इन 2 मूलांक के लोगों की कही बातें अक्सर हो जाती हैं सच, भूलकर भी न बोलें किसी के लिए कुछ बुरा
अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसे मूलांक वाले लोग हैं जिनकी कही बातें अक्सर सच हो जाती हैं। इन मूलांकों के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी के लिए भी ...और पढ़ें

मूलांक की वाणी में है अद्भुत शक्ति, जानें क्यों सच होती हैं इनकी बातें (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 2 और 7 के लोगों की वाणी में विशेष शक्ति होती है।
चंद्रमा और केतु के प्रभाव से इनकी बातें अक्सर सच होती हैं।
इन मूलांकों को कभी किसी का बुरा नहीं बोलना चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में सभी मूलांकों का अपना अलग महत्व होता है और सभी अंक किसी न किसी ग्रह से प्रभावित होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिस मूलांक पर जिस ग्रह का प्रभाव होता है वो स्वभाव में उसके अनुसार ही ढलने लगता है।
कई बार आपने इस बात पर भी ध्यान दिया होगा कि कुछ विशेष जन्म तिथियों में जन्में लोग ऐसे होते हैं जो कभी किसी के लिए कुछ बोल देते हैं और वो भविष्य में उसके लिए सच हो जाता है। हो सकता है कि यह महज एक इत्तेफाक हो, लेकिन कई बार ये इस वजह से भी हो सकता है कि उनके मूलांक का स्वामी ग्रह उन्हें इस बात के लिए प्रेरित कर रहा हो।
अंकज्योतिष की मानें तो किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि उसके वर्तमान या भविष्य के बारे में कई निर्णय ले सकती है। आइए आपको बताते हैं ऐसे कुछ मूलांकों के बारे में जिनकी कही हुई बातें दूसरों के लिए अक्सर सच हो जाती हैं, यही नहीं अगर ये लोग किसी के लिए कुछ गलत भी बोल देते हैं, तो यह भी सच हो सकता है।
मूलांक-2
मूलांक 2 को चंद्रमा का अंक माना जाता है और ये लोग स्वभाव से बहुत शांत माने जाते हैं। इनकी आतंरिक शक्ति इतनी मजबूत होती है कि ये लोग अगर किसी के लिए कुछ भी बोल देते हैं तो वो सच हो जाता है।
खबरें और भी
चंद्रमा के प्रभाव की वजह से मूलांक 2 के लोग बहुत ज्यादा भावुक होते हैं और ये लोग बहुत दिल से सोचने वाले माने जाते हैं। इनमें वो शक्ति होती है कि वो अचानक से कुछ बोल देते हैं तो ये अक्सर सच हो जाता है।
अगर हम अंक ज्योतिष की मानें तो इन मूलांक के लोगों की कभी बद्दुआएं नहीं लेनी चाहिए और अगर ये किसी काम को करने से मना कर देते हैं तो आपको भूलकर भी ये काम नहीं करना चाहिए। वहीं मूलांक 2 के लोगों को यह सलाह दी जाती है कि वो कभी किसी के बारे में गलत न बोलेन क्योंकि आपकी अंतर्शक्ति वो भी सच कर सकती है।
मूलांक-7
मूलांक 7 के लोग वो होते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 7,16 या 25 तारीख को हुआ है। ये लोग बहुत सच्चे दिल के होते हैं और स्वभाव से काफी भावुक होते हैं। इनका स्वामी केतु होता है जो कि एक छाया ग्रह माना जाता है, लेकिन केतु के प्रभाव की वजह से मूलांक 7 के लोग हमेशा कोई भी निर्णय अपने दिल से लेते हैं। ऐसा माना जाता है कि उनके दिल से निकली बात अक्सर सच हो जाती है। फिर चाहे वो किसी के लिए अच्छी हो या खराब।
यही नहीं ये वो मूलांक है जो हर रिश्ते में वफादार ही होता है और हमेशा रिश्तों को बखूबी निभाता है, लेकिन इनके साथ हमेशा धोखा होता है। इस मूलांक के लोगों के साथ अगर कोई बुरा करता है तो भविष्य में उसे भी इसके परिणाम झेलने पड़ते हैं।
हालांकि, दिल से बहुत नेक और मन के साफ मूलांक 7 के लोग कभी किसी के लिए बुरा नहीं सोचते हैं, लेकिन अगर ये कभी किसी के लिए बुरा बोल देते हैं तो वो भी सच हो सकता है। इसलिए अगर आपका मूलांक भी 7 है तो आपको हमेशा सबके लिए अच्छा ही बोलना चाहिए।
ये ऐसे मूलांक हैं जिनके लोग कई बार बिना सोचे समझे भी किसी बात की भविष्यवाणी कर देते हैं और वो सच हो जाती है।
यह भी पढ़ें- किन मूलांक के लोगों को दोस्ती में मिलता है हमेशा धोखा? चाहकर भी नहीं बना पाते हैं अच्छे दोस्त
यह भी पढ़ें- इन मूलांकों के दोस्तों के साथ होती है 'सिबलिंग वाली बॉन्डिंग', झगड़ कर भी नहीं आती प्यार में कमी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।