धनतेरस 2026: अपनी जन्मतिथि के अनुसार करें ये एक खरीदारी, साल भर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
अंक ज्योतिष के अनुसार धनतेरस पर मूलांक अनुसार खरीदारी करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं मूलांक 1 से ...और पढ़ें

मूलांक के आधार पर धनतेरस पर खरीदने के लिए सबसे अच्छी चीजें
HighLights
धनतेरस पर मूलांक अनुसार खरीदारी का महत्व बताया गया।
प्रत्येक मूलांक के लिए शुभ वस्तुएं और उपाय सुझाए गए हैं।
यह जानकारी सुख-समृद्धि और लक्ष्मी कृपा दिलाने में सहायक।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली से ठीक 2 दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व का इंतजार हर किसी को रहता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आने वाली धन त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्माी और भगवान कुबेर की पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल धनतेरस 6 नवंबर 2026, शुक्रवार के दिन है।
वैदिक ज्योतिष और अंक शास्त्र की मान्यताओं के मुताबिक धनतेरस के मौके पर मूलांक अनुसार खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है। अंक ज्योतिष में प्रत्येक अंक की अपनी एक खास ऊर्जा होती है, जो व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई क्षेत्रों पर असर दिखाती है। आइए जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 के लिए धनतेरस के मौके पर क्या खरीदना उनके जीवन में सुख-समृद्धि के द्वार खोल सकता है।
मूलांक अनुसार जानिए धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ?
मूलांक 1
जिन भी लोगों की जन्म तिथि 1, 10, 19 या 28 तारीख है, उनका मूलांक 1 है। इस अंक का स्वामी सूर्य देवता को माना जाता है, जो आत्मविश्वास और नेतृत्व के कारक माने जाते हैं। इस साल धनतेरस पर मूलांक 1 के जातकों को सोने का सिक्का या सोने की चेन खरीदना चाहिए।
उपाय- धनतेरस के मौके पर आपको सुबह सूर्य देवता को जल अर्पित करना चाहिए।
मूलांक 2
जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 माना जाता है। इस अंक का स्वामी चंद्रमा ग्रह है, जो मन की शीतलता और शांति के कारक माने जाते हैं। इस साल धनतेरस पर मूलांक 2 से संबंधित जातकों को चांदी का डिनर सेट या चांदी का कलश खरीदना चाहिए।
उपाय- धनतेरस के मौके पर आपको भगवान शिव को जल अर्पित करने के साथ मन की शांति की प्रार्थना करनी चाहिए।
मूलांक 3
3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 3 होता है। इस अंक का स्वामी गुरु ग्रह को माना जाता है, जो बुद्धि, ज्ञान, धर्म, समृ्द्धि और शुभता के प्रतीक माने जाते हैं। इस साल मूलांक 3 के जातकों को धनतेरस पर सोने के आभूषण या पीतल का पूजा सेट खरीदना चाहिए।
उपाय- मूलांक 3 के जातकों को धनतेरस के मौके पर भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए।
मूलांक 4
4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 4 होता है। इस अंक का स्वामी राहु ग्रह है। वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह को भ्रम, तीव्र भौतिक इच्छाओं, महत्वाकांक्षा, छल और आकस्मिक घटनाओं का कारक माना जाता है। मूलांक 4 से जुड़े जातकों को इस साल धनतेरस पर लैपटॉप या कंप्यूटर खरीदना चाहिए। इनके लिए यह चीजें काम और उपयोगी साबित हो सकती है।
उपाय- इस दिन मूलांक 4 के जातकों को मां दुर्गा को फूल अर्पित करने से सद्बुद्धि प्राप्त होगी।
मूलांक 5
5, 14 या 23 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 5 होता है। इस मूलांक का स्वामी बुध ग्रह को माना जाता है, जिनका संबंध बुद्धि, वाणी, संवाद, तर्क और व्यापार से जुड़ा है। मूलांक 5 वाले जातकों को भी इस साल धनतेरस पर लैपटॉप या टैबलेट खरीदना चाहिए।
उपाय- आपको इस दिन भगवान गणेश जी को दूर्वा अर्पित करनी चाहिए।
मूलांक 6
6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 माना जाता है। इस अंक के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जिनका संबंध प्रेम, सुंदरता और विलासिता से है। मूलांक 6 से जुड़े जातकों को इस धनतेरस प चांदी के आभूषण लेना चाहिए।
उपाय- धनतेरस के दिन आपको मां लक्ष्मी को खुशबू वाले फूल अर्पित करने चाहिए।
मूलांक 7
7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 7 को माना जाता है। इस अंक का स्वामी केतु है। धनतेरस के मौके पर आपको घर के लिए सुंदर लकड़ी का पूजा मंदिर खरीदना चाहिए।
उपाय- इसके अलावा धनतेरस पर आपको भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए।
मूलांक 8
8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 8 माना जाता है। इस अंक का स्वामी शनि ग्रह हैं, जिन्हें न्याय, अनुशासन और कर्मफल दाता कहा जाता है। धनतेरस के मौके पर मूलांक 8 वालों को फर्नीचर की चीजें खरीदनी चाहिए।
उपाय- धनतेरस पर मूलांक 8 के जातक अपनी क्षमता अनुसार जितना हो सके उतना दान करें।
मूलांक 9
9, 18, 27 जिन भी लोगों की जन्म तारीख है, उनका मूलांक 9 है। इस अंक का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है, जो शक्ति, साहस, पराक्रम, ऊर्जा, भूमि और युद्ध के देवता माने जाते हैं। इस साल मूलांक 8 वालों को धनतेरस पर तांबे का बड़ा कलश या तांबे का पूजा सेट खरीदना फायदा दिला सकता है।
उपाय-धनतेरस पर हनुमान जी के सामने दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
यह भी पढ़ें- धनतेरस 2026: राशि के अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, मां लक्ष्मी की कृपा से घर में आएगी सुख-समृद्धि
यह भी पढ़ें- धनतेरस पर शुक्र गोचर और प्रदोष संयोग: पूजा-खरीदारी के लिए ढाई घंटे का शुभ मुहूर्त, पैसा और प्यार पर दिखेगा असर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।