विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन मूलांकों वाली देवरानी-जेठानी की खूब बनती है पटरी, नहीं होती है छोटी-छोटी बातों पर अनबन

Updated: Mon, 31 Aug 2026 01:53 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांकों की देवरानी-जेठानी की जोड़ी बहुत अच्छी बनती है, जिससे घर में प्यार और सामंजस्य बना रहता है।

इन मूलांकों की आपस में होती है अच्छी बॉन्डिंग  (Picture Credit: AI Generated)

इन मूलांकों की आपस में होती है अच्छी बॉन्डिंग  (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ससुराल में जब रिश्तों की बात आती है तब सबसे पहले याद आती है देवरानी और जेठानी की। कभी दोनों के बीच खट्टी-मीठी नोक-झोंक, तो कभी किसी बात पर रूठना- मनाना तो लगा ही रहता है। वहीं दोनों के बीच अगर अच्छा बॉन्ड हो जाए तो दोनों एक दूसरे के लिए कुछ भी कर गुजरती हैं।

कभी सास की चुगली करना, तो कभी किसी रिश्तेदार के बारे में आपस में खुलकर बात करना, कुछ ऐसा ही रिश्ता होता है देवरानी और जेठानी का।

अगर दोनों के बीच प्यार बना रहता है तो घर का माहौल भी अच्छा होता है और घर में लड़ाई-झगड़े भी नहीं होते हैं। कुछ ऐसे मूलांक भी हैं जिनकी जोड़ी इस रिश्ते के लिए बेस्ट मानी जाती है और दोनों एक-दूसरे की राजदार होती हैं। आइए जानें कौन से हैं वो मूलांक जिसकी देवरानी और जेठानी आपस में अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।

मूलांक 3 और मूलांक 5

इन दोनों मूलांक के लोग आपस में बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। मूलांक 3 के स्वामी बृहस्पति होते हैं और मूलांक 5 के स्वामी बुध हैं। ये दोनों ही ग्रह आपस में बहुत अच्छा रिश्ता रखते हैं और किसी भी रिश्ते में बहुत अच्छा बॉन्ड बनाते हैं।

इन दोनों मूलांकों की देवरानी और जेठानी की जोड़ी भी आपस में खूब जमती है और ये आपस में मजेदार और एडवेंचर पसंद करने वाली जोड़ी होती है। इन मूलांकों की देवरानी और जेठानी घर के हर छोटे बड़े फैसले मिलकर लेती हैं और आपस में दुःख-दर्द बांटती हैं। इनका रिश्ता आपस में बहनों जैसा होता है।

मूलांक 7 और मूलांक 8

मूलांक 7 और 8 की जोड़ी भी देवरानी और जेठानी के रूप में अच्छी मानी जाती है। मूलांक 7 के स्वामी केतु हैं और 8 के शनिदेव। दोनों की आपस में मित्रता होती है जिसका प्रभाव इन मूलांकों की देवरानी और जेठानी में भी देखने को मिलता है। दोनों एक-दूसरे की राजदार होती हैं और आपस में बहुत प्यार से रहती हैं।

मूलांक 7 के लोग आध्यात्मिक, गहरे विचारक और थोड़े एकांतप्रिय होते हैं और ये अपनी भावनाएं आसानी से शेयर नहीं करते हैं. लेकिन मूलांक 8 के लोग बहुत व्यावहारिक, मेहनती, अनुशासित और करियर या परिणामों पर ध्यान देने वाले होते हैं। ये दूसरों की भावनाओं को गहराई से समझने की कोशिश करते हैं। इसी वजह से मूलांक 7 और 8 की जोड़ी अच्छी होती है।

मूलांक 5 और मूलांक 6

मूलांक 5 के स्वामी बुध हैं और 6 के शुक्र। इन दोनों का आपस में बहुत अच्छा बॉन्ड होता है और देवरानी-जेठानी के रिश्ते में ये दोनों ही अंक एक सहेली वाला रिश्ता साझा करते हैं।

बुध और शुक्र के प्रभाव् से इन दोनों मूलांकों के लोगों में हंसी-मजाक तो चलता ही है और ये दोनों लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। ये दोनों पारंपरिक देवरानी-जेठानी या ससुराल वालों की तरह नहीं, बल्कि पक्के दोस्तों की तरह रहते हैं। ये वो जोड़ी है जो छिपकर शॉपिंग पर जाती है, गलती होने पर एक-दूसरे का साथ देती है और पूरे घर में हंसी-मज़ाक और एंटरटेनमेंट का माहौल बनाए रखती है।

अगर आपका मूलांक भी इनमें से कोई भी है तो देवरानी और जेठानी के रिश्ते में आपकी जोड़ी भी बेस्ट हो सकती है।

यह भी पढ़ें- इन मूलांकों की सास-बहू की जोड़ी मानी जाती है बेस्ट, ससुराल में कभी नहीं होती नोंक-झोंक

यह भी पढ़ें- इन मूलांकों वाली ननद-भाभी की जोड़ी होती है बेस्ट, रिश्ते में हमेशा बना रहता है बहनों जैसा प्यार

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।