों जैसा दोस्‍त आपको कभी नहीं मिलेगा।

मूलांक -3

मूलांक 3 वाले लोगों को कम दोस्त बनाने की आदत होती है। हालांकि, किसी से एक बार दोस्ती हो जाए, तो वे इस रिश्ते को बखूबी निभाते हैं। दरअसल, मूलांक 3 वाले लोग भी दिमाग की जगह दिल से फैसला लेते हैं। इन लोगों की सबसे अच्छी आदत होती है कि ये लोग सामने वाले के व्यवहार को अहमियत देते हैं, न कि उनकी हैसियत।

खबरें और भी

अंक 3 वालों के साथ एक बात यह भी अच्छी है कि न तो इन्हें धोखा देना पसंद है न खाना। जिससे यह दोस्ती रखते हैं, उसके साथ किसी भी तरह की सीमा में नहीं बंधे होते हैं। हां, यह बात जरूर है कि ये लोग अपने दोस्तों को लेकर बहुत ज्यादा पजेसिव होते हैं और इन्हें पसंद नहीं है कि इनका दोस्त किसी और से करीबियां बढ़ाए। हालांकि, अपने दोस्तों को ये कोई बंदिश में नहीं बांधते हैं, मगर इन्हें अच्छा लगता है कि अगर इनका दोस्त केवल इनका होता है तो। यदि आपको इस अंक के किसी व्‍यक्ति से दोस्‍ती करने को मिल जाए, तो सोचने की जरूरत नहीं है, तुरंत ही दोस्‍ती का हाथ आगे बढ़ा दें।

मूलांक- 9

मूलांक 9 पर मंगल का प्रभाव होता है। बहुत ऊर्जावान होते हैं ये लोग। हर रिश्‍ते को अहमियत देना इनकी प्राथमिकता होती है। दोस्‍त के लिए भी ये लोग जान तक देने को तैयार हो जाते हैं। अंक 9 वालों जितना वफादार दोस्‍त आपको कहीं नहीं मिलेगा। अपनी दोस्‍ती के लिए यह किसी भी हद तक जा सकते हैं।

अंक 9 वालों की सबसे अच्‍छी बात यह होती है कि दोस्‍त को मुसीबत में नहीं देख सकते हैं। अपने दोस्‍तों की मदद करने के लिए ये लोग उस हद तक जाते हैं, जहां तक कोई सोच भी नहीं सकता है। यदि अंक 9 वाला कोई व्यक्ति जीवन में आपसे कभी टकराए, तो उससे जरूर दोस्ती कर लें।ऐसा हो सकता है कि आपकी सालों-साल इस दोस्त से बात भी न हो, मगर जब आप मुसीबत में हों तो यही आपको उससे बाहर निकाले।

अतः ऊपर बताए गए तीन मूलांकों के लोग अगर आपके जीवन में हैं, तो उनके साथ दोस्ती करना आपके लिए किसी वरदान जैसा ही साबित होगा।

यह भी पढ़ें- किन मूलांक के लोगों को दोस्ती में मिलता है हमेशा धोखा? चाहकर भी नहीं बना पाते हैं अच्छे दोस्त

यह भी पढ़ें- इन मूलांकों के दोस्तों के साथ होती है 'सिबलिंग वाली बॉन्डिंग', झगड़ कर भी नहीं आती प्‍यार में कमी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।