गाड़ी का नंबर बदल सकता है आपका भाग्य! न्यूमरोलॉजी के अनुसार जानें कौन सा अंक है शुभ और कौन सा अशुभ
अंक ज्योतिष के अनुसार नई गाड़ी खरीदते समय शुभ-अशुभ दिनों और नंबर प्लेट के योग का महत्व बताया गया है। ...और पढ़ें

गाड़ी खरीदते समय ये 1 गलती भूलकर भी न करें? (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
शनिवार और कुछ विशेष तारीखों पर गाड़ी खरीदने से बचें।
गाड़ी नंबर का कुल योग 1, 2, 3, 5, 6 शुभ माना जाता है।
अंक 4, 8, 9 वाले नंबर प्लेट से दुर्घटना का खतरा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नई कार खरीदना हर किसी के लिए एक बड़ा सपना होता है। अब चाहे कार या बाइक इसे खरीदने के पीछे कई सालों की मेहनत और पैसों की बचत होती है। अक्सर लोग गाड़ी खरीदते समय कीमत, माइलेज और फीचर्स पर ध्यान तो देते हैं लेकिन गाड़ी के नंबर को नजर अंदाज कर देते हैं।
न्यूमरोलॉजी के अनुसार, कार के लिए लकी नंबर सिर्फ आपके वाहन को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि यह आपकी ऊर्जा और भाग्य पर असर दिखाता है। ऐसे में अगर आप नई गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अंक ज्योतिष के कुछ खास नियमों के बारे में जान लीजिए।
इन खास तारीख और वार पर गाड़ी खरीदने से बचें
अंक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन नई गाड़ी खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि शनिवार का दिन कर्म और न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है।
इस दिन लोहे से जुड़ी वस्तु खरीदना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को भी गाड़ी खरीदना अशुभ माना जाता है।
गाड़ी के नंबर का कुल योग कैसा होना चाहिए?
अंक ज्योतिष के मुताबिक, यदि आपकी गाड़ी के नंबर का कुल योग 1, 2, 3, 5, 6 है, तो वास्तु के नजरिए से इसे शुभ माना जाता है। वहीं, गाड़ी के नंबर का कुल योग 4, 8 या 9 बनता है, तो इसे अशुभ माना जाता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि 4 अंक राहु से जुड़ा होता है, जो तकनीकी खराबी या दुर्घटना की वजह बनती है।
अंक 8 शनि से जुड़ा नंबर माना जाता है। आपकी गाड़ी का कुल 8 होने पर गाड़ी से जुड़े कानूनी मामलों में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। जबकि अंक 8 गाड़ियों की दुर्घटना का कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें- मूलांक से जानिए आपका सबसे बड़ा Red Flag क्या है, जो बिगाड़ सकता है आपके रिश्ते!
यह भी पढ़ें- शादी के बाद किन मूलांकों की जोड़ी में सबसे ज्यादा टकराव देखने को मिलता है? अंक शास्त्र में छिपा है जवाब
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।