30 की उम्र के बाद बदलता है इन मूलांक के लोगों का भाग्य, पैसे और शोहरत के साथ मिलती है अलग पहचान
अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक वाले लोगों को जीवन के शुरुआती दौर में संघर्षों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, 30 साल की उम्र के बाद इनके भाग्य में ...और पढ़ें

मूलांक 4 और 8 वालों का भाग्य 30 की उम्र के बाद लेता है नया मोड़ (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 4 और 8 वाले शुरुआती जीवन में संघर्ष करते हैं।
30 साल की उम्र के बाद भाग्य में बदलाव आता है।
धन, शोहरत और सफलता प्राप्त होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई लोगों को जीवन के शुरूआती दौर से ही संघर्षों का सामन करना पड़ता है। कभी आर्थिक हानि, तो कभी खराब सेहत, कभी मानसिक परेशानियां तो कभी खराब किस्मत से बनते काम बिगड़ जाना। ऐसे न जाने कितने लोग होते हैं जिनके जीवन में स्ट्रगल खत्म ही नहीं होता है और एक के बाद एक समस्याएं आती रहती हैं।
दरअसल, कई बार इसकी वजह आपके मूलांक का स्वामी ग्रह भी हो सकता है। अगर हम अंक ज्योतिष की बात करें तो कई ऐसे मूलांक हैं जिनके जीवन में असर उतार-चढ़ाव बना रहता है और अचानक समस्याएं भी आती हैं। जीवन में मेहनत होती है, लेकिन अच्छे फल बहुत देर से या न के बराबर ही मिलते हैं।
हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे मूलांक के लोगों के बारे में जिनके जीवन में संघर्ष एक निश्चित समय के बाद यानी कि 30 साल की उम्र के बाद ही ख़त्म होता है और इस उम्र के बाद ये एक बड़ा मुकाम हासिल करते हैं।
मूलांक-4
इस मूलांक के स्वामी राहु हैं और इसके प्रभाव से इन्हें जीवन में कई संघर्षों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं कई बार तो सफलता इनके हाथ लगने से पहले ही दूर चली जाती है।
ये अपनी उम्र के 30 साल जीवन के कई उतार-चढ़ावों में ही निकाल देते हैं, लेकिन 30 की उम्र के बाद इनके जीवन में टर्निंग पॉइंट आता है और इनकी किस्मत पलट जाती है।
इस उम्र के बाद इन लोगों को अचानक से धन लाभ होने लगता है। ये जिस काम को करते हैं उसमें ही सफल होने लगते हैं। यही नहीं अगर ये कोई नया बिजनेस भी शुरू करते हैं तो उसमें भी उन्हें सफलता जरूर मिलती है। ऐसा कहा जा सकता है कि 30 साल की उम्र के बाद मूलांक 4 के लोगों के जीवन से संघर्ष लगभग खत्म ही हो जाता है।
खबरें और भी
मूलांक-8
मूलांक 8 के स्वामी शनि हैं और उनके प्रभाव से ही इस मूलांक के लोगों को कभी-कभी अपने कर्मों का फल मिलता है और ये जीवन में संघर्ष करते हैं।
कई बार शनिदेव इस मूलांक के लोगों की परीक्षा भी लेते हैं क्योंकि वो इन्हें ताकत प्रदान करना चाहते हैं। इस मूलांक के लोगों को कम उम्र में ही बड़ी जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं, लेकिन एक समय के बाद इनके जीवन के संघर्ष कम होने लगते हैं और ये समस्याओं से बाहर निकलने लगते हैं।
अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है तो ऐसे लोगों का मूलांक 8 माना जाता है और इन्हें 30 साल की उम्र के बाद अचानक से हर काम में सफलता हासिल होने लगती है।
अगर आपका मूलांक भी इनमें से है तो आप भी उन भाग्यशाली लोगों में से हो सकते हैं जिनके जीवन का संघर्ष 30 साल की उम्र के बाद काफी हर तक कम हो जाता है और शोहरत मिलने लगती है।
यह भी पढ़ें- इन 2 मूलांक के लोगों की कही बातें अक्सर हो जाती हैं सच, भूलकर भी न बोलें किसी के लिए कुछ बुरा
यह भी पढ़ें- दोस्ती में नंबर 1 होते हैं इन मूलांक वाले लोग, जान भी न्योछावर कर देते हैं; ऐसे फ्रेंड्स मिलें तो कभी मत छोड़ना
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।